Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

दीपावली पर एक दिन में हुए सड़क हादसों में पांच की मौत, कई घायल

दीपावली पर एक दिन में हुए सड़क हादसों में पांच की मौत, कई घायल

श्री गंगानगर
सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। दीपावली पर एक दिन में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इससे आम लोगों में पुलिस के प्रति रोष फैल गया। और उन्होंने कार्यवाही की मांग की। जानकारी अनुसार जीनियस मॉडल स्कूल के पास वार्ड नं. 18 निवासी भानुप्रताप सिंह (27) पुत्र भंवरसिंह राजपूत व उसका साथी वार्ड नं. 12 निवासी राहुल बुधवार रात्रि करीब 11 बजे दीपावली पर्व पर लाइट लगाने का कार्य कर घर पर आ रहे थे। वे जब औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के किनारे पहुंचे तो वहां खड़ा ट्रेलर अंधेरे की वजह से दिखाई नहीं दिया और टक्कर हो गई, स्कूटी ट्रेलर के पीछे फंस गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पार्षद शबनम बानो, समाजसेवी शाकिर हुसैन अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस सहायता से दोनों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां भानुप्रताप को मृत घोषित कर दिया गया और राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर रेफर कर द...
15 एपीडी की टीम प्रति. में विजेता

15 एपीडी की टीम प्रति. में विजेता

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। गांव 2 पीजीएम के चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 एपीडी की टीम विजेता रही। शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस महिला अभिनेत्री रामदेवी बावरी थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों में आगे आ रहे हैं। वरिष्ठ अध्यापक गुरमीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में समाप्त हो जाती हैं। भामाशाहों को आगे बढ़कर खेल मैदानों को तैयार करना चाहिए। वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष प्रदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रति. में कुल 35 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मैच 15 एपीडी व 6 पीटीडी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट आॅफ द प्लेयर ओमप्रकाश फौजी रहे।...
गिरफ्तारी का आश्वासन, धरना समाप्त

गिरफ्तारी का आश्वासन, धरना समाप्त

श्री गंगानगर
सूरतगढ़(सीमा सन्देश)। आत्महत्या दुष्प्रेरणा के आरोपियों को पांच दिनों में गिरफ्तार करने के आश्वासन पर संघर निवासी युवक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को तीसरे दिन हो पाया। इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के आगे दो दिनों तक परिजनों व ग्रामीणों ने तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना लगाए रखा।...
ग्रामीण परिवेश का मुख्य खेल कबड्डी

ग्रामीण परिवेश का मुख्य खेल कबड्डी

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अंध विद्यालय के संस्थापक-संचालक स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा है कि कबड्डी ग्रामीण परिवेश का मुख्य खेल है। खेलों से जहां युवा वर्ग नशों से दूर रहता है, वहीं युवाओं का खेलों के प्रति मनोबल बढ़ता है। इसलिए युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित होना चाहिए। स्वामी ब्रह्मदेव ने समीपवर्ती गांव 11 जी हार्निया में ‘बंदी छोड़ दिवस’ के उपलक्ष्य में गुरु हरगोविन्द सिंह साहिब दो दिवसीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को गुरुद्वारा सत करतार साहिब में शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का ज्यादातर युवा वर्ग भटककर नशों की ओर जा रहा है, उसका मुख्य कारण यही है कि युवाओं की खेलों के प्रति रूचि कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा सत करतार सहिब की प्रबंध समिति बधाई की पात्र है, जो ऐसे आयोजन कर युवाओं को अच्छे रास्ते पर ला रही है और उन्हें खेलों से जोड़ रही है। गुरुद...
टांटिया मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता

टांटिया मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। नैशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने टांटिया समूह के डॉ. एस. एस. टांटिया मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) को मान्यता प्रदान की है। इस आशय के आदेश गत दिवस जारी हुए। प्रारम्भिक तौर पर सत्र 2021-22 के लिए 150 सीट आरक्षित की गई है। यह मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में संचालित होगा। बीकानेर संभाग में यह पहला प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मंजूर हुआ है। राज्य में जयपुर एवं उदयपुर के बाद श्रीगंगानगर ऐसा जिला बना गया है जिसमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ हो रहा है। सरकारी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत होने के साथ ही प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। इससे समूचे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा और प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलेगा।टांटिया समूह ने स्वीकृति के लिए केंद्र व राज्य सरकार, जन प्रतिनिधियों एवं समस्त इलाकावासियों का आभार जताते कहा है कि ...
पुजारी और युवक द्वारा मंदिर में सेवा करने आने वाली युवती का देहशोषण, गर्भवती हो जाने से फूटा भांडा

