Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

विधायक गौड़ ने किया सड़क का शिलान्यास

विधायक गौड़ ने किया सड़क का शिलान्यास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने 10 एमएल गुरबचन सिंह की ढाणी से 11 एमएल तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 34 लाख 50 हजार रुपए की लागत आयेगी तथा यह सड़क 1.150 किलोमीटर लम्बाई की होगी।
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ कार्यकारिणी का विस्तार, विनोद गांधी संरक्षक मनोनीत

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ कार्यकारिणी का विस्तार, विनोद गांधी संरक्षक मनोनीत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक कांतासिंह ने बताया कि दीपावली के मौके पर संघ द्वारा स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर विचार विमर्श कर सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद गांधी को संरक्षक और सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम शर्मा सेवानिवृत्त कर्मियों की संबंधी कार्रवाई का काफी ज्ञान रखते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी इस संबंध में उनसे मिल सकते हैं। संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा से भी उनके सरकारी निवास पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं तथा बधाई दीं। पुलिस अधीक्षक को विश्वास दिलाया गया कि किसी भी जरूरत पड़ने पर संघ पुलिस विभाग का सहयोग कर...
अरोडवंश ट्रस्ट द्वारा स्नेह मिलन का आयोजन

अरोडवंश ट्रस्ट द्वारा स्नेह मिलन का आयोजन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्री सनातन धर्म अरोडवंश सभा (ट्रस्ट) द्वारा बीरबल चौक के नजदीक श्री राम मंदिर (अरोडवंश मंदिर) में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा,सचिव दीपक मिड्ढा, पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़,अजय नागपाल सोनू, पूर्व सचिव अंकुर मिगलानी, डॉ दर्शन आहूजा, विनीता आहूजा, नमिता सेठी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम रावल, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सेठी, ज्ञान नागपाल, डॉ. केके गिलहोत्रा, अशोक भूतना हरिओम लूथरा, बिट्टू ठक्कर, हरीश जसूजा,अमित नागपाल, वीरेंद्र राजपाल, नीटा सुखीजा, सुशील अरोड़ा, नरेश सेतिया, पुष्पा फुटेला, विपिन वाटस,नीरज कुक्कड़, आशीष अरोड़ा, केवल सचदेवा, शेरसिंह सचदेवा, राजेंद्र छाबड़ा आदि बड़ी संख्या में अरोड़ा समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं तथा बधाई दीं। भगवान श्री राम की आरती के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद...
आरडीबीएफसी का संगीतमय दीपावली स्नेह मिलन

आरडीबीएफसी का संगीतमय दीपावली स्नेह मिलन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।गीत-संगीत को समर्पित आर डी बर्मन फैंस क्लब (आरडीबीएफसी) द्वारा रविवार की शाम को जस्सासिंह मार्ग पर वरिष्ठ समाजसेवी संजीव लोहिया के फार्म हाउस में संगीतमय दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। लगभग 3 घंटे चले कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दीं। आईडीबीएफसी के संरक्षक अशोक चांडक,जयदीप बिहाणी, जिला अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ बीएस चौहान,वरिष्ठ समाजसेवी जागीरचंद शर्मा, विमल गर्ग, व्यापारी नेता विनय जिंदल, नवीन बिडला,डॉ.एनके गुप्ता, आबकारी अधिकारी भूपेंद्रसिंह, डॉ. रूप सिडाना,डॉ. धर्मवीर गुप्ता, कृषि विज्ञानी डॉ ओपी वैश्य, एमपीसिंह, वरिष्ठ समाजसेवी विजय गोयल, गोपाल मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती मंजू पांडे, नरेंद्र चांगिया,पार्षद कमल चराया,विमल बिहाणी, डॉ कुसुम जैन, विनोद बिहाणी,साहित्यकार डॉ के.के आशु, ऋतुसिंह,अमरें...
नंदीशाला और गौ-चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव

नंदीशाला और गौ-चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव

श्री गंगानगर
गौसेवा समिति की जिला इकाई का गठन, कल्याणस्वरूप ब्रह्मचारी अध्यक्ष,वेदप्रकाश लखोटिया उपाध्यक्ष और रतन गणेशगढ़िया महामंत्रीश्रीगंगानगर।पथमेड़ा गौशाला (जालौर) के गौ ऋषि स्वामी दतशरणानंद महाराज के सानिध्य में राजस्थान गौ सेवा समिति की जिला इकाई का गठन किया गया है।तीन पुली के नजदीक श्री धर्मसंघ संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप महाराज को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला इकाई में वेदप्रकाश लखोटिया उपाध्यक्ष, रतन गणेशगढ़िया महामंत्री, सुरेंद्र बागला मंत्री,रामनिवास तायल, कोषाध्यक्ष, राधेश्याम अग्रवाल (गणेशगढ़िया) प्रचार मंत्री, राज कुमार मित्तल सहायक प्रचार मंत्री, निरंजनलाल बंसल व रमेश साहू वाला नंदीशाला प्रभारी,डॉ. अरुण लीला और विजय गोयल गौ-चिकित्सालय प्रभारी, रमेश साहूवाला गोवृत्ति सामग्री प्रभारी,चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज चावला पॉलिथीन उन्मूलन प्रभारी, गोपाल तायल कार्यालय प्रभार...
एक ही घर में शादी कर आई थीं तीन बहनें:दो की हादसे में मौत; बेटे और 2 बहुओं का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

एक ही घर में शादी कर आई थीं तीन बहनें:दो की हादसे में मौत; बेटे और 2 बहुओं का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जैसलमेर के पास रामगढ़ तनोट रोड पर रविवार सुबह हुए हादसे में मारे गए 5 में से 3 लोगों का अंतिम संस्कार तेरह क्यू गांव में सोमवार को किया गया। हादसे में मृत पति-पत्नी और भाभी की अर्थियां घर से उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। मृतक विशाल और उसकी पत्नी रिंकू का चार साल का बेटा जीवित बचा है, उसे देखकर गांव के लोग भावुक हो गए। नियति देखिए कि इसी घर में रिंकू सहित तीन बहनें शादी करके आई थीं। इनमें से दो की हादसे में मौत हो गई। विशाल की भाभी और रिंकू की सगी बहन अंजू भी हादसे में नहीं रही। कुछ दिनों पहले ही उसका थर्ड ग्रेड शिक्षक के लिए चयन हुआ था। मृतकों में शामिल विशाल की बहन वर्षिका भी हादसे का शिकार हुई है। उसका शव उसके ससुराल के गांव बशीर ले जाया गया, जबकि एक अन्य मृतक अर्जित के शव का अंतिम संस्कार श्रीगंगानगर में हुआ। इस हादसे ने सिर्फ इस परिवार में एक साथ इतने रिश्ते ...
धालीवाल अध्यक्ष, नाहर व सहोता उपाध्यक्ष बने

धालीवाल अध्यक्ष, नाहर व सहोता उपाध्यक्ष बने

श्री गंगानगर
रावलामंडी (सीमा संदेश)। स्थानीय कस्बे में शनिवार को अखिल राजस्थान मजबी सिख महासभा रावला तहसील इकाई का गठन किया गया। इसमें हरफूल सिंह धारीवाल को अध्यक्ष, सुनील सहोता को उपाध्यक्ष, सतपाल नाहर को उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सहोता को जिला सचिव व सतपाल सिंह सहोता को जिला सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी का गठन महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह धालीवाल व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुखचैन सिंह धालीवाल, जिला सचिव गुरमोहन सिंह धालीवाल की मौजूदगी में किया गया। इससे पहले महासभा के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला सचिव का मजबी सिख समाज के लोगों ने पहली बार रावला पहुंचने पर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर समाज को शिक्षित व संगठित कर संघर्ष करने का संदेश दिया। बैठक में मंगा सिंह ,नंद सिंह, बलवीर सिंह अठवाल, राजेंद्र सिंह खालसा, राम सिंह, राजपाल सिंह अठवाल, गुरजंट सिंह घङसाना, विश्वजीत सिंह, परविंदर कौर, सिमर...
बीएसएफ: सतराणा में मनाया दीपोत्सव

बीएसएफ: सतराणा में मनाया दीपोत्सव

श्री गंगानगर
घड़साना (सीमा संदेश)। 127 वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय सतराणा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया गया। वाहिनी परिसर में नीरा पँवार वाहिनी बावा अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरूआत की गयी। स्थानीय नागरिकों के साथ सीमा चौकी के टीबा में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी भारतीय सीमा पर वीर बीएसएफ प्रहरियों के साथ दीपोत्सव का आनंद लिया। अमिताभ पँवार कमान्डेंट ने सभी सीमा प्रहरियों और सीमा वासियों को सुख ,सम्रद्धि,अमन चैन, की शुभकामनाएं दी। इस पर्व पर लक्ष्मी नारायण मीना द्वितीय कमान अधिकारी, विनय कौशल उप कमान्डेंट, पेप सिंह मीणा उप कमान्डेंट, दाना राम लूना तहसीलदार घड़साना, ए के त्यागी एसी, एसएम अरविंद सिंह, इंस्पेक्टर तारा चंद यादव, डॉ नरेंद्र बिश्नोई,सरपंच संदीप ढिल्लों, सरपंच लखविंदर सिंह, अधीनस्थ अधिकारी एवम जवान मौजूद थे।...
विधायक गुरमीत कुन्नर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

विधायक गुरमीत कुन्नर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
पदमपुर (सीमा सन्देश)। राउमावि डेलवा के 5 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय हॉकी व गोला फेक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, सरपंच अरुणा खीचड़, एसडीएम सुभाष कुमार, तहसीलदार हरीश टाक एवं सुरजीत खीचड़ आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के दौरान इनका सम्मान किया। कुन्नर ने कहा कि बेटियों ने हमेशा ही शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर गुरुजनों व माता पिता के सपनों को साकार करने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने मे आगे रही है। शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय हॉकी प्रति. में कुलदीप सिंह, कमलदीप कौर, मनदीप कौर, लवीशा ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन करने पर उनका राज्य स्तरीय पर चयन हुआ। कुणाल ने जिला स्तरीय गोला फेक में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे।...
कांग्रेस का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

कांग्रेस का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

श्री गंगानगर
रायसिंहनगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के तहत पूर्व विधायक सोनादेवी बावरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ठाकरी के गांव 42 एनपी में दीपावली स्नेह मिलन के साथ कांग्रेस पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम रखा गया। इसमें गांव से काफी लोगों ने भाग लिया। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों व बेलगाम महंगाई से तंग आकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसमें नंदराम लदोईया, रामेश्वर लाल, रामकुमार कस्वां, सुरेंद्र कस्वा, राकेश थोरी, चंद्रसेन नागल, विकास कुमार, महेश शर्मा, भागीरथ सेन, सुनील जांगिड़ आदि ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में काशीराम सहारण, देवीलाल कस्वा, सरपंच रिछपाल बावरी, लच्छीराम बाना, जगदीश गोदारा, बीरबल सुथार, ठाकरी सरपंच ओमप्रकाश, नरेश सेन, बलराम...