Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

इंटरव्यू:नूपुर अलंकार के बहनोई अफगानिस्तान में फंसे, एक्ट्रेस बोलीं-वे काबुल काम के सिलसिले में गए थे, 15 अगस्त को भारत लौटने वाले थे

इंटरव्यू:नूपुर अलंकार के बहनोई अफगानिस्तान में फंसे, एक्ट्रेस बोलीं-वे काबुल काम के सिलसिले में गए थे, 15 अगस्त को भारत लौटने वाले थे

मनोरंजन
मुंबई एक्ट्रेस नूपुर अलंकार के बहनोई कौशल अग्रवाल अफगानिस्तान के कंधार शहर में फंसे हुए हैं। अलंकार ने बताया की उनकी अपने बहनोई कौशल अग्रवाल से आखिरी बार बात 17 अगस्त को हुई थी। हालांकि, अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंडियन एंबेसी से ईमेल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की हैनूपुर अलंकार ने बताया, "मेरी छोटी बहन जिज्ञासा बहुत परेशान है, वो घबरा गई है। हम सभी परिवार वाले उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं। हमें यकीन है की कौशल जहां कहीं भी होगा सुरक्षित होगा। हम बस उनके सिर्फ एक फोन कॉल का इंतजार कर रहे हैं। अफगानिस्तान की हालत बहुत खराब है, मेरे बहनोई वहां फंस गए है। फिलहाल मैंने हमारी इंडियन एंबेसी से ईमेल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की है। हमने उनसे इस मामले में जांच करने की गुहार लगाई है।" 17 अगस्त को कौशल से आखिरी बार वीडियो कॉल पर हुई थी बातनूपुर अलंकार ने आगे कहा, "17 ...
इंडियन आइडल सीजन 12:सेकंड रनरअप रहीं सायली कांबले को शो खत्म होते ही मिला ब्रेक, मराठी फिल्म में सिंगिंग का मिला ऑफर

इंडियन आइडल सीजन 12:सेकंड रनरअप रहीं सायली कांबले को शो खत्म होते ही मिला ब्रेक, मराठी फिल्म में सिंगिंग का मिला ऑफर

मनोरंजन
'इंडियन आइडल सीजन 12' की फाइनलिस्ट ‘मराठी मुलगी’ सायली कांबले का सपना पूरा हो गया है। जैसे ही इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ दूसरे ही दिन सायली को फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग करने का ऑफर मिल गया। सायली फिल्ममेकर राजन की मराठी फिल्म 'कोल्हापुर डायरीज' से फिल्म इंडस्ट्री में अपने पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। सायली कहती हैं, 'इंडियन आइडल में हिस्सा लेते वक्त मैं चाहती थी कि लोग मेरी गायकी को पसंद करें और फिल्म इंडस्ट्री में मेरे करियर की शुरुआत हो। मुझे ऐसा लगता है कि मैं काफी लकी हूं कि देखिए, यहां ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ, और दूसरे ही दिन राजन सर ने उनकी फिल्म 'कोल्हापुर डायरीज' में गाने का मौका दिया। मैं राजन सर और संगीतकार अवधुत गुप्ते जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया है।' फिल्ममेकर जो राजन और अवधुत गुप्ते के साथ सायली। फिल्मम...
सुपरहिट तमिल फिल्म ‘ओथा सेरप्पु’ के हिंदी रीमेक में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री, शाहरुख खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में सान्या मल्होत्रा आएंगी नजर

सुपरहिट तमिल फिल्म ‘ओथा सेरप्पु’ के हिंदी रीमेक में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री, शाहरुख खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में सान्या मल्होत्रा आएंगी नजर

मनोरंजन
एक्टर अभिषेक बच्चन पिछली बार अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आए थे। अब उनके खाते से एक ऐसी फिल्म आई है, जो उनके करियर के लिए अच्छी साबित हो सकती है। वे जल्द ही तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु साइज 7' के हिंदी रीमेक में लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे। उन्होंने चेन्नई में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अभिषेक ने निर्देशक आर पार्थिएपन की इस फिल्म की कहानी सुनी तो उनके होश उड़ गए, वे इससे बेहद प्रभावित हुए। यह एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे एक हत्या के लिए एक संदिग्ध के रूप में पूछताछ की जाती है। आर पार्थिएपन असल फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो थे। वे अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं और अभिषेक बच्चन इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट अभिषेक के दिल के बेहद करीब है। तभी तो फिल्म पर चर्चा करने...
टीकू वेड्स शेरू:कंगना रनोट ने शुरू किया ‘टीकू वेड्स शेरू’ का प्री-प्रोडक्शन वर्क, नवम्बर से शुरू होगी नवाजुद्दीन स्टारर फिल्म की शूटिंग

टीकू वेड्स शेरू:कंगना रनोट ने शुरू किया ‘टीकू वेड्स शेरू’ का प्री-प्रोडक्शन वर्क, नवम्बर से शुरू होगी नवाजुद्दीन स्टारर फिल्म की शूटिंग

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही टीकू वेड्स शेरू फिल्म लेकर आ रही हैं जिसके जरिए एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। इस अपकमिंग डार्क कॉमेडी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आने वाले हैं जिसके प्री-प्रोडक्शन का काम कंगना रनोट ने अपनी टीम के साथ शुरू कर दिया है। हाल ही में कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए टीकू वेड्स शेरू फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर करते हुए कहा, टीकू वेड्स शेरू का प्री-प्रोडक्शन, मणिकर्णिका फिल्म के ऑफिस में। फिल्म की शूटिंग नवम्बर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। शेयर की गई तस्वीर में कंगना रनोट, भाई अक्षित रनोट और मणिकर्णिका फिल्म की टीम नजर आ रही है। शेरू की भूमिका में नजर आएंगे नवाजुद्दीन इस अपकमिंग फिल्म में नवाजुद्दीन शेरू की भूमिका में नजर आएंगे। इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जुलाई में की गई थी। प्रोडक्शन द्वारा लिखा गया था,'हमारी जनरेश...
दलेर मेहंदी का 54वां जन्मदिन:सिंगर बोले- मैं फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करता

दलेर मेहंदी का 54वां जन्मदिन:सिंगर बोले- मैं फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करता

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं है। दलेर ने अपने गानों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वो एक सिंगर होने के साथ-साथ दलेर मेहंदी लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। फेक फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करते हैं दलेर दलेर कहते हैं, "मैं फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करता। मेरे इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि वे सभी असली हैं। उन्होंने खरीदा नहीं है, कुछ ऐसा जो इन दिनों बहुत हो रहा है।" दलेर खुश हैं कि वो पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं दलेर आगे कहते हैं, "यह जेनुइन होना चाहिए। कोई कहानी, ज्यादा प्रमोशन या नौटंकी की बात नहीं है। मैंने कभी बुरे शब्दों का इस्तेमाल मेरे गानों को...
ट्रेलर आउट:सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर ‘भूत पुलिस’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 17 सितंबर को ओटीटी पर आएगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म

ट्रेलर आउट:सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर ‘भूत पुलिस’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 17 सितंबर को ओटीटी पर आएगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म

मनोरंजन
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। इस बता की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, "ये हॉरर-कॉमेडी है यूनिक और ट्रेलर भी है नया, भूतों को डराना है तो जल्दी करो व्यू। 'भूत पुलिस' आ रही है 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर। ट्रेलर अभी देखें।" 'भूत पुलिस' का यह ट्रेलर 2 मिनट 50 सेकेंड का है। फिल्म के इस ट्रेलर की शुरुआत सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की धमाकेदार एंट्री से होती है। ट्रेलर में सैफ का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं अर्जुन कपूर काफी सीरियस मूड में दिखाई दे रहे हैं। सैफ और अर्जुन के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, यामी गौतम और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर आपको हंसाएगा भी और डराएगा भी।...
रिएक्शन:करीना कपूर खान ने ‘सीता’ का रोल प्ले करने के लिए डिमांड किए 12 करोड़ रुपए? अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रिएक्शन:करीना कपूर खान ने ‘सीता’ का रोल प्ले करने के लिए डिमांड किए 12 करोड़ रुपए? अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन
एक्ट्रेस करीना कपूर खान कुछ दिनों पहले डायरेक्टर अलौकिक देसाई की अपकमिंग फिल्म में 'सीता' के रोल को लेकर काफी चर्चा में रहीं थीं। तब खबरों में बताया गया था की अलौकिक देसाई 'रामायण' की कहानी पर बेस्ड एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और इसमें सीता का लीड रोल करीना कपूर निभाने वाली हैं। यह खबर भी सामने आई थी कि करीना ने इस फिल्म में सीता का रोल निभाने के लिए अपनी फीस बढ़ाकर 12 करोड़ रुपए डिमांड किए हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने फिल्म से जुड़ी इन सभी खबरों पर पहली बार रिएक्शन दिया है। करीना कपूर ने दिया जवाबइंटरव्‍यू में करीना कपूर से जब सीता के रोल के लिए फीस से जुड़ा सवाल किया गया, तो व‍े बिना कुछ कहे, बहुत कुछ कह गईं। उनसे पूछा गया कि करीना कपूर खान आगे क्‍या कर रही हैं? आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा चर्चा है कि आप किसी फिल्म के लिए...
यामी ने शादी के बाद अब बदला सरनेम:यामी गौतम ने अपने नाम के आगे पति आदित्य का सरनेम ‘धर’ जोड़ा, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

यामी ने शादी के बाद अब बदला सरनेम:यामी गौतम ने अपने नाम के आगे पति आदित्य का सरनेम ‘धर’ जोड़ा, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

मनोरंजन
एक्ट्रेस यामी गौतम ने जून में फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी। अब यामी गौतम ने हाल ही में अपने सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे पति आदित्य का सरनेम 'धर' जोड़ लिया है। पहले उनके सभी अकाउंट्स पर उनका नाम यामी गौतम हुआ करता था। अब उन्होंने अपना नाम बदलकर यामी गौतम धर कर दिया है। यामी गौतम ने मंगलवार (17 अगस्त) को अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनके इस पोस्ट से ही पता चला कि उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम बदलकर यामी गौतम धर कर लिया है। यामी ने बॉलीवुड का ट्रेंड फॉलो कियायामी ने बॉलीवुड का वही ट्रेंड फॉलो किया है, जो शादी के बाद कई एक्ट्रेस फॉलो करती आ रही हैं। करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस और सोनम कपूर आहूजा ने भी अपने नाम और सरनेम के साथ अपने पति का सरनेम जोड़ा था, वैसा ही अब यामी ने भी किया है। ...
मुसीबत में एक्ट्रेस:सलमान खान की को-स्टार सुनीता शिरोल ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार, बोलीं- सर्वाइव करना बहुत मुश्किल हो रहा है

मुसीबत में एक्ट्रेस:सलमान खान की को-स्टार सुनीता शिरोल ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार, बोलीं- सर्वाइव करना बहुत मुश्किल हो रहा है

मनोरंजन
सलमान खान की को-स्टार एक्ट्रेस सुनीता शिरोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फाइनेंशियल संकट और स्वास्थ्य के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने महामारी के दौरान अपनी सारी सेविंग्स खत्म कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रैक्चर होने के बाद वो अब अपना बायां पैर नहीं मोड़ सकती हैं और साथ ही वो अन्य बीमारियों से भी जूझ रही हैं। अब उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और एक्ट्रेस ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। महामारी आने तक काम कर रही थीं सुनीता सुनीता ने कहा, "मैं महामारी आने तक काम कर रही थी। मैंने इस दौरान अपनी सारी सेविंग्स सर्वाइव करने में लगा दी। दुर्भाग्य से, मुझे उस समय के आसपास तेज घुटने के दर्द और किडनी इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मैं अस्पताल में दो बार गिर गई और मैनें अपना बायां पैर फ्रैक्चर कर लिया। मैं अब इसे मोड़ नहीं सकती। मैंने पहल...
स्टारकिड की लॉन्चिंग:शाहरुख खान की 21 साल की बेटी सुहाना को लॉन्च करने की तैयारी में हैं जोया अख्तर,कॉमिक बुक आर्ची के इंडियन एडेप्टेशन पर कर रही हैं काम

स्टारकिड की लॉन्चिंग:शाहरुख खान की 21 साल की बेटी सुहाना को लॉन्च करने की तैयारी में हैं जोया अख्तर,कॉमिक बुक आर्ची के इंडियन एडेप्टेशन पर कर रही हैं काम

मनोरंजन
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा से ये कहते आए हैं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती है। अब सुहाना को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही बतौर एक्ट्रेस लॉन्च की जाएंगी। जी हां, फिल्ममेकर जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म से 21 साल की सुहाना को शो-बिज में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया इन दिनों इंटरनेशनल कॉमिक बुक आर्ची के इंडियन एडेप्टेशन पर काम कर रही हैं। वह इस प्रोजेक्ट को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगी। यह एक टीनएज स्टोरी होगी जिसके लिए जोया को कई सारे यंग एक्टर्स की तलाश है जो फिल्म में दोस्तों की भूमिका निभा सकें। फिल्म की कास्टिंग अभी जारी है लेकिन मुख्य किरदार के लिए जोया को शाहरुख की बेटी सुहाना जम रही हैं। अभी सबकुछ बातचीत के दौर में है और अगर सुहाना और शाहरुख को स्क्रिप्ट ठीक लगी तो बात आगे बढ़ जाएगी और ये फिल्म सुहाना की लॉन्चिं...