Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

रेमो डिसूजा ने चुकाया डांस इंडिया डांस के कंटेस्टेंट का कर्ज, मां चलाती हैं रिक्शा

रेमो डिसूजा ने चुकाया डांस इंडिया डांस के कंटेस्टेंट का कर्ज, मां चलाती हैं रिक्शा

मनोरंजन
मुंबई कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। रेमो डिसूजा कोरियोग्राफी के साथ ही डायरेक्शन भी कर चुके हैं। रेमो कई डांसिंग शोज भी होस्ट कर चुके हैं और टैंलेंट को हमेशा प्रमोट करते हैं। इस बीच रेमो ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रेमो डिसूजा ने  डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 (DID Li'l Master Season 5) के एक कंटेस्टेंट का लोन चुकाया है।...
फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और श्रद्धा का डांस क्लिप Leak, फैन्स को याद आई ‘ये जवानी है दीवानी’

फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और श्रद्धा का डांस क्लिप Leak, फैन्स को याद आई ‘ये जवानी है दीवानी’

मनोरंजन
मुंबई निर्देशक लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। लव रंजन दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब शूटिंग सेट से रणबीर और श्रद्धा का एक वीडियो लीक हुआ है। यह वीडियो डांस सीक्वेंस का है। दोनों गाने में साथ में थिरकते नजर आ रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा एथनिक आउटफिट में हैं। श्रद्धा पीले रंग की साड़ी में हैं जबकि रणबीर ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। फैन अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है जो कि वायरल हो रहा है।...
KRK ने अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के लिए किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ प्रोपेगेंडा

KRK ने अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के लिए किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ प्रोपेगेंडा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  स्टारर फिल्म बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन (Kriti Sanon), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) स्टारर बच्चन पांडे ने पहले दिन 13 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स के मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। इस बीच अभिनेता व क्रिटिक केआरके(KRK)  ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया। इस ट्वीट में कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से वो ट्रोल होने लगे। कमाल आर खान के ट्वीट को विवेक अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir files) के खिलाफ प्रोपगेंडा बताया जा रहा है।...
‘झुंड की निर्माता ने ‘द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने पर उठाए सवाल, पूछा- ‘किस आधार पर किया जाता है?’

‘झुंड की निर्माता ने ‘द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने पर उठाए सवाल, पूछा- ‘किस आधार पर किया जाता है?’

मनोरंजन
मुंबई ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 8वें दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की है। फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और गोवा सहित कुछ दूसरे राज्य शामिल हैं। फिल्म के टैक्स फ्री होने पर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ की निर्माता सविता राज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाना अच्छी बात है लेकिन उनकी फिल्म भी महत्वपूर्ण विषय पर बनी है।...
शाहरुख खान के बाद पठान से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें लीक, ब्लैक बिकिनी में दिखा सुपर हॉट अंदाज

शाहरुख खान के बाद पठान से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें लीक, ब्लैक बिकिनी में दिखा सुपर हॉट अंदाज

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे वक्त बाद फिल्म पठान (Pathaan) से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था, जिसके बाद फिल्म का शूट शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, इसके बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी बिकिनी में नजर आईं। वहीं अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण के कुछ फोटोज पठान के शूटिंग सेट से लीक हो गए हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ने ब्लैक प्रिंट बिकिनी पहनी हुई हैं और काफी हॉट दिख रही हैं।...
अपने प्रोडक्शन हाउस से अलग हुईं अनुष्का शर्मा, पोस्ट लिखकर बताया क्यों लिया फैसला

अपने प्रोडक्शन हाउस से अलग हुईं अनुष्का शर्मा, पोस्ट लिखकर बताया क्यों लिया फैसला

मनोरंजन
मुंबई अनुष्का शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह आखिरी बार पर्दे पर 2018 में आई ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनके प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्ज (Clean Slate Filmz) से कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए हैं जिन्हें ओटीटी पर रिलीज किया गया और दर्शकों ने उसे पसंद किया। प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने मिलकर किया था। परिवार और एक्टिंग की जिम्मेदारियों के बीच अनुष्का ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह प्रोडक्शन हाउस से खुद को अलग कर रही हैं और इसका जिम्मा पूरी तरह से उनके भाई संभालेंगे। ...
यूक्रेन के राष्ट्रपति के कपड़ों पर शख्स ने उठाए सवाल, मीरा राजपूत ने सुनाई दो टूक

