Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

पोस्त की तस्करी करते होटल संचालक और दुकानदार गिरफ्तार

पोस्त की तस्करी करते होटल संचालक और दुकानदार गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार में पोस्ट की तस्करी करते हुए एक होटल संचालक तथा एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कल देर शाम को चक 37-बीबी के पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में जा रहे सुनील बिश्नोई (30) पुत्र सुरजाराम निवासी चक 27 केएसडी थाना सादुलशहर और आशीष उर्फ आशु अरोड़ा (25)पुत्र विनोद अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 9 गजसिंहपुर को काबू किया गया।तलाशी लेने पर कार में 9 किलो 600 ग्राम पोस्छ बरामद हुआ। थाना प्रभारी इमरान खान के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के संबंध में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुनील बिश्नोई का श्रीगंगानगर सूरतगढ़ रोड नेशनल हाईवे 62 पर कैंचिया के पास होटल है, जबकि आशीष की गजसिंहपुर में किराना-मनिहारी की दुकान बताई जा रही है। इनके विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच पदमपुर था...
रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

श्री गंगानगर
पंजाब जाने वाली रेलगाड़ी के आगे पटरी पर सिर रख दिया, धड़ से अलग हो गयाश्रीगंगानगर। रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 से पंजाब को एक पैसेंजर ट्रेन रवाना होने लगी तो एक युवक ने अपनी गर्दन पटरी पर रख दी जिससे उसका धड अलग हो गया। जीआरपी थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल लेघा ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 35 वर्षीय मृतक ने चैकदार शर्ट, मूंगिया रंग की टी-शर्ट,काले रंग का लोअर और लाल रंग की हवाई चप्पल पहनी हुई है।उसके एक हाथ पर मौली बंधी हुई थी और इसी हाथ पर ओम का चिन्ह गुदा हुआ है। उसके पहने कपड़ों में बस के एक टिकट के अलावा कुछ नहीं मिला।यह टिकट हपदमपुर थाना क्षेत्र में सीसी हैड से श्रीगंगानगर तक का है। मौके की कार्रवाई के बाद लाश को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी के अनुसार इस ...
गजसिंहपुर: कृषि उपज मंडी समिति के दो कर्मचारी व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

गजसिंहपुर: कृषि उपज मंडी समिति के दो कर्मचारी व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पक्की आढत का लाइसेंस देने के लिए मांगी रिश्वतश्रीगंगानगर । गजसिंहपुर में कृषि उपज मंडी समिति के दो कर्मचारियों को आज दोपहर उनके ही कार्यालय में एक व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। श्रीगंगानगर एसीबी चौकी (द्वितीय) के प्रभारी डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि सीआई विजेंद्र सीला के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में कृषि उपज मंडी समिति के वरिष्ठ सहायक संतलाल और कनिष्ठ सहायक मोहनलाल को व्यापारी चेतनप्रकाश मित्तल(26) से यह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गजसिंहपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी चेतनप्रकाश मित्तल ने एक हफ्ता पहले कृष्णा ट्रेडर्स फर्म के नाम से अनाज मंडी में व्यापार करने के लिए पक्की आढत के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। चेतनप्रकाश ने एसीबी को बताया कि वह जब तमाम दस्तावेज सहित आवेदन करने मंडी समिति कार्यालय में गया त...
24 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ने खिंसर दिवस मनाया

24 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ने खिंसर दिवस मनाया

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। 24 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री (20 राजपूत) को भारतीय सेना की सबसे पुरानी बटालियन होने का गौरव प्राप्त है। बटालियन ने 5 दिसंबर को 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान प्राप्त हुए गौरव युद्ध सम्मान ‘खिंसर’ और थिएटर सम्मान ‘सिंध’ की स्वर्ण जयंती मनाई। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए लालगढ़ जाटान सैन्य छावनी परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें युद्ध के दिग्गजों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया। उन बहादुर वीर शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने भारतीय सेना की समृद्ध परंपराओं को बनाए रखते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 (आॅपरेशन कैक्टस लिली) के दौरान 24 मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री पूर्व में 20 राजपूत थार रेगिस्तान के बाड़मेर सेक्टर में वीरतापूर्वक बहादुरी से लड़ी। बटालियन को खिंसर पर कब्जा करने का काम सौंपा गया था, जो एक महत्वपूर्ण स...
गर्ल फ्रेंड के लिए सरहद पार कर आया पाकिस्तानी:BSF ने अनूपगढ़ बॉर्डर से पकड़ा

