Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

दरकते रिश्ते:मोबाइल के विवाद में ले ली पिता की जान, गंडासी के वार से हत्या, बचाव करने आई मां को भी किया घायल

दरकते रिश्ते:मोबाइल के विवाद में ले ली पिता की जान, गंडासी के वार से हत्या, बचाव करने आई मां को भी किया घायल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (गजसिंहपुर ) वर्तमान आर्थिक युग में रिश्ते किस तरह से दरक रहे हैें, इसकी एक बानगी गुरुवार देर रात जिले के गजसिंहपुर इलाके के गांव दो एफएफबी में नजर आई, जहां एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता की ही जान ले ली। खास बात यह है कि पिता पुत्र के बीच कोई बड़ा विवाद भी नहीं था। मोबाइल को लेकर मामूली विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि पुत्र ने पिता पर गंडासी से वार कर डाला। यही नहीं यह कलियुगी बेटा अपने पिता को अस्पताल ले जाने की बजाय घर पर ही रुका रहा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत होने पर मामला हत्या में बदला तो पुलिस ने उसे अपने घर से हीराउंड अप कर लिया। माेबाइल दिलाने पर हुआ था विवादप्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दो एफएफबी के मेजर सिंह ने गुरुवार को अपने पोते को मोबाइल दिलाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था। इसी बात को लेकर उसके पुत्र हरप्रीत से उसकी बहस हो गई। मेजरसिंह अपने ...
सीएमएचओ ऑफिस के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा, नजदीक पाेस्टिंग दिलाने के लिए मांगे 30 हजार रुपए

सीएमएचओ ऑफिस के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा, नजदीक पाेस्टिंग दिलाने के लिए मांगे 30 हजार रुपए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ एसीबी ने गुरुवार को श्रीगंगानगर सीएमएचओ ऑफिस के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप कर लिया। एसीबी को इस संबंध में परिवाद मिला था। इसका गुरुवार को सुबह ही सत्यापन करवाया गया और शाम को ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी को रावला मंडी के गांव दो केएलएम निवासी जसपाल सिंह ने शिकायत दी थी। नजदीक पोस्टिंग के लिए मांगी थी रिश्वत परिवादी जसपाल सिंह ने बताया कि उसका चयन लैब टेक्नीशियन के पद पर हुआ है। उसका पद स्थापन सीएमएचओ कार्यालय में है। अगली पोस्टिंग चूनावढ़ या श्रीगंगानगर में करवाने के लिए सीएमएचओ ऑफिस के सीनियर एसिस्टेंट पंकज कुमार और जूनियर असिस्टेंट संदीप कुमार ने तीस हजार रुपए रिश्वत मांगी। जैसे ही इन दोनों को पकड़ा गया, बोले- यह राशि तो उन्होंने सीएमएचओ के लिए ली थी। सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई परिवाद के सत्यापन के लिए परिवादी को सीए...
देश के विभिन्न राज्यों से आएंगे जवान, आतंकवादियों, आधुनिक हथियारों व लॉ एंड आर्डर कंट्रोल की लेंगे ट्रेनिंग, 1100 रिक्रूट तैयार होंगे

देश के विभिन्न राज्यों से आएंगे जवान, आतंकवादियों, आधुनिक हथियारों व लॉ एंड आर्डर कंट्रोल की लेंगे ट्रेनिंग, 1100 रिक्रूट तैयार होंगे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण केंद्र में 2 साल बाद फिर से रिक्रूटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों में भर्ती हुए नए रिक्रूट प्रशिक्षण लेंगे। सीआरपीएफ के प्रशिक्षण में रिक्रूट को मुख्य रूप से लॉ एंड आर्डर, आतंकी गतिविधियों व विभिन्न हथियारों की ट्रेनिंग दी जाएगी। सीआरपीएफ कमांडेंट महिपाल सिंह व डिप्टी कमांडेंट एके सिंह ने बताया कि सूरतगढ़ स्थित प्रशिक्षण शिविर का कोविड प्रोटोकॉल की गाइडलाइन के तहत 28 जून को विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर के अंतर्गत ही रिक्रूट को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 175 एकड़ में फैले प्रशिक्षण परिसर में क्वार्टर, मेस, अस्पताल व प्रशिक्षण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। ट्रेनिंग सेंटर में 1 कंमाडेंट, 2 डिप्टी कमांडेंट व 6 असिस्टेंट कमांडेंट के पद है। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सिंह ने...
तेल ने निकाला जेब से तेल: महज बीस दिन में नौ बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

