Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

जस्सासिंह मार्ग पर रोडवेज की बस बनी हादसे का शिकार

जस्सासिंह मार्ग पर रोडवेज की बस बनी हादसे का शिकार

श्री गंगानगर
एक दर्जन महिलाएं,किशोरियों और बच्चियां मामूली जख्मीश्रीगंगानगर । नई अनाज मंडी के पीछे महाराजा जस्सासिंह रामगढ़िया मार्ग (मिनी बाईपास) पर आज दोपहर एक बार फिर हादसा हो गया। केंद्रीय बस अड्डा से श्रीगंगानगर डिपो की सरदारशहर के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई बस जस्सासिंह मार्ग पर बसंती चौक के नजदीक साइड में बने खाले में फंस कर एक तरफ पलटते-पलटते बच गई।बस में करीब 30 यात्री सवार थे।इनमें एक दर्जन महिलाओं, किशोरियों और बच्चियों के मामूली चोटें आईं।हादसे के कारण मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर इकट्ठे हुए लोगों में नगर विकास न्यास के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। घायल हुए यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची। वार्ड के पूर्व पार्षद एडवोकेट सुरेंद्र स्वामी ने बताया कि किसी के कोई ज्यादा चोट नहीं आई। एक बच्ची के हाथ का मांस फट गया। एक ब...
फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्टर्स के राजीव अरोड़ा फिर अध्यक्ष चुने गए

फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्टर्स के राजीव अरोड़ा फिर अध्यक्ष चुने गए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। राजस्थान फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्टर्स(फोरे) के द्वि वार्षिक चुनाव में राजीव अरोड़ा फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। रामबाग गोल्फ क्लब, जयपुर में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी सी ए दीपक टांटिया ने विजयी प्रत्याशियों के चुनाव को घोषणा की। फोरे निर्यातकों का अपेक्स संगठन है, जिसमे राजस्थान से निर्यात होने वाले सभी कोमोडिटीजैसे-जैम्