दो विभागों के बीच फुटबॉल बना सड़क का मामला
मास्टर प्लान के अनुसार 80 फीट होनी है सद्भावना नगर मार्ग की चौड़ाईश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम वर्तमान में दो विभागों के बीच फुटबाल बना हुआ है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई बढने की मांग को लेकर जस्सा सिंह मार्ग से सद्भावना नगर मार्ग पर बसी कॉलोनियों के लोगों ने जिला कलक्टर सहित इन विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की है। इन लोगों ने जिला कलक्टर, यूआईटी और सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों को बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार 80 फीट है। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई बढाने के लिए अतिक्रमणों को हटाया जाना है प्रस्तावित है। इसे लेकर पूर्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रावली शुरू कि गई। परन्तु अब यह पत्रावली कार्यालय से गायब है। इसकी अधिकारियों को जानकारी है इसके बाद भी इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। लोगों ने मांग क...








