Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

इस दिवाली आपको मिलेगा एक नया लुक

इस दिवाली आपको मिलेगा एक नया लुक

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
त्योहारों का सीजन आ गया है। ऐसे में अपना वॉर्डरोब खंगालें और देखें कि इस फेस्टिव सीजन के लिए आपके पास सबसे बेस्ट और ट्रेंडी ऑउटफिट है या नहीं। अगर नहीं है तो समय कम है। दिवाली आने वाली है। दिवाली का पर्व 2 नवंबर से शुरू हो रहा है। पहले धनतेरस फिर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज, इन पांच दिनों में आपको हर दिन अलग दिखने की चाह होगी। ऐसे में अपने दिवाली लुक को अधिक आकर्षक और ट्रेंडी बनाने के लिए आपको एक्ट्रेसेज के लेटेस्ट पारंपरिक लुक से टिप्स लेने की जरूरत है। अभिनेत्रियों के लेटेस्ट एथनिक वियर फैशन की बात आई है तो बता दें कि अभिनेत्री दिया मिर्जा का एक नई आउटफिट लुक सामने आया है, जो त्योहारों के लिए बेस्ट है। इस साल में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए दिया मिर्जा लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं।...
कमजोरी और थकान लगे पर बुखार न आए तो भी हो सकता है डेंगू

कमजोरी और थकान लगे पर बुखार न आए तो भी हो सकता है डेंगू

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिलहाल काफी कमी देखी जा रही है, इस बीच डेंगू बुखार ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों से डेंगू के प्रकोप की खबरें सामने आ रही हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण कई स्थानों पर अस्पतालों में बेड कम होने लग गए हैं जिससे लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देश में सितंबर-अक्तूबर के महीने में अक्सर डेंगू के मामले बढ़ जाते हैं। मच्छरों के काटने से फैलने वाली इस बीमारी में तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के साथ उल्टी होना सामान्य लक्षण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू के मरीजों को हर बार तेज बुखार हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई लोगों में बिना बुखार के कमजोरी और थकान की स्थिति में भी डेंगू का निदान किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक जिस तरह से देश के कई हिस्सों में डेंगू के माम...
जानिए कैसी जिंदगी जीते हैं अभिनेता अनुपम खेर?

जानिए कैसी जिंदगी जीते हैं अभिनेता अनुपम खेर?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
बॉलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर के अभिनय का कौन दीवाना नहीं है? साल 1984 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। फिल्मी दुनिया के कई पुरस्कारों के साथ अनुपम खेर पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं। आज के सेलिब्रिटी लाइफ स्टाइल में ट्विटर पर खुल कर अपनी बात रखने वाले अनुपम खेर के बारे में जानेंगे। सारांश, स्पेशल-26 और एमएसडी में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अनुपम खेर छोटे पर्दे पर भी कई शो में बतौर गेस्ट और होस्ट काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनकी करोड़ों की संपत्ति है और वह पूरे शान के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में अनुपम खेर की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं। ...
पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं ठीक, तो ये टिप्स हो सकते हैं बेहद मददगार

पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं ठीक, तो ये टिप्स हो सकते हैं बेहद मददगार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पाचन का स्वस्थ रहना सबसे आवश्यक होता है। कई लोग स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन तो करते हैं फिर भी उनमें आवश्यक पोषक तत्वों की कमी बनी रहती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पाचन तंत्र के ठीक से इन पोषक तत्वों को अवशोषित न कर पाने के कारण ऐसी दिक्कतें हो सकती हैं। सिर्फ सही खाने का मतलब यह नहीं है कि आपको शरीर को काम करने के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मिल रहे हैं। पाचन तंत्र द्वारा भोजन का अवशोषण होना इसके लिए सबसे आवश्यक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जब तक भोजन का पाचन ठीक से नहीं होगा तब तक बृहदान्त्र उससे पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। पाचन में गड़बड़ी के कारण पेट की खराबी, गैस, मतली, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जो पाचन प...
ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9% इंसान ही जिम्मेदार, 8 साल में 88 हजार अध्ययनों की जांच के बाद वैज्ञानिकों का दावा

ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9% इंसान ही जिम्मेदार, 8 साल में 88 हजार अध्ययनों की जांच के बाद वैज्ञानिकों का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9 फीसदी इंसान ही जिम्मेदार है। पिछले 8 सालों में हुए 88,125 अध्ययनों के परिणाम इसकी पुष्टि भी करते हैं। रिसर्च करने वाली न्यूयॉर्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मार्क लाइनस कहते हैं, 2012 से लेकर 2020 तक अलग-अलग जर्नल्स में पब्लिश हुए 88 हजार से अधिक अध्ययनों को पढ़ा और समझा गया। परिणाम में पुष्टि हुई कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए इंसान ही जिम्मेदार है। रिसर्च के परिणाम तब समय आए हैं जब यूके में क्लाइमेट चेंज पर एक बड़ी कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें दुनिया के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। कॉन्फ्रेंस का लक्ष्य है दुनियाभर में बढ़ते तापमान को कैसे कंट्रोल करें, इस पर चर्चा करना है। बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने के लिए 2015 में पेरिस जलवायु समझौता हुआ था, लेकिन वर्ल्ड लीडर्स के लिए ग्लोबल वार्मिंग को रोकना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।...
रात में दूध पीना इसलिए जरूरी:नींद न आने की शिकायत है तो गुनगुना दूध पिएं

