Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

चर्चा की:केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने वर्चुअल बैठक ली, कार्यकर्ताओं ने बताई समस्याएं

चर्चा की:केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने वर्चुअल बैठक ली, कार्यकर्ताओं ने बताई समस्याएं

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक ली। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अनूपगढ़ से दिल्ली रेल चलाने, बीकानेर से अनूपगढ़ रेल लाइन बिछाने व सत्तासर से बीकानेर सड़क का पुनर्निर्माण की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित छाबड़ा ने गेहूं खरीद के लिए 25 हजार बैग बारदाने की मांग की। ओम लखेसर ने नहरों में पंजाब से आ रहे कैमिकल युक्त पानी पर रोक लगाने की मांग की। रघुवीर धंजू एवं बब्बू बहोलिया ने घग्घर के अवैध बंधे हटवाने की मांग की। बैठक में बूटा सिंह चावला, जतिन चावला, हरनेक सिंह, तिलकराज चुघ, नंदलाल छाबड़ा, मूलाराम जांगू, ओम चावला, पार्षद बलकरण सिंह, रीना धालीवाल, राधा रानी, विजेता रानी, मंगल सिंह, चिरंजी बंशीवाल, मानाराम कूकणा, जमेंद्र बुट्टर, विकास शर्मा, विजय सांखला व अनिल कुमार धाणक आदि शामिल हुए।...
गजसिंहपुर के गांव 2 एफएफबी का मामला:पिता की हत्या के आराेपी काे आज काेर्ट में पेश किया जाएगा

गजसिंहपुर के गांव 2 एफएफबी का मामला:पिता की हत्या के आराेपी काे आज काेर्ट में पेश किया जाएगा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर थाना क्षेत्र के गांव 2 एफएफबी में गुरुवार रात पिता की हत्या व मां पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आराेपी पुत्र हरप्रीत सिंह (37) काे गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी काे शनिवार काे काेर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले मृतक मेजरसिंह (62) पुत्र बलवीर सिंह के छाेटे बेटे गुरप्रीतसिंह ने वारदात काे लेकर अपने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। गजसिंहपुर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है, जबकि आराेपी काे घटना के बाद राउंडअप कर लिया गया था। पुलिस ने सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार हरप्रीतसिंह के बेटे काे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फाेन की जरूरत थी। मेजरसिंह ने अपने पाेते काे माेबाइल दिलवा दिया। इस बात काे लेकर विवाद शुरू हुआ। बाद में गुरुवार रात काे आराेपी ने पिता मेजरसिंह व मां जसविंद्रकाैर पर धारदार हथियार से वार कर दिए। शाे...
संदिग्ध वस्तु से हड़कंप:टीले पर मिली संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, फोटो सेना और खुफिया विभाग को भिजवाए

संदिग्ध वस्तु से हड़कंप:टीले पर मिली संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, फोटो सेना और खुफिया विभाग को भिजवाए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (जैतसर) जिले के जैतसर थाना क्षेत्र के गांव जानकीदासवाला में शनिवार सुबह रेतीले टीलों में ग्रामीणों को संदिग्ध वस्तु दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संदिग्ध वस्तु को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें निकली पाइप में से एक के बंद होने ने लाेगों में इस वस्तु को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। साथ ही इस वस्तु की विचित्र आकृति तो संदिग्ध है ही इसके टीले में दबे होने काे लेकर भी ग्रामीणों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।मौके पर जुटे ग्रामीण टीले पर संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर हवलदार धूप सिंह मौके पर पहुंचे । इस संदिग्ध वस्तु के बारे में आर्मी व इंटेलिजेंस को सूचना दी गई है। हवलदार धूपसिंह ने बताया कि संदिग्ध वस्तु काफी पुरानी दिख रही है। इसमें चार पाईप लगी हुई है। एक पाइप बंद ...
पंजाब का रुख कर रहे खिलाड़ी:खिलाड़ी हमारे, शुरुआती ट्रेनिंग राजस्थान में, खेल सुविधाओं और नौकरी की कमी कर रही पलायन को मजबूर

पंजाब का रुख कर रहे खिलाड़ी:खिलाड़ी हमारे, शुरुआती ट्रेनिंग राजस्थान में, खेल सुविधाओं और नौकरी की कमी कर रही पलायन को मजबूर