यूक्रेन के राष्ट्रपति के कपड़ों पर शख्स ने उठाए सवाल, मीरा राजपूत ने सुनाई दो टूक

मनोरंजन
मुंबई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह केवल अपनी तस्वीरें और वीडियोज ही पोस्ट नहीं करतीं बल्कि ट्रोल करने वालों को सबक सिखाने में भी पीछे नहीं रहती हैं। मीरा को जो सही लगता है उस पर बात करने से नहीं हिचकतीं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की को उनके कपड़ों की वजह से आलोचना की गई। रुस के हमले से यूक्रेन इन दिनों जूझ रहा है। ऐसे वक्त में यूक्रेन के राष्ट्रपति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए गए तो मीरा ने अपनी राय रखी।...
क्या ‘जलसा’ है अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक? विद्या बालन ने दिया मजेदार जवाब

क्या ‘जलसा’ है अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक? विद्या बालन ने दिया मजेदार जवाब

मनोरंजन
मुंबई शेफाली वैद्य और विद्या बालन फिल्म जलसा में साथ काम कर रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के टाइटल को लेकर उनके सामने अजीब सवाल आ रहे हैं। विद्या ने बताया कि उनसे किसी ने सवाल किया कि क्या यह फिल्म अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक है? पहले तो वह सवाल पर हैरान हो गईं। इसके बाद विद्या ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। बता दें कि शेफाली वैद्य और विद्या बालन दोनों ही अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।  पूछा गया, अमिताभ बच्चन ने सुझाया टाइटल? शेफाली वैद्य ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें वक्त भी शामिल है। विद्या बालन भी पा और तीन (TE3N) में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के टाइटल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन से सलाह-मशविरा  किया था? इस पर दोनों हैरान होती हैं। इस पर विद्या बालन को एक फनी घटना याद आ गई। ...
आराध्या बच्चन का हिंदी में कविता बोलते वीडियो वायरल, पिता अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट

आराध्या बच्चन का हिंदी में कविता बोलते वीडियो वायरल, पिता अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी बेहतरीन हिंदी के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ को ये हुनर उनके पिता हरिवंश राय बच्चन से मिला है और इस बीच बिग बी (Big B) की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या हिंदी में कविता सुनाती दिख रही हैं। आराध्या के इस वायरल वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेता व आराध्या के पिता अभिषेक बच्चन का रिएक्शन आया है।  अभिषेक का रिएक्शनदरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आराध्या का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को टैग किया है। वहीं इस वीडियो पर अभिषेक ने रिएक्ट किया है। अभिषेक ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में हाथ जोड़ने का इमोजी कमेंट किया है। आराध्या के वीडियो के साथ ही अभिषेक का रिएक्शन भी तेजी से वायरल ह...
Lock Upp में अली मर्चेंट की एंट्री, एक्स हसबैंड को देखते ही सारा खान का ऐसा था रिएक्शन

Lock Upp में अली मर्चेंट की एंट्री, एक्स हसबैंड को देखते ही सारा खान का ऐसा था रिएक्शन

मनोरंजन
मुंबई कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। टीवी एक्टर अली मर्चेंट ‘लॉकअप’ के नए कैदी होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग में अली मर्चेंट की एंट्री को दिखाया जा चुका है। यह एपिसोड आज आएगा। अली मर्चेंट, सारा खान के एक्स हसबैंड हैं। वह शो के 14वें कैदी होंगे। मेकर्स शो को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते जिससे दर्शक जुड़े रहे। शो को दो हफ्ते से ज्यादा वक्त हो चुका है। अभी तक 2 लोग बाहर हो गए हैं। वहीं दोनों टीमों के सदस्यों की भी अदला-बदली कर दी गई है। अली मर्चेंट अभी किस टीम में रहेंगे इसका फैसला नहीं किया गया है। अली मर्चेंट की एंट्री का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। वह जेलर के गेटअप में एंट्री करते हैं। उन्हें देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं। जैसे ही अली मर्चेंट अपने चेहरे से मास्क हटाते हैं वहां मौजूद सारा खान चली जाती हैं और किचन में जाकर अप...