Monday, September 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यात्रा

आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण

आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें लड़का-लड़की एक दूसरे के साथ अग्नि को साक्षी मान कर सात जन्म तक साथ निभाने का वचन देते हैं। शादी के बंधन में दो व्यक्ति ही नही बंधते, बल्कि उनके परिवारों के भी रिश्ते एक दूसरे के साथ बंध जाते हैं। उनकी आदतें, उनका स्वभाव, उनकी खुशी ,उनका दुःख दर्द सब एक दूसरे के साथ बंध जाता हैं। दोनों के लिए एक नए जीवन की शुरुआत होती है। शादी के बाद पति और पत्नी दोनों की ही जिम्मेदारी हो जाती है कि एक दूसरे की खुशी का ध्यान दें। अब उन्हें अकेले के लिए न सोचते हुए दोनों के लिए सोचना होता है। अगर पति की आदतों में पत्नी अपनी खुशी और पत्नी की आदतों में पति अपनी खुशी खोज ले तो लाइफ में कोई टेंशन नहीं होती। शादी ब्याह का बंधन पूरा एक विश्वास के धागे पर टिका होता है। पति पत्नी दोनों को चाहिए कि वो अपने पार्टनर के साथ हमेशा विश्वास बनाए रखें।...
शरीर में ऐसे संकेतों का मतलब बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल का स्तर

शरीर में ऐसे संकेतों का मतलब बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल का स्तर

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पिछले एक दशक में दुनियाभर में हृदय रोगों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक हृदय रोग दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। गौर करने वाली बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय रोगों की मुख्य वजह माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल, लिवर द्वारा उत्पादित एक वसायुक्त पदार्थ है, जो सेल मेंब्रेन्स का निर्माण करता है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर के लिए आवश्यक है पर इसका बढ़ना गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। विशेष रूप से बैड कोल्स्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय संबंधी गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार को होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक के निर्माण और रुकावट का कारण बन सकता है। ऐसे ...
सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से

सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब-जब मौसम बदलता है, तब-तब हमें बीमारियों का डर सताता है। वहीं, सर्दी का मौसम आते ही बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इस मौसम में फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। ये सब हमें ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी आने के कारण होता है। इसलिए आपने शायद लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सर्दी का मौसम आते ही गर्म कपड़े पहन लो और अच्छा खानपान खाओ आदि। वहीं, सर्दी के मौसम में हम बीमार न हों, इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता के अलावा कुछ और भी ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लें, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी चीजों में आराम पा सकें।...
एलर्जी की शिकायत का पता लगाने के तरीके

एलर्जी की शिकायत का पता लगाने के तरीके

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
आजकल आपको अपने आस-पास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो एलर्जी से पीड़ित होंगे। यहां तक कि पिछले 10 सालों में पैदा होने वाले बच्चों में भी एलर्जी एक आम समस्या के रूप में सामने आई है। खासकर सर्दी-जुकाम और स्किन एलर्जी की समस्या। हवा में मौजूद धूल-धुएं के कण और प्रदूषण तो इसके पीछे का कारण है ही, अनियमित जीवनशैली, खान- पान का पहले की तुलना में कम पौष्टिक रह जाना आदि भी इसकी वजह है। अच्छी बात यह है कि समय पर एलर्जी का पता चल जाने से उसका इलाज भी संभव हो सकता है और आप उसके ट्रिगर  से भी बच सकते हैं।  आजकल हालांकि बच्चे के जन्म के समय ही हॉस्पिटल में उसके एलर्जी टेस्ट हो जाते हैं। इससे आगे के लिए हर चीज ध्यान में रखना आसान होता है। अगर कोई एलर्जी गंभीर होती है तो भी पीडियाट्रिशियन आपको इस बारे में जानकारी दे देते हैं। लेकिन यदि ऐसा न हो तो आप स्वयं भी डॉक्टर की सलाह से ऐसे टेस्ट करवा सकते हैं।...
नींद पूरी न होने से बढ़ सकता है कोरोना का खतरा

नींद पूरी न होने से बढ़ सकता है कोरोना का खतरा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दिन और रात का प्राकृतिक चक्र हमारे पूरे जीवन को एक लय में बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। दिनभर काम करने के बाद रात को शरीर को आराम देना न केवल ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी है बल्कि शोध यह भी साबित कर चुके हैं कि रात की इस नींद के दौरान शरीर अपनी टूट-फूट की मरम्मत करता है। यही वह समय होता है जब शरीर विकास भी करता है। शोध यह स्पष्ट कर चुके हैं कि रात की अच्छी नींद अच्छी हाइट, संतुलित वजन आदि के लिए भी बहुत जरूरी होती है। कोरोना महामारी के आने के बाद से जितना असर हम सबकी दिनचर्या और नींद पर पड़ा है, उसने स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कॉर्पोरेट लाइफ, काम की बदली शिफ्ट्स और मोबाइल जैसे गैजेट्स ने पहले ही नींद की साइकिल को अस्त-व्यस्त कर रखा था, ऊपर से महामारी के आने के बाद लगे लॉकडाउन ने इसको और भी असंतुलित कर दिया। न सोने का निश्चित समय रहा और ना जागने का। इ...
ठंड में हार्ट अटैक से बचने के ये हैं कुछ उपाय