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर राजस्थान का सीमावर्ती जिला श्रीगंगानगर पंजाब से महज छह किलोमीटर की दूरी पर है। जिले के लोगों के व्यावसायिक और सामाजिक संबंध पंजाब से हैं। ऐसे में प्रदेश के बहुत से खिलाड़ी शुरुआती ट्रेनिंग तो श्रीगंगानगर में लेते हैं, लेकिन प्रदेश में सुविधाओं की कमी जब उन्हें अखरने लगती है तो पंजाब का रुख कर लेते हैं। वर्तमान में श्रीगंगानगर के कई खिलाड़ी पंजाब पुलिस में ऊंचे पदों पर हैं। यानी राजस्थान के खिलाड़ियों की धाक पंजाब में भी जमी हुई है। खेल कोटे में पंजाब में नौकरी पाने वाले राजस्थान के कई खिलाड़ी श्रीगंगानगर में खेलने के बाद पंजाब गए और वहां ऊंचे पदों पर सेवा भी दे रहे हैं। राजस्थान में रही है नौकरी की कमी श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव बारांवाली के मूल निवासी जगदीश बिश्नोई अभी पंजाब पुलिस में तरनतारन में एसपी के तौर पर तैनात है। वे श्रीगंगानगर में एथलेटिक्स ...
किसान आंदोलन के सात माह पूरे:कलेक्ट्रेट पर  प्रदर्शन कर जताया विरोध, किसान बोले, ‘ कृषि कानून वापस ले सरकार,  नहरों में गंदा पानी हो बंद  ‘

किसान आंदोलन के सात माह पूरे:कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जताया विरोध, किसान बोले, ‘ कृषि कानून वापस ले सरकार, नहरों में गंदा पानी हो बंद ‘

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों को कहना था कि कृषि कानूनाें से किसानों को नुकसान हो रहा है। सात माह से किसान आंदोलनरत है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। कलेक्ट्रेट पर हुई सभाइसी क्रम में कलेक्ट्रेट पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इलाके में जहां एक ओर किसानों की कृषि कानून वापस लेने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा वहीं नहरों में आ रहा गंदा पानी भी इलाके के लिए बड़ी परेशानी है। उनका कहना था कि नहरों में गंदा पानी आने से यह पेयजल के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है। वहीं नहरों में सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इन वक्ताओं ने किया संबोधितसभा को पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, कृषि उपज मंडी समिति ( फल-सब्जी ) के पूर्व अध्यक्ष मनि...
टेल के किसानों ने 21 से 54 आरडी तक खुद सफाई की,अब एक्सकेवेटर मशीन लगाई

टेल के किसानों ने 21 से 54 आरडी तक खुद सफाई की,अब एक्सकेवेटर मशीन लगाई

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर.जल संसाधन विभाग ने नहर की सफाई नहीं करवाई तो टेल के किसानों ने प्रति मुरब्बा के हिसाब से तीन-तीन हजार रुपए जनसहयोग राशि एकत्रित कर माइनर की सफाई करवाने का बीड़ा उठाया है। आइजीएनपी की सूरतगढ़ ब्रांच की एसएडी माइनर 268 आरडी से निकलती है। इस माइनर पर करीब दो दर्जन से अधिक मोघे हैं। टेल के चक एक व दो आइडब्ल्यूएम के किसानों ने प्रति मुरब्बा तीन-तीन हजार रुपए जन सहयोग राशि एकत्रित कर 21 आरडी से 54 आरडी टेल तक खुद सफाई की। जबकि अब एक से 20 आरडी तक माइनर के दोनों साइड में चार-चार फीट मिट्टी की बर्म जमी हुई है। इसकी सफाई के लिए अब किसानों ने एक्सकेवेटर मशीन लगाकर सफाई करवाई जा रही है। 21 जून से लगातार एक्सकेवेटर मशीन सफाई कार्य में लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि पहले नहरबंदी में सिंचाई पानी नहीं आया और माइनर की लंबे समय से जल संसाधन विभाग ने साफ-सफाई तक नहीं करवाई है। इस कारण टेल पर निर...
गंगनहर में पानी 161 क्यूसेक पानी कम होकर एक हजार रहा

गंगनहर में पानी 161 क्यूसेक पानी कम होकर एक हजार रहा

श्री गंगानगर
-गंगनहर की कई वितरितकाएं हो रही प्रभावित श्रीगंगानगर.गंगनहर में पिछले चार-पांच दिन से सिंचाई पानी लगातार कम होता जा रहा है। जबकि जल संसाधन विभाग के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। पहले नहरबंदी,फिर शेयर कम होने की वजह से पानी की मात्रा कम चलाई गई और अब जून माह में शेयर 2000 हजार क्यूसेक होने के बाजवूद पूरा सिंचाई पानी पंजाब से नहीं मिल रहा है। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।जल संसाधन विभाग के अनुसार बुधवार शाम को खखां हैड पर 1161 क्यूसेक सिंचाई पानी चल रहा था जबकि गुरुवार शाम को 161 क्यूसेक पानी घट कर 1000 हजार क्यूसेक पानी रह गया। इस पानी में 350 क्यूसेक पानी पेयजल को दिया जा रहा है। जबकि नहरों में महज 650 क्यूसेक सिंचाई पानी बचा है। सिंचाई पानी कम होने से गंगनहर से जुड़ी कई नहरें प्रभावित हो रही है। किसानों की लगातार बारियां सूखी जा रही है। इसको लेकर किसानों में जल संसाधन विभाग,...
पानी चोरी पर अकुंश के लिए कमेटियां बनी,लेकिन नहीं की गई कोई ठोस कार्रवाई

