Sunday, October 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

गैंगस्टर गिरोह से संबंध रखने वाला युवक प्रतिबंधित राइफल सहित गिरफ्तार

गैंगस्टर गिरोह से संबंध रखने वाला युवक प्रतिबंधित राइफल सहित गिरफ्तार

श्री गंगानगर
हनुमानगढ़ जिले में नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित थ्री नोट थ्री राइफल अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी रविंद्रसिंह ने बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) की नोहर सेक्टर टीम के सहयोग से कल देर रात जसविंदरसिंह उर्फ जस्सी जाट (24) पुत्र धर्मपाल जाट निवासी ललानिया को उसके गांव के पास ही काबू किया गया। जसविंदर सिंह के कब्जे से बरामद हुई पॉइंट 303 बोर की राइफल प्रतिबंधित बोर की है। यह राइफल पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना द्वारा ही काम में ली जाती है। आम आदमी को इस राइफल का लाइसेंस जारी नहीं किया जाता। थाना प्रभारी ने बताया कि जसविंदरसिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह लूट की दो वारदातों सहित 3-4 अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है। उसका संबंध कुख्यात संबंध कुख्यात अपराधी जगतपाल के गिरोह से रहा है। बरामद हुई राइफल किसी आपराधिक वारदात के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल ...
क्राइम पेट्रोल टीवी शो देखकर दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

क्राइम पेट्रोल टीवी शो देखकर दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। अपराधिक घटनाओं पर आधारित टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखने के शौकीन एक युवक ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से मार कर खेत की झाड़ियों में लाश छुपा दी। पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाया है। बीकानेर जिले में नोखा थाना क्षेत्र के गांव चरकड़ा के पास एक युवक की बरामद हुई लाश की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने यह खुलासा किया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति चंद्रा के अनुसार हत्या करने के आरोप में नंदकिशोर सुथार (27) पुत्र नारायण राम निवासी विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक नोखा को गिरफ्तार किया गया है। विगत 30 अगस्त की शाम को चरकड़ा गांव के नजदीक एक खेत में अज्ञात युवक की खून से सनी लाश मिली थी, जिसकी पहचान बाद में अर्जुनकुमार के रूप में हुई। उसी रात भंवरलाल जाट निवासी साधुना हाल राठीखेड़ी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके पुत्र अर्जुन की हत्या करने के आरोप में अज्ञात के ...
किसानों के विरोध जताने पर रिलायंस मॉल को खोलने प्रयास विफल,आज दोनों पक्षों की बैठक

किसानों के विरोध जताने पर रिलायंस मॉल को खोलने प्रयास विफल,आज दोनों पक्षों की बैठक

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में रिलायंस मॉल को एक बार फिर आज खोलने के प्रयास किए गए। रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के डवलपर मुकेश शाह ने माल खुलवाने के प्रयास किए। जैसे ही मॉल खोले जाने का पता चला किसान संघर्ष समिति, जय किसान आंदोलन, किसान आर्मी,अखिल भारतीय किसान सभा और ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) के पदाधिकारी पहुंच गए। इन संगठनों ने आसपास के इलाकों के किसानों को भी बुला लिया। हालात तनावपूर्ण होते देखकर सदर थाना प्रभारी हनुमान बिश्नोई पुलिस बल के साथ पहुंच गए।तहसीलदार संजय अग्रवाल भी मॉल पर आ गए। काफी देर तक किसान नारेबाजी करते रहे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का आंदोलन चल रहा है, रिलायंस कंपनी के माल सभी शोरूम नहीं खोलने दिये जाएंगे।श्रीगंगानगर में रिलायंस के किस मॉल सहित सभी शोरूम किसान आंदोलन के...
भाजपा और उसके सहयोगी एनडीए के नेताओं का विरोध तेज करने का आह्वान, जिला स्तर पर मोर्चे गठित करने का फैसला