गर्ल फ्रेंड के लिए सरहद पार कर आया पाकिस्तानी:BSF ने अनूपगढ़ बॉर्डर से पकड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर भारतीय लड़की के इश्क में पागल एक पाकिस्तानी युवक अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ गया। उसे BSF ने रोका भी, पर माना नहीं। भारतीय सीमा में घुसने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि सोशल मीडिया पर उससे एक लड़की से प्यार हुआ है। उसी से मिलने वह भारत आया है। शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके से यह युवक गिरफ्तार किया गया है। BSF को पाकिस्तानी जासूस होने का शक है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुंबई की लड़की से जान-पहचान हुई है। इसी बीच, दोनों एक-दूसरे से खूब बातें भी करने लगे। उससे मिलने की आस में वह पाकिस्तान के बहावलपुर से बॉर्डर पार कर भारत के अनूपगढ़ इलाके में आ गया। खुफिया एजेंसियां उससे सख्ती से पूछताछ कर रही हैं। युवक के कहानी पर एजेंसियों को भरोसा नहीं हो रहा।...
आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में 80 लाख का गबन

आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में 80 लाख का गबन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
गिरवी रखे हुए सोने के पैकेट चुरा कर दूसरी कंपनियों में गिरवी रखे, शाखा प्रबंधक सहित पांच के विरूद्ध केसश्रीगंगानगर. एक प्राइवेट गोल्ड लोन कंपनी में लगभग 80 लाख का गबन उजागर हुआ है। कंपनी की स्थानीय शाखा के प्रबंधक समेत आधा दर्जन व्यक्तियों पर लोगों द्वारा गिरवी रखे हुए सोने को चुरा कर दूसरी गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर लाखों रुपए का लोन उठाने के आरोप में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंधी निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक रविंद्र पथ पर होटल साहिल के नजदीक एक बिल्डिंग के द्वितीय मंजिल पर स्थित आई आई एफ एल सिक्योरिटीज कंपनी की ब्रांच के प्रबंधक सौरभ छाबड़ा, गोल्ड अप्रेजर पुनीत रावल, गुलशन सोनी मनीष शर्मा और एक अन्य पुरानी आबादी निवासी रमन दावड़ा के विरुद्ध षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी और गबन के इल्जाम में दर्ज किए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि...
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिहाड़े पर नगर कीर्तन 8 को

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिहाड़े पर नगर कीर्तन 8 को

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिहाड़ा 12 दिसम्बर, रविवार को विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रधान स. हरजीत सिंह जोली ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 19 नवंबर से आरंभ हुए श्री सहज पाठ का भोग 12 दिसम्बर को डाला जाएगा। गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत 8 दिसम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा जोकि शहर के मुख्य मार्गों व गुरुद्वारों से होता हुआ शाम को वापिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचेगा। 9 दिसम्बर गुरूवार से 11 दिसम्बर, शनिवार तक रोजाना सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन दीवान सजाए जाएंगे। इसमें हुजूरी रागी जत्था गु. श्री बंगला साहिब, दिल्ली वाले भाई सुरजीत सिंह रंगीला व रागी जत्था भाई सतपाल सिंह तथा रागी जत्था भाई जसपिन्दर सिंह ...
पांचवीं व आठवीं में अब देना होगा बोर्ड एग्जाम

पांचवीं व आठवीं में अब देना होगा बोर्ड एग्जाम

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अब प्रमोट नहीं होंगे। इस बार उन्हे परीक्षा देनी होगी वो भी बोर्ड पैटर्न पर। इसके लिए इस बार एग्जाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स के आवेदन इस बार भी आॅनलाइन ही भरवाए जाएंगे, जिसका शेड्यूल भी जारी होगा। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के रजिस्ट्रार आॅफिस ने राज्य के सभी स्कूलों को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र यानी कक्षा 8 की बोर्ड पैटर्न परीक्षा और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन यानी 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अपना डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। डाटा गड़बड़ होने पर कई बार स्टूडेंट्स एग्जाम से वंचित हो जाते हैं या फिर उनकी मार्क शीट गलत बन जाती है। ऐसे में फॉर्म भरने के प्रोसेस में स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि को सही तरीके से मिलान करना होगा। सरकारी स्कूल को शाला दर्पण और प्राइवेट ...
न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं की हुई बैठक

न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं की हुई बैठक

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर ने अलग अलग स्थानों पर जाकर अधिवक्ता संगठनों से मुलाकात की।सचिव एडीजे पवन कुमार वर्मा ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ रायसिंहनगर व पदमपुर के अधिवक्ता संघो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर अधिवक्ताओं से राय ली गई। इससे पहले सुबह जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक जिला न्यायाधीश राजेश शर्मा ने क ी और अधिकतम निस्तारण के लिए के अधिकारियों को कार्य योजना समझाई गई। इस दौरान सचिव पवन कुमार वर्मा ने रायसिंहनगर उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया।...
सभी ऋणी कृषक फसलों की सूचना बैंक को दें

सभी ऋणी कृषक फसलों की सूचना बैंक को दें

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसमें जिला श्रीगंगानगर में गेहंू फसल की बीमित राशि 77824 रुपए, जौ फसल की बीमित राशि 61791 रुपए, चना फसल की बीमित राशि 54798 रुपए, सरसों फसल की बीमित राशि 72620 व तारामीरा फसल की बीमित राशि 19395 रुपए प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है। ऋणी व अऋणी कृषक 1.5 प्रतिशत की दर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते है।...