Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

फिक्की हील 2021: कोविड के बाद हेल्थकेयर में बदलाव जैसे विषयों पर होगी चर्चा

फिक्की हील 2021: कोविड के बाद हेल्थकेयर में बदलाव जैसे विषयों पर होगी चर्चा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना संक्रमण ने सामान्य जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। साल 2019 के आखिर में अचानक से आई इस आपदा ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा दबाव डाला। नतीजतन कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  20 से 22 अक्तूबर 2021 के बीच आयोजित होने वाले फिक्की के 15वें वार्षिक हेल्थकेयर कांफ्रेंस– फिक्की हील 2021 में चर्चा का मुख्य विषय यही रहेगा। इस आयोजन का थीम होगा, “कोविड के बाद हेल्थकेयर में बदलाव”। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा समर्थित इस आयोजन में कई महत्वपूर्ण विषयों रक पैनल डिस्कशन के साथ-साथ हेल्थकेयर डिलीवरी, जन स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, बीमा, डिजिटल हेल्थ, डायगनोस्टिक, मेडिकल टेक्नालॉजी, होम हेल्थकेयर के साथ-साथ वैक्सीनेशन जैसे तमाम विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी।...
काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 में किया महिला वर्ग में टाॅप

काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 में किया महिला वर्ग में टाॅप

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जेईई एडवांस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। कड़े परिश्रम और मेहनत के बल पर कई अभ्यर्थियों ने टॉपर लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। छात्र और छात्राएं 16 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन और रैंक के अनुसार प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 24 नवंबर तक जारी रहेंगे। वैसे तो इस साल आईआईटी के प्रत्येक जोन से पांच टॉपर्स की सूची जारी की गई है। इनमें ओवरऑल लड़कियों में टॉपर काव्या चोपड़ा हैं। डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस परीक्षा में छात्राओं के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि उनकी आल इंडिया रैंक 98 है।...
कान को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं यह पोषक तत्व

कान को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं यह पोषक तत्व

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
तमाम अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि हम जिस तरह का भोजन करता हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही कारण है कि शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए विटामिन और खनिजों से भरपूर चीजों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हृदय, फेफड़े और पेट का ख्याल रखने के लिए वैसे तो हम कई सारे उपाय करते हैं लेकिन इन सबके बीच कुछ अंगों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, कान ऐसा ही एक अंग है। इयर नोज थ्रोट (ईएनटी) विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र के साथ कम सुनाई देने और कान की अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए उन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए जो इस खास अंग को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकें। ...
अनन्या पांडे ने ब्राइडल लहंगे में कराया फोटोशूट

अनन्या पांडे ने ब्राइडल लहंगे में कराया फोटोशूट

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वेडिंग सीजन आते ही एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक ब्राइडल लुक में नजर आने लगी हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, मौनी राॅय, कृति सेनन समेत कई अन्य अभिनेत्रियों को दुल्हन के लिबास में सजे संवरे देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी। इस वेडिंग सीजन जो लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं, उनके लिए बाॅलीवुड हसीनाओं का दुल्हन लुक बेहद काम आएगा। दरअसल हर लड़की अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां शादी के लहंगे से लेकर ज्वेलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल, फुटवियर सब कुछ परफेक्ट और ट्रेंडी फैशन का चाहती हैं। लेकिन शादी के इतने काम के बीच ये सारी तैयारियां करना भी सिर दर्द का काम होता है। लड़कियों को कई बाजारों, दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं ताकि सबसे बेस्ट ब्राइडल लहंगा खरीद सकें। कभी कभी लड़कियां कंफ्यूज भी हो जाती हैं। लेकिन अपने इतने खास मौके पर लड़कियों को ...
रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं में बेहद कारगर हैं यह योगासन, दर्द से मिलेगा छुटकारा

रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं में बेहद कारगर हैं यह योगासन, दर्द से मिलेगा छुटकारा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खराब मुद्रा और गतिहीन जीवनशैली के कारण पिछले एक दशक में रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याएं काफी बढ़ गई हैं, यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों को कमर में दर्द की दिक्कत होने लगती है। साल 2003 में उत्तर भारत में 11 हजार लोगों के साथ किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि उनमें से 23 फीसदी लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों के मुताबिक जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण 16-34 आयु वर्ग वाले लोगों में रीढ़ और कमर में दर्द की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। ...
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कपिल शर्मा शो से लाखों रुपये की कमाई करती हैं अर्चना पूरन सिंह, इस आलीशान घर की हैं मालकिन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कपिल शर्मा शो से लाखों रुपये की कमाई करती हैं अर्चना पूरन सिंह, इस आलीशान घर की हैं मालकिन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे चेहरे नजर आएंगे, जो 90 के दशक से लेकर अब तक कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में नजर आते हैं। कभी फिल्मों में तो अब रियलिटी शो में। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं अर्चना पूरन सिंह। जिन्हें आपने फिल्मों में कभी मां के, तो कभी किसी टीचर का किरदार निभाते हुए देखा होगा। लेकिन मौजूदा समय में वे 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। अर्चना पूरन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, क्योंकि वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं, असल जिंदगी में अर्चना पूरन सिंह की एक झलक पाने के लिए भी उनके फैंस बेकरार रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि अर्चना पूरन सिंह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? वे कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।...
पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पश्चिमी अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों में कुष्ट यानी लेप्रोसी होने की पुष्टि हुई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। वैज्ञानिकों ने चिम्पैंजियों की चौंकाने वाली तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके चेहरे पर गांठों का उभार देखा जा सकता है। दो चिम्पैंजियों में इसके मामले सामने आए हैं। पहला चिम्पैंजी गुनिया बिस्सू का है और दूसरा द आइवरी कोस्ट का है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसानों में कुष्ट रोग के जो सामान्य लक्षण दिखते हैं चिम्पैंजी में दिखने वाले लक्षण उससे अलग हैं। चिम्पैंजी में ऐसा कैसे हुआ इसकी सटीक वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बीमारी किसी जंगली जानवर के जरिए उन तक पहुंची है।...
45 वर्षीय अर्नब के पेट में 10 किलो का कैंसरस ट्यूमर सर्जरी करके निकाला गया

45 वर्षीय अर्नब के पेट में 10 किलो का कैंसरस ट्यूमर सर्जरी करके निकाला गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोलकाता के रहने वाले 45 वर्षीय अर्नब मुखर्जी के पेट से सर्जरी करके 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। डॉक्टर्स का कहना है, सर्जरी से पहले मरीज पेट के तेज दर्द से परेशान था, लेकिन कई दौर की जांचों के बाद ट्यूमर का पता चल पाया। मरीज में रेट्रोपेरिटोनियम सरकोमा कैंसर की पुष्टि हुई है। इसी साल अगस्त में अर्नब तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन वो ट्यूमर का पता नहीं लगा सके। कुछ समय बाद पेट का आकार चार गुना बढ़ने पर डॉक्टर्स से सम्पर्क किया तो जांच में कैंसरस ट्यूमर की पुष्टि हुई। मरीज में रेट्रोपेरिटोनियम सरकोमा कैंसर का पता चला।...
7 फीट की रुमेयसा दुनिया की सबसे लंबी महिला, एक बीमारी के कारण लम्बाई तो बढ़ी पर हड्डियां मजबूत नहीं हो पाईं

7 फीट की रुमेयसा दुनिया की सबसे लंबी महिला, एक बीमारी के कारण लम्बाई तो बढ़ी पर हड्डियां मजबूत नहीं हो पाईं

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
तुर्की की रुमेयसा गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 24 वर्षीय रुमेयसा की लंबाई 7.01 फीट है। उन्हें वीवर सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इसकी वजह से शरीर की लंबाई असामान्य तौर पर बढ़ती है। हालांकि, हडि्डयां उतनी मजबूत नहीं हो पातीं। इसलिए रुमेयसा व्हीलचेयर पर रहती हैं। रुमेयसा कहती हैं, हर खामी को खूबियों में तब्दील किया जा सकता है। इसलिए आप जो भी हैं उसे स्वीकार करें। अपनी क्षमताओं को समझें और जो बेहतर है वो करें।...
डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो वॉक पर जाएं, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और एक्सरसाइज से बेहतर होगी मन की सेहत

डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो वॉक पर जाएं, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और एक्सरसाइज से बेहतर होगी मन की सेहत

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट कहती है, दुनियाभर में लगभग 80 करोड़ लोग किसी न किसी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं। पूरी दुनिया में 15 से 29 वर्ष की उम्र के युवाओं में मौत की सबसे बड़ी वजह सुसाइड है। इसका सबसे बड़ा कारण है डिप्रेशन। एक्सपर्ट कहते हैं, कम या बहुत अधिक नींद, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, असंतुलित जीवनशैली, एक्सरसाइज से दूरी के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ता तनाव सेहत को बिगाड़ रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक, पौष्टिक आहार लेने भर से ही डिप्रेशन में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। रोज की आदतों में भी बदलाव करके मेंटल हेल्थ को बेहतर रखा जा सकता है।...