गुड न्यूज:सायरा बानो आईं आईसीयू से बाहर, डॉ नितिन गोखले ने की पुष्टि, बोले- वो डिप्रेशन से नहीं जूझ रही हैं और पहले से बहुत बेहतर हैं
सायरा बानो का हिंदुजा अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर नितीन गोखले ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया और कहा कि वो अब ठीक हैं। दरअसल इंटरनेट पर कुछ रिपोर्ट्स हैं, जिसका श्रेय एक डॉक्टर को दिया जाता है, जिसमें कहा गया है कि सायरा बानो हिंदुजा के डॉक्टर्स को अपनी एंजियोग्राफी नहीं करने दे रही हैं (क्योंकि उन्हें वेंट्रिकुलर फेल हो गया है) और वो डिप्रेशन से जूझ रही हैं। लेकिन यह रिपोर्ट सच साबित नहीं हुई है।
एंजियोग्राफी से परहेज नहीं कर रही हैं सायरा बानो
डॉ. नितीन गोखले इसे स्पष्ट करते हुए कहते हैं, "सायरा जी डिप्रेशन से नहीं जूझ रही हैं, साथ ही उन्हें बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हो रही है, जिसका दूसरे शब्दों में मतलब है कि वो एंजियोग्राफी से परहेज नहीं कर रही हैं।" डॉ गोखले आगे कहाते हैं, "जैसा कि मैंने आपको पिछली बार बताया था कि एंजियोग्र...








