Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

जीकेएसबी के पूर्व चेयरमैन और एमडी के खिलाफ एफआईआर

जीकेएसबी के पूर्व चेयरमैन और एमडी के खिलाफ एफआईआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक ( जीकेएसबी ) के पूर्व चेयरमैन और पूर्व एमडी के खिलाफ करीब 11 साल पुराने एक मामले में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एसीबी ने एफआईआर करवाई है। मामला वर्ष 2010 में पैक्स मैनेजर और एसिस्टेंट पैक्स मैनेजरों की भर्ती से जुड़ा हुआ है। इसमें केवल 41 आवेदकों के ही नियमानुसार भर्ती योग्य होने के बावजूद सभी 233 कैंडिडेट की भर्ती की अनुशंसा बैंक के तत्कालीन चेयरमैन और एमडी ने कर दी थी। इस पर पूर्व चेयरमैन गुरवीरसिंह और पूर्व एमडी मधुसूदन कुमार के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर करवाई है। इस मामले की प्राथमिक जांच एसीबी के डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पैक्स मैनेजर और असिस्टेंट पैक्स मैनेजर को रेग्युलराइज करने के लिए बैंक के श्रीगंगानगर हैड ऑफिस ने वर्ष 2010 में 22 से 24 मई के बीच स्क्रीनिंग कमेटी की ...
बस और ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक दर्जन घायल:अहमदाबाद से श्रीगंगानगर आ रही थी बस

बस और ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक दर्जन घायल:अहमदाबाद से श्रीगंगानगर आ रही थी बस

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके में शनिवार सुबह स्लीपर कोच बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया जहां इनका इलाज चल रहा है। बस अहमदाबाद से श्रीगंगानगर आ रही थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से डैमेज हो गए और ड्राइवर घायल हो गए। हालांकि बस सवार अन्य लोगों में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। ऐसे हुआ हादसा अहमदाबाद से रवाना हुई स्लीपर कोच बस यात्रियों को लेकर श्रीगंगानगर जा रही थी। लंबी दूरी तय करके इसे दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे श्रीगंगानगर पहुंचना था। सुबह दस बजे तक इलाके में ओस छाए रहने से सूरतगढ़ क्षेत्र में वाहनों की स्पीड काफी कम थी। इसी दौरान बस का ड्राइवर सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाया। ट्रक बीकानेर की तरफ जा रहा था जबकि बस को श्रीगंगानगर जाना था। टक्कर...
एक साथ 3 वाहन भिड़े, 29 घायल

एक साथ 3 वाहन भिड़े, 29 घायल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर ​​​​​​जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में शनिवार सुबह कोहरे के कारण ट्रोले, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में टकरा गए। हादसे में बस और ट्रक के ड्राइवर केबिन में ही फंस गए, उन्हें निकालने में जबर्दस्त मशक्कत करनी पड़ी। बस में सवार करीब 29 सवारियां घायल हो गईं। उन्हें सूरतगढ़ और आसपास के अन्य अस्पतालों में भिजवाया गया है। आमने-सामने की टक्कर में बस और ट्रॉले के ड्राइवरों के पैरों में फ्रेक्चर हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवया। हादसे के बाद दूर तक वाहनों की कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंची श्रीबिजयनगर पुलिस ने जाम खुलवाया तथा दोनों तरफ के वाहनों को डेस्टिनेशन की तरफ रवाना किया।...
फेक सोशल मीडिया एकउंट बना पाक एजेंसिया जुटा रही जानकारी

फेक सोशल मीडिया एकउंट बना पाक एजेंसिया जुटा रही जानकारी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में सोशल मीडिया के जरिए पाक जासूसी का खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी एजेंसियां श्रीगंगानगर में छावनी इलाकों के आसपास रह रहे ऐसे लोगों को टारगेट कर रही हैं, जिनसे कुछ इंपोर्टेँट इन्फोर्मेशन जुटाई जा सके। इन लोगों से सोशल मीडया पर दोस्ती की जा रही है, जब ये इन एजेंसियों की बातों में आ जाते हैं तो इनसे देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां जुटाने की कोशिश की जाती है। स्टिंग ऑपरेशन किया और तीन चरणों में 25 को पकड़ाडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने इस संबंध में पिछले दिनों इलाके की तीन छावनियों को जांच के दायरे में रखा। स्टेट स्पेशल ब्रांच जयपुर और सीआईडी जोन श्रीगंगानगर के पचास ऑफिसर्स और एम्पलॉइज की टीम ने जांच के दायरे में श्रीगंगानगर की सूरतगढ़,लालगढ़ और साधुवाली छावनी के असपास रहने वाले लोगों को रखा। इनकी जांच की तो इनके पाक इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्ज यानी पीआईओ के संपर्क में होने क...
कोहरे की चादर में लिपटी आई सुबह

कोहरे की चादर में लिपटी आई सुबह

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आई। शहरी इलाके में करीब पचास मीटर की दूरी पर भी देख पाना संभव नहीं हो रहा था। हालांकि मिनिमम टेंप्रेचर शुक्रवार रात 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यह नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वेदर एक्सपर्ट बतााते हैं कि क्लाउडी स्काई होने पर जमीन की हीट बाहर नहीं निकल पाती और मिनिमम टेंप्रेचर कोहरे के बावजूद सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हाेता है। वर्षा की आशंकाअगले 72 घंटे में वर्षा होने और सर्दी में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है। वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार अगले 72 घंटे में इलाके से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास हो रहा है। यह बरसात का कारण हो सकता है। ऐसे में इलाके में सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है।...
खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों को आई चोटें