पानी चोरी पर अकुंश के लिए कमेटियां बनी,लेकिन नहीं की गई कोई ठोस कार्रवाई

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर.पंजाब में फिरोजपुर फीडर से 45 आरडी से निकलने वाली बीकानेर कैनाल गंगनहर खखां हैड और इसके आगे गंगनहर की विभिन्न वितरिकाओं पर रात्रि के समय पानी चोरी की घटनाएं हर दिन होती रहती है। इस पर अकुंश लगाने के लिए तत्कालीन जिला कलक्टर ने हर ब्लॉक स्तर पर तहसीलदार की अध्यक्षता में एक-एक कमेटी गठित कर पानी चोरी पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। कलक्टर की घुडक़ी पर तहसीलदार ने कमेटियां गठित कर दी गई लेकिन इसके बाद यह कमेटियां कागजी बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न किसान संगठन पानी चोरी पर अकुंश लगाने की मांग बार-बार जिला कलक्टर व जल संसाधन विभाग से मांग करते रहे लेकिन हर बार ठोक कार्रवाई का आश्वासन मिलता है लेकिन कार्रवाई कोई होती नहीं है और इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से नहीं होती प्रभावी पैरवीबीकानेर कैनाल व गंगनहर की विभिन्न वितरिकाओं पर प...
शाम ढलते ही महिलाएं भी करती हैं नशे का कारोबार:एक इलाका जहां नशे की भेंट चढ़ गई कइयों की जिंदगी, किसी ने भाई खोया तो किसी  का बेटा हुआ शिकार

शाम ढलते ही महिलाएं भी करती हैं नशे का कारोबार:एक इलाका जहां नशे की भेंट चढ़ गई कइयों की जिंदगी, किसी ने भाई खोया तो किसी का बेटा हुआ शिकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में नशे का कारोबार किस कदर हावी हो चुका है, इसकी भयावहता देखनी हो तो वह शहर के श्याम नगर इलाके में देखी जा सकती है। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले इस इलाके में शाम होते ही नशे की मंडी सजने लगती है। खास बात यह है कि इस इलाके में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस कारोबार में लिप्त है्ं। महिलाएं रखती हैं नशे की गोलियां श्यामनगर इलाके के लोगों का कहना है कि वैसे तो यहां दिन में किसी भी समय नशा मिल जाता है लेकिन शाम ढलने के बाद तो महिलाएं ही नशे की गोलियां लेकर निकल जाती हैं। जहां खरीदार मिला उसे नशा बेचकर पैसे ले लिए जाते हैं। इस तरह का आ रहा है नशा इस इलाके में जो नशा आ रहा है, उसमें प्रमुख रूप से गांजा, स्मैक, मेडिकेटेड गोलियां आदि शामिल हैं। इनमें से गांजा बिहार से लाया जा रहा है। वहीं स्मैक और मेडिकेटेड गोलियों आदि का नशा आसपास ...
गंगानगर में फायरिंग से दहशत:सुखाड़िया नगर में मकान के बाहर 8 राउंड हवाई फायर, आवाज सुन घरों के बाहर निकले लोग, अब पुलिस करा रही एफएसएल टीम से जांच

गंगानगर में फायरिंग से दहशत:सुखाड़िया नगर में मकान के बाहर 8 राउंड हवाई फायर, आवाज सुन घरों के बाहर निकले लोग, अब पुलिस करा रही एफएसएल टीम से जांच

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर के सुखाड़िया नगर में एक मकान के आगे कुछ बदमाशों ने हवाई फायर किया। अचानक सुबह-सुबह फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इस आवाज के बाद लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटाई जा रही है। जवाहर नगर एसएचओ फूलचंद के अनुसार यह फायरिंग सुखाड़िया नगर में अरुण जैन के मकान के सामने की गई। ये बदमाश कौन थे, इसका सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है, लेकिन लोगों में आक्राेश छा गया है। लोगों का कहना है कि लोग हथियार लहराते हुए अब कॉलोनियों तक में प्रवेश करने लगे हैं और पुलिस कुछ कर पाने में सक्षम भी नहीं है। एफएसएल टीम पहुंची मौके पर सूचना मिलने के साथ ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई और आरोप...