भाजपा और उसके सहयोगी एनडीए के नेताओं का विरोध तेज करने का आह्वान, जिला स्तर पर मोर्चे गठित करने का फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सिंधू बार्डर मंच पर संयुक्त किसान मोर्चा के ह्यराष्ट्रीय कन्वेंशनह्ण में अनेक पारित प्रस्ताव5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महारैली और 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलानश्रीगंगानगर। किसान आंदोलन के तहत है नई दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित की गई। इस कन्वेंशन ने कॉर्पारेट पक्षधर कृषि कानूनों के प्रभाव, नया बिजली बिल 2021 और एनसीआर व पड़ोसी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता आयोग अधिनियम के प्रभावों पर तथा सभी कृषि उपजों का स्वामीनाथन आयोग के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की, कानूनी गारंटी की मांगों को हल करने में सरकार की विफलता पर और किसानों, कृषि मजदूरों समेत अन्य मेहनतकश वर्गों के निरंतर बढ़ते गुस्से पर चर्चा की और विचार कर प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से तय किया कि पूरे देश में अपने आंदोलन को तेज किया जाए। सभी किसानों और मेहनतकश लोगों को गोल...
संगत दर्शन के लिए गांव में गए भाजपा के पूर्व मंत्री गुरजंटसिंह बराड़ का किसानों द्वारा विरोध, धक्का-मुक्की और झड़प

संगत दर्शन के लिए गांव में गए भाजपा के पूर्व मंत्री गुरजंटसिंह बराड़ का किसानों द्वारा विरोध, धक्का-मुक्की और झड़प

श्री गंगानगर
बाद में पहुंची पुलिस ने बराड़ परिवार को सुरक्षित गांव से बाहर पहुंचायाश्रीगंगानगर,। सादुलशहर थाना क्षेत्र के गांव कालीरावण में आज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गुंरजंटसिंह बराड़ तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार उनके पुत्र एवं भाजयुमो करके पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूवीरसिंह बराड़ को संगत दर्शन कार्यक्रम करने जाने पर 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ा। बराड़ परिवार के साथ आए समर्थकों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की किसानों से झड़प हो गई। करीब 10 मिनट दोनों पक्षों में तनातनी,खींचतान, धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। गुरजंटसिंह बराड़,उनके पुत्र बलदेवसिंह बराड़ तथा पोते गुरवीरसिंह बराड़ की गाड़ियों के आगे चल रहे समर्थकों ने जब देखा कि किसान उनको आगे नहीं बढ़ रहे दे रहे तो उन्होंने भीड़ में बड़ी तेजी से ट्रैक्टर ट्रॉलियों को दौड़ा दिया। कई लोग च...
सूरतगढ़ में मामा-भांजा भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

सूरतगढ़ में मामा-भांजा भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नशा बिक्री की रकम और तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा गाड़ी जब्तमामा मंदिर का सेवादार, भांजा हत्या का आरोपीश्रीगंगानगर। सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल देर रात को एक क्रेटा गाड़ी में सवार मामा-भांजा को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ चिट्टा (हेरोइन)सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सूरतगढ़ में श्रीगंगानगर मार्ग पर भगवानसर ओवरब्रिज के समीप कल देर रात क्रेटा गाड़ी में जाते गिरफ्तार प्रमोद (28) पुत्र राजेंद्र निवासी पोहडका थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा) और पूर्णराम शर्मा (36) पुत्र प्रेमराम निवासी हरिपुरा थाना श्रीबिजयनगर के कब्जे से 68 ग्राम चिट्टा और इसकी बिक्री के 31 हजार 110 बरामद हुए। इनकी क्रेटा गाड़ी (एचआर 44-एल 3164) जब्त कर ली गयी है। तस्करों को पकड़ने वाले सब इंस्पेक्टर मोटाराम ने बताया कि यह दोनों मामा-भांजा हैं। मामा पूर् राम अपने गांव हरिपुरा में एक मंदिर ...
सूरतगढ़ में युवा टेंट व्यवसायी ने आत्महत्या की