पुजारी और युवक द्वारा मंदिर में सेवा करने आने वाली युवती का देहशोषण, गर्भवती हो जाने से फूटा भांडा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
देहशोषण में सहयोग करने के आरोप में युवती भी नामजदश्रीगंगानगर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुबह-शाम सेवा करने आने वाली एक युवती का अधेड़ पुजारी और अज्ञात युवक द्वारा एक युवती के सहयोग से देहशोषण किए जाने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। महिला थाना पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुजारी अज्ञात युवक और ममता नामक युवती के विरुद्ध सामूहिक देहशोषण तथा अवैध रूप से गर्भपात का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुजारी को पुलिस ने आज बड़े तड़के काबू कर लिया। पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की जांच डीएसपी (महिला अपराध अन्वेषण) नरेंद्र पूनिया कर रहे हैं। मंदिर के दो तीन कमरों को सील करवा दिया गया है,जिसमें इस युवती का भी शोषण किए जाने का अंदेशा है। धर्मस्थल में यह घिनौना कृत्य होने का पता चलने पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी, स...
डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग

श्री गंगानगर
भाजपा का शिष्टमंडल चिकित्सा अधिकारियों से मिलाश्रीगंगानगर। शहर में बड़ी तेजी से फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती चेष्टा सरदाना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार, पार्षद अमित चलाना प्रियंक भाटी, कमल नारंग, पूर्व पार्षद संजीव सैनी, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलम रानी, नीलम वर्मा, नीलम अग्रवाल,पूर्व पार्षद शिवलाल सैन,किरण सुखीजा, पंचायत समिति डायरेक्टर श्रीमती सोनू पटीर,अशोक मेठिया, चंद्रपाल वर्मा, भीष्म लाटा,रवि सोनी,बंटी मौर्य सुरजीत ओड आदि नारेबाजी करते के स्वास्थ्य भवन पहुंचे। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सपरेटर को तत्काल शुरू करवाया जाए जो काफी समय से बंद पड़ा है। इसके शुरू होने से डेंगू...
नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर में 192 लाभान्वित

नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर में 192 लाभान्वित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोटरी क्लब श्रीगंगानगर रजवाड़ा द्वारा 5 जी सहारनावाली में नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगाया। इसका उद्घाटन सरपंच पति बलराज सिंह ने किया। शिविर में 192 लोगों की नेत्र जांच कर जरूरतमंद लोगों को दवा वितरित की गई । क्लब अध्यक्ष डॉ. दर्शन आहूजा ने बताया कि शिविर में जांच के बाद तकरीबन 40 रोगियों को आॅपरेशन की सलाह दी है।...
बचपन में मिले ताने, अब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट कोच:लोग कहते- क्रिकेट लड़कों का खेल, लड़की केवल चूल्हा-चौका के लिए है

बचपन में मिले ताने, अब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट कोच:लोग कहते- क्रिकेट लड़कों का खेल, लड़की केवल चूल्हा-चौका के लिए है

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर देश में महिला क्रिकेट को पिछले कुछ सालों में पहचान मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी ने अपना नाम किया है। अब श्रीगंगानगर के छोटे से गांव की रहने वाली सुनीता ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की लेवल वन सर्टिफाइड कोच बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। सुनीता ने 8 साल पहले क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। कुछ सालों में ही गांव से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर पूरा कर लिया। बींझबायला इलाके के गांव 58 एलएनपी के टीचर अनंत राम की बेटी सुनीता को क्रिकेट खेलने का शौक था। क्रिकेट खेलने पर आस-पास के लोग ताने देते थे। लोग कहते थे-क्रिकेट लड़कों का खेल है, लड़कियां केवल चूल्हा-चौका करने के लिए हैं। मगर परिवार के साथ और खुद के मनोबल से सुनीता ने कम समय में ही पहचान बना ली। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के डेनिस क्रिकेट क्लब लेवल वन सर्टिफाइड कोच बनकर विरोधियों को गलत स...
तीन बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई

तीन बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
बड़ी संख्या में आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अनेक दुकानों पर की जा रही है कार्यवाहीश्रीगंगानगर।दीपावली पर्व से एक सप्ताह पहले आयकर विभाग द्वारा राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में आज तीन बड़े व्यापारियों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की गई। शहर के एक नामी कॉलोनाइजर, शराब कारोबारी कांग्रेस नेता और टोल टैक्स ठेकेदार के लगभग तीन दर्जन से अधिक व्यवसायिक और आवासीय ठिकानों पर प्रातः 6 बजे आयकर विभाग के अधिकारियों की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने एक साथ पहुंचकर यह कार्यवाही शुरू की।कॉलोनाइजर द्वारा हाल ही काटी गई कुछ आवासीय तथा व्यवसायिक योजनाओं में भूखंडों की खरीद के लिए,जिन प्रॉपर्टी डीलरों के मार्फत लोगों ने पैसा लगाया है, ऐसे करीब आधा दर्जन प्रॉपर्टी डीलर भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं।...