रात में दूध पीना इसलिए जरूरी:नींद न आने की शिकायत है तो गुनगुना दूध पिएं

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अक्सर रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसके कई कारण हैं। वैज्ञानिकों ने रात में दूध पीने की एक नई वजह बताई है। उनका कहना है, अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो रात में गुनगुना दूध पिएं। यह आपकी नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है। यह दावा चीन के नेशनल नेचुरल साइंस फाउंडेशन की रिसर्च में सामने आया है। शोधकर्ताओं का कहना है, रिसर्च में यह साबित हुआ है कि गुनगुना दूध अनिद्रा की शिकायत दूर कर सकता है। कैसे अनिद्रा दूर करता है दूधशोधकर्ताओं के मुताबिक, दूध में ट्रिप्टोफन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके अलावा रिसर्च के दौरान यह भी सामने आया कि इसमें मिल्क पेप्टाइड कैसीन हाइड्रोलिसेट भी पाया जाता है जो तनाव को घटाता है और नींद में सुधार लाता है। यह यह दोनों चीजें मिलकर अनिद्रा की समस्या दूर करती हैं। शोधकर्ता लिन झेंग का कहना है, हम यह जानना चाहते थे कि दूध स...
कोरोना महामारी का तनाव दूर करना है तो 3 फनी मीम्स देखिए, 800 लोगों पर हुई रिसर्च में साबित हुआ

कोरोना महामारी का तनाव दूर करना है तो 3 फनी मीम्स देखिए, 800 लोगों पर हुई रिसर्च में साबित हुआ

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अगर आप भी कोरोना महामारी के कारण तनाव से जूझ रहे हैं तो फनी मीम्स देखिए। यह आपके मन से नकारात्मक विचारों को हटाता है। अमेरिका के 800 लोगों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। रिसर्च करने वाली अमेरिका की पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता जेसिका गिल का कहना है, सोशल मीडिया या इंटरनेट पर 3 मीम्स देखकर ही आपका तनाव दूर हो सकता है। जेसिका कहती हैं, रिसर्च में शामिल जिन लोगों ने मीम्स देखे उन्होंने खुद को हल्का महसूस किया और खुश नजर आए।...
क्या है नासा का लूसी मिशन जिससे वैज्ञानिक सौरमंडल के रहस्य सुलझाने की तैयारी में हैं

क्या है नासा का लूसी मिशन जिससे वैज्ञानिक सौरमंडल के रहस्य सुलझाने की तैयारी में हैं

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने शनिवार को लूसी मिशन लॉन्च किया। इस मिशन के जरिए नासा के वैज्ञानिक बृहस्पति ग्रह में ट्रोजन एस्टेरॉड्स की पड़ताल करेंगे। इसकी पड़ताल के लिए नासा का विशेष रॉकेट बृहस्पति गृह के लिए रवाना हो चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस मिशन के जरिए सौरमंडल के बारे में ऐसी कई नई बातें पता चल सकेंगी जो अब तक सामने नहीं आ पाई हैं।...
पसीने से पता चलेगा ब्लड शुगर कितना है

पसीने से पता चलेगा ब्लड शुगर कितना है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जल्द ही ग्लूकोज की जांच के लिए सुई का दर्द नहीं सहना पड़ेगा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसी डिवाइस तैयार की है जो पसीने से ब्लड शुगर के लेवल का पता लगाती है। इस डिवाइस को हाथ में पहनकर ब्लड शुगर की जांच की जा सकेगी। डिवाइस को तैयार करने वाली पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है इसमें निकिल मेटल का प्रयोग किया गया है यह ब्लड शुगर के प्रति सेंसेटिव है। इसके साथ इसमें गोल्ड का प्रयोग भी किया है, इसलिए किसी भी इंसान को इससे एलर्जी होने का खतरा भी न के बराबर है।...
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मान्यताओं के अनुसार शरदीय नवरात्रि के साथ ही देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, यही कारण है कि पिछले एक-दो हफ्तों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को इन दिनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। डॉक्टर बताते हैं कि मौसम में यह बदलाव कई बीमारियां लेकर आते हैं, इससे बचाव करना जरूरी होता है। चूंकि अब सुबह शाम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है ऐसे में फ्लू के संक्रमण के साथ लोगों को गले में खराश और बंद नाक की समस्या होना काफी सामान्य है।...