तेल ने निकाला जेब से तेल: महज बीस दिन में नौ बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. केन्द्र और राज्य सरकारों ने मिलकर पेट्रोल और डीजल में लगातार वृद्धि कर आम उपभोक्ता को निचोड़ दिया है। एक जनवरी से बीस जून तक पेट्रोल=डीजल में 52 बार बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं इस अवधि में पांच बार दामों में कमी भी की गई है। लेकिन यह कमी महज मामूली पैसों की है। बढ़ते दामों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसी जून माह के महज बीस दिनों में ही नौ बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। एक जनवरी को पेट्रोल के दाम 95.84 रुपए प्रति लीटर था जो 12.55 रुपए की वृद्धि कर 20 जून को 108.39 रुपए प्रति लीटर बिका। इसी तरह एक जनवरी को डीजल 87.43 रुपए था जो13.70 रुपए बढ़कर अब 23 जून को 101.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकने लगा है। इलाके के जनप्रतिनिधि भी भाजपा और कांग्रेस के नाम पर बंटे हुए है। कांगे्रसी इसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार को जिम्मेदार मान रहे है तो वहीं...
विदेशी ठग रिमांड पर:विदेशी नागरिक पुलिस की गिरफ्त में, आठ दिन का लिया रिमांड, नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद

विदेशी ठग रिमांड पर:विदेशी नागरिक पुलिस की गिरफ्त में, आठ दिन का लिया रिमांड, नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (केसरीसिंहपुर) इलाके के बहुचर्चित अस्सी लाख रुपए के ठगी मामले में गिरफ्तार विदेशी नागरिक बाकायोको को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे कई नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। इस बीच आरोपी से अब तक हुई पूछताछ में भी कई बातें सामने आई हैँ। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नागरिक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है। इससे ठगी की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद जागी है।पुलिस ने पकड़ा था विदेशी ठगकेसरीसिंहपुर के मिठाई व्यवसायी सुरजीतसिंह से ठगी के आरोप में पुलिस ने इस विदेशी ठग को पकड़ा है। आरोपी बाकायोको का संबंध अंतराष्ट्रीय ठगी गिरोह से है तथा आइवरी कोस्ट का मूल निवासी है। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली में कार्रवाई करते हुए आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया था। ठगी के दौरान जिन चौदह भारतीय बैंकों में लेनदेन किया गया, उन...
नहीं हुआ टीकाकरण:डोज आएंगी तो  होगा टीकाकरण, जुगाड़  में जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग, देर रात तक डोज श्रीगंगानगर पहुंचने की संभावना

नहीं हुआ टीकाकरण:डोज आएंगी तो होगा टीकाकरण, जुगाड़ में जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग, देर रात तक डोज श्रीगंगानगर पहुंचने की संभावना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर कोरोना से बचाव के लिए जिले भर में कोराना टीकाकरण का काम गुरुवार को नहीं हो पाया। असल में बुधवार को ही जिले में डोज समाप्त हो गई थी तथा अब विभाग के अधिकारी इसके लिए जुगाड़ बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।जिले में साढ़े तेरह लाख लोगों को लगनी है डोजजिले में साढ़े तेरह लाख लोगों को कोविड डोज लगाई जानी है।इसमें से साढ़े चार लाख पैंतालीस वर्ष से आयु तथा नौ लाख अठारह से अधिक आयु वर्ग के हैं। पैंतालीस वर्ष से अधिक आयु के तीन लाख 77 हजार को पहली तथा करीब एक लाख लोगों को दूसरी डोज लगनी है। इसी प्रकार अठारह वर्ष से अधिक आयु में एक लाख 22 हजार को पहली और 55 को दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में अब तक छह लाख लोगों को ही कोरोना डोज लग पाई है। अन्य जिलों से साधा संपर्कइस बीच कोरोना डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अन्य जिलों से संपर्क साधने की भी जानकारी मिली है। विभाग ने देर रात तक डोज प्राप्त क...
आंखें दिखा रहा सूरज:हवा चलने से  तापमान में आई  मामूली कमी,  गर्मी से  अब भी राहत नहीं, पसीने ने किया बेहाल