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों को आई चोटें

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर ​​​​​जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में गांव 23 जीबी के पास शुक्रवार देर रात एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे बस का आगे का हिस्सा डैमेज हो गया, वहीं बस में बैठी सवारियों को भी चोटें आईं। इलाके में शुक्रवार रात से तेज कोहरा होने के कारण हादसा हुआ। ड्राइवर सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया और बस इससे जा भिड़ी। हादसे के समय बस में दस से ज्यादा सवारियां होने की जानकारी मिली है। अनूपगढ़ से चंड़ीगढ़ जा रही थी रोडवेजराजस्थान रोडवेज की यह बस अनूपगढ़ से शुक्रवार रात रवाना हुई थी। इसे चंडीगढ़ जाना था। देर रात कोहरा शुरू होने के बाद बस की स्पीड काफी कम हो गई थी। ड्राइवर विंड स्क्रीन को वाइपर से साफ करके बस आगे बढ़ाता जा रहा था। गांव तेईस जीबी के पास अचानक बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। रात का समय होने से अधिकांश सवारियां नींद में थीं। बस में सवारियों की...
प्रमुख और प्रधान के चुनाव कल:जीते कैंडिडेट्स में एक्टिविटी रही जोरों पर, गुरुवार शाम की जाएगी रिजल्ट की घोषणा

प्रमुख और प्रधान के चुनाव कल:जीते कैंडिडेट्स में एक्टिविटी रही जोरों पर, गुरुवार शाम की जाएगी रिजल्ट की घोषणा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव पर सभी की नजर है। प्रमुख और प्रधान पद के लिए गुरुवार को चुनाव होगा। वहीं शुक्रवार को उपप्रमुख और उपप्रधान का चुनाव करवाया जाएगा। इसी के मद्देनजर बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुने गए। कैंडिडेट्स में एक्टिविटी जोरों पर रही। जिला परिषद में 25 कांग्रेस कैंडिडेट्स जीते हैं। ऐसे में कांग्रेस में चुनाव को लेकर एक्टिविटी तेज है। जिला प्रमुख पद के बड़े दावेदार पूर्व सांसद शंकर पन्नू और एआईसीसी के सेक्रेट्री और जोन पंद्रह से जीते कुलदीप इंदौरा हैं। गुरुवार को प्रमुख, प्रधान और शुक्रवार को उप प्रमुख, उप प्रधान के चुनावइसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रमुख और नौ पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव होंगे। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। ग...
विश्वविद्यालय खेल पदक विजेता टैगोर कॉलेज के खिलाड़ियों का सम्मान

विश्वविद्यालय खेल पदक विजेता टैगोर कॉलेज के खिलाड़ियों का सम्मान

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
सीमा सन्देश संवाददाता. सूरतगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित अन्तरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थानीय टैगोर पी.जी. महाविद्यालय के पदक विजेता खिलाडियों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्धक निदेशक शिक्षाविद् डॉ. सुशील कुमार जेतली थे। कार्यक्रम प्रभारी अति. निदेशक गगन सिंह के अनुसार महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की प्रतियोगिताओं में टैगोर कॉलेज के 14 पदक विजेता खिलाडियों का सम्मान हुआ। वेटलिफ्टगं प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल विजेता नवीन, सिल्वर पदक विजेता हरमन बराड़ एवं योगेन्द्र, जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता हरमन बराड़, तजेन्द्र सिंह, अंकुर बिश्नोई, रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता छालू कंवर, सिल्वर पदक विजेता हरमन बराड़, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सोनाली सैनी, संगीता, ...
जिला कैमिस्ट एसोसिएशन ने मनाया कैमिस्ट डे

जिला कैमिस्ट एसोसिएशन ने मनाया कैमिस्ट डे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर जिला कैमिस्ट एसो. की ओर से सोमवार को कैमिस्ट डे मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चुघ, सचिव मदन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा व पीआरओ इंद्रजीत नागपाल, बीकानेर डिवीजन अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपना घर आश्रम पहुंच कर वहां रहने वाले बुजुर्गों सहित अन्य आश्रितों को भोजन करवाया। हर वर्ष 20 दिसंबर को कैमिस्ट डे मनाया जाता है।...
लालगढ़ में एसबीआई शाखा के नये भवन का हुआ उद्घाटन

लालगढ़ में एसबीआई शाखा के नये भवन का हुआ उद्घाटन

बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर/लालगढ़ जाटान (सीमा सन्देश)। गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के नए भवन का उदघाटन जीएम नेटवर्क-3, अरविंद कुमार सिंह, डीजीएम बीकानेर सुशील कुमार, एजीएम श्रीगंगानगर मूलचंद मीणा द्वारा किया गया। इस मौके पर बैंक स्टाफ व ग्रामीणों ने बडी संख्या में भाग लिया। बैंक के अधिकारियों द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए सीडीएम मशीन की घोषणा की गई। शाखा प्रबंधक नवीन कोचर ने बताया कि नए भवन में शाखा स्थानांतरण होने पर ग्राहकों और अधिक सुविधाएं दी जाएगी।...