ठंड में हार्ट अटैक से बचने के ये हैं कुछ उपाय

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके शिकार हम कभी भी हो सकते हैं। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम इन बीमारियों से खुद का बचाव करें। हमारा हेल्दी खानपान, हमारी अच्छी दिनचर्या, हमारा रोजाना व्यायाम करना, रात को समय पर उठना, सुबह समय पर उठना, समय पर खाना खाना आदि। ये वो चीजें हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। लेकिन कई बार लोग हार्ट की समस्या से जूझ रहे होते हैं। अमूमन देखने को मिलता है कि कोई हार्ट अटैक झेल चुका होता है, तो किसी के हार्ट में अन्य तरह की तकलीफ होती है। ऐसे में इन लोगों को कई तरह की दवाओं और एक लंबे इलाज से गुजरना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में आपको हार्ट अटैक या हृदय से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं?...
स्टूडेंट्स से बनाना है मजबूत रिश्ता

स्टूडेंट्स से बनाना है मजबूत रिश्ता

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शिक्षक दिवस के बारे में तो आपको पता ही होगा। भारत में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। लेकिन कोई भी व्यक्ति गुरु या शिक्षक तब बनता है जब कोई उनका शिष्य बनता है। ऐसे में अगर शिक्षक दिवस जैसा दिन होता है तो छात्र दिवस भी मनाया जाना लाजमी है। आज अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस है। 17 नवंबर को हर साल विश्व अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के तौर पर मनाता है। कई देशों में इस दिन को छात्रों के साथ ही शिक्षक भी उत्साह से मनाते हैं। छात्र और शिक्षक के बीच का रिश्ता आदिकाल से ही माता-पिता के रिश्ते से भी बढ़कर माना जाता है। विश्वामित्र और द्रोणाचार्य जैसे गुरु हुए तो एकलव्य और अर्जुन जैसे छात्र भी हुए। लेकिन आज के जमाने में ऐसे गुरु छात्रों का मिलना मुश्किल होता है। एक आदर्श छात्र बनाने के लिए गुरु यानी शिक्षकों को ही प्रयास करना पड़ता है।...
किसी को भी हो सकती है पैनिक अटैक की समस्या

किसी को भी हो सकती है पैनिक अटैक की समस्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हाल ही में टीवी पर जारी शो 'बिग बॉस' से एक शब्द चर्चा में आया 'पैनिक अटैक।' इस शो की प्रतिभागी अफसाना जो कि एक गायिका हैं, उन्हें लेकर यह खबर आई कि वे पैनिक अटैक के दौरों की समस्या से गुजर रही हैं। जिन लोगों ने बिग बॉस देखा होगा वे इस बात का कुछ मतलब समझ ही गए होंगे। खबर यह भी थी कि शो में आने के पहले भी अफसाना पैनिक अटैक से गुजरीं और उन्होंने शो का हिस्सा बनने से मना भी कर दिया था। पैनिक अटैक की स्थिति हालांकि किसी के भी साथ बन सकती है। इसपर यदि समय रहते नियंत्रण न किया जाए तो यह पीड़ित के साथ ही उसके आस-पास उपस्थित लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसका पता शो देखने वालों को भी चल गया होगा कि किस तरह की स्थिति में अफसाना बिखर जाती हैं और फिर खुद को ही मारना पीटना शुरू कर देती हैं।  हमारा दिमाग एक जटिल यंत्र है जिसमें कई सारी चीजें आपस में गुथी हुई होती हैं। पैनिक अटैक क...
जापानी वैज्ञानिकों ने बनाया कॉटन से भी ज्यादा ठंडा सिल्क, यह गर्मियों में 12.5 डिग्री तापमान तक घटाता है

जापानी वैज्ञानिकों ने बनाया कॉटन से भी ज्यादा ठंडा सिल्क, यह गर्मियों में 12.5 डिग्री तापमान तक घटाता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
गर्मियों में सिल्क का कपड़ा आपको कॉटन से ज्यादा ठंडा रखेगा। वैज्ञानिकों ने सिल्क का ऐसा कपड़ा तैयार किया है, यह कॉटन कपड़े की तुलना में 12.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान घटा देता है। इसलिए यह कपड़ा आपको गर्मियों से राहत देगा। इस कपड़े को चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शान्हुई फैन ने मिलकर तैयार किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, इस कपड़े को इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि गर्मियों के मौसम में बाहर जाने पर शरीर को ठंडा रख सके।...
दिल की बीमारी रोकने का आसान तरीका:हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटाना है तो रात में 10 से 11 बजे के बीच में सो जाइए, रिसर्च में दावा

दिल की बीमारी रोकने का आसान तरीका:हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटाना है तो रात में 10 से 11 बजे के बीच में सो जाइए, रिसर्च में दावा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटाना है तो रात में 10 से 11 बजे के बीच सो जाइए। वैज्ञानिक इस समय को 'गोल्डन आवर' कहते हैं, उनका मानना है इंसान के सोने का समय और दिल की बीमारियों के बीच एक कनेक्शन पाया गया है। खासकर महिलाओं में जो देर से सोती हैं। यह दावा इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, अगर आप आधी रात में या काफी देर से सोने के लिए जाते हैं तो हार्ट डैमेज हो सकता है।...