आंखें दिखा रहा सूरज:हवा चलने से तापमान में आई मामूली कमी, गर्मी से अब भी राहत नहीं, पसीने ने किया बेहाल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर प्रदेश में बुधवार को सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में गुरुवार को हवा कुछ राहत लेकर आई। इससे तापमान में कुछ कमी आई। बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक जहां तापमापी का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं गुरुवार को यह सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक 39 डिग्री सेल्सियस ही रहा। ऐसे में तापमान में मामूली कमी आई लेकिन यह ज्यादा राहत लेकर नहीं आई। सूरज दोपहर तक आंखें दिखाता रहा। इसके बाद कुछ देर के लिए मामूली बादल दिखे लेकिन ये ज्यादा राहत देने वाले नहीं थे। वातावरण में पूरा दिन गर्मी का असर बना रहा। सड़कों पर निकले लोगों के लिए गर्मी परेशानी बनी रही।दोपहर में घटी ग्राहकीइलाके में तेज गर्मी के चलते बाजार में दोपहर में ग्राहक काफी कम नजर आए। शहर की सब्जी मंडी में दुकान और ठेला संचालक ग्राहकों का इंतजार करते दिखे वहीं अन्य बाजारों में भी दोपहर में ग्राहकों की संख्या काफी कम थी।कॉलो...
हादसे में मौत:मोटरसाइकिल के सामने पशु आने से  एक की मौत, अन्य घायल, नूरपुरा-सादुलशहर रोड पर हुआ  हादसा

हादसे में मौत:मोटरसाइकिल के सामने पशु आने से एक की मौत, अन्य घायल, नूरपुरा-सादुलशहर रोड पर हुआ हादसा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सादुलशहर )कस्बे से नूरपुरा रोड पर बुधवार देर रात हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसा मोटरसाइकिल के सामने पशु आ जाने से हुआ। सड़क के बीच अचानक पशु सामने आने से चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और माेटरसाइकिल सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, इनमें से एक को डॉक्टरों ने हॉस्पिटल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया। अलीपुरा से आ रहे थे मृतक के भाई चिंटू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मनीष गोयल बुधवार रात अलीपुरा से सादुलशहर की तरफ आ रहा था। नूरपुरा-सादुलशहर मार्ग पर कस्बे के निकट सड़क पर पशु सामने आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे मनीष और मोटरसाइकिल पर सवार उसका दोस्त मुकेश घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही घायलों को संभाला गया तथा दोनाें को सादुलशहर के सरकारी अस्पताल ले ज...
सीबीएसई का इनोवेशन:घर बैठे चुन सकेंगे कॉलेज, सीबीएसई ने सुझाए 113 कॅरियर ऑप्शन, जिले के 25 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को होगा  फायदा

सीबीएसई का इनोवेशन:घर बैठे चुन सकेंगे कॉलेज, सीबीएसई ने सुझाए 113 कॅरियर ऑप्शन, जिले के 25 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को होगा फायदा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर सीबीएसई और आरबीएसई से जुड़े 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। सीबीएसई ने उच्च माध्यमिक कक्षा की परीक्षा रद्द करने के बाद वेबसाइट पर देशभर के यूनिवर्सिटी, कॉलेज व कोर्सेज की सूची अपलोड की है। इससे स्टूटेंट्स और उनके पेरेंट्स कॉलेज और कोर्स चुनने की टेंशन से फ्री हो गए है। जिले के पच्चीस हजार स्टूडेंट्स को लाभ इस सूची की सहायता से अब कॉलेज की राह देख रहे जिले के सीबीएसई के 3 हजार तथा आरबीएसई के 22 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का लाभ होगा। वे अपनी पसंद का कॅरियर बनाने के लिए युनिवर्सिटी, कॉलेज या कोर्स घर बैठे ही चुन सकेंगे। सूची में 113 कॅरियर ऑप्शनसीबीएसई की सूची में 113 कॅरियर ऑप्शन बताए गए हैं। सबसे ज्यादा विज्ञान के कोर्स के बारे में जानकारी दी गई है। विज्ञान के कोर्स के साथ आर्ट रेस्टोरेशन, एक्‍चूरियल साइंस, पब्लिक रिलेशन, कॉर्पोरेट इंटेलिजेंस, इ...
सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के विरुद्ध भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत आज बीकानेर में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार की अगुवाई में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदर्शन करने के बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने गए शिष्टमंडल में मुमताज अली, पार्टी प्रदेश मंत्री रमजान अब्बासी, बीकानेर शहर अध्यक्ष उस्मान खान, देहात जिला अध्यक्ष इमरान अली पूर्व जिला अध्यक्ष असद रजा भाटी भी शामिल रहे। रमजान अली चौपदार ने बताया कि राज्य सरकार ने काफी समय से अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को रोक रखा है। इस वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण भी मुहैया नहीं करवाया जा रहा। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को कब्जा...