सूरतगढ़ में युवा टेंट व्यवसायी ने आत्महत्या की

टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नहाने के लिए बाथरूम में गया, वही फंदा लगा लियाश्रीगंगानगर। सूरतगढ़ में आज सुबह एक युवा टेंट व्यवसायी ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार बाघला टेंट हाउस का संचालक कमल बाघला वार्ड नंबर 41 में स्थित घर के बाथरूम में सुबह नहाने के लिए गया था। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार जनों को आशंका हुई। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने शोर मचा दिया। अड़ोस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा तोड़ा कमल का शव तौलिए से बनाए फंदे पर लटका था। कमल के निधन से सूरतगढ़ में शौक लहर दौड़ गई। करीब 35 वर्षीय कमल के दो बच्चे हैं। बकौल पुलिस आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।...
बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी, सात बाइक चोरी करना स्वीकार किया पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी, सात बाइक चोरी करना स्वीकार किया पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. कोतवाली पुलिस ने जूते के शोरूम के सामने सुखाडिया सर्किल पर बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में अलग-अलग स्थानों से सात बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शहर में पिछले काफी समय से बाइक चोरी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहीराम बिश्नोई, सीओ सिटी अरविंद बैरड के निर्देशन में थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम की ओर से इलाके में बाइक चोरी के प्रकरणों के घटनास्थल के आसपा से लिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार व सूचना संकलन के बाद चक 11 एसटीजी डबलीराठान हनुमानगढ़ निवासी सचिन पुत्र मेजरसिंह व गांव कोनी हिन्दुमलकोट निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने एक अगस्त को सुखाडिया ...
दिनदहाड़े में मकान में चोरी का प्रयास, लोगों ने एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार

दिनदहाड़े में मकान में चोरी का प्रयास, लोगों ने एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर में हाउसिंग बोर्ड गुरु रविदास मंदिर के दिनदहाड़े दो युवक मकान में घुस गए और वहां अलमारियों से सामान बिखेर कर चोरी करने के लिए सामान समेट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों की इसकी भनक लग गई और लोग आ गए। मौके से एक आरोपी तो फरार हो गया, जबकि अंदर वाले युवक को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर के बाबूलाल इंसा जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरु रविदास मंदिर के पास अश्विनी नागपाल के मकान में किराए पर रह रहे हैं। बाबूलाल ने बताया कि पत्नी रक्षाबंधन पर पीहर गई हुई और दोनों पिता-पुत्र काम से गए थे। पीछे से अज्ञात दो युवक घर में घुस गए। एक युवक अंदर घुसकर सामान बाहर खड़े अपने साथी को पकड़ा रहा था। पास रहने वाले मकान मालिक अश्वनी नागपाल को बाबूलाल के मकान में आवाज सुनाई दी। जबकि अश्विनी को पता था कि सभी बाहर गए हुए हैं। इस ...
13 किलो पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

13 किलो पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लगभग 13 किलो अवैध पोस्त बरामद किया है।श्रीविजयनगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने बताया कि चक 33-जीबी में कल देर रात को अशोक पुत्र रामकुमार नाई को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक ने पूछताछ में जानकारी दी है कि वह चक 8-बीएलएम निवासी किसी कुशालसिंह नामक व्यक्ति से पोस्त खरीद कर लाया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कुशालसिंह की तलाश कर रही है। वह फरार है। इस मामले की आगे जांच समेजा कोठी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर करतारसिंह को सौंपी गई है। रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में कल देर रात को इंस्पेक्टर जीतराम के बाजूवाला चौराहे के पास एक वाहन में अवैध रूप से लेकर जा रहे हनुमान नायक (25) निवासी वार्ड नंबर 15 श्रीबिजयनगर और भोगराज उर...