मुनव्वर फारूकी ने बताया मां से जुड़ा ‘सीक्रेट’, सुनकर कंगना रनौत के भी छलके आंसू
मुंबई
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी रियलिटी शो लॉकअप के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से हैं। उनका नाम इस हफ्ते चार्जशीट में है। खुद को सुरक्षित करने का मुनव्वर के पास रविवार को जजमेंट डे पर एक मौका मिलेगा। वह अपना सीक्रेट बताकर खुद को एलिमिनेशन से सुरक्षित कर पाएंगे। सभी कैदियों में वह सबसे पहले बजर बजा देते हैं और कंगना उनसे अपने सीक्रेट का खुलासा करने के लिए कहती हैं। मुनव्वर जब अपना राज बताते हैं तो ना केवल शो के दूसरे सदस्य बल्कि होस्ट कंगना भी भावुक हो जाती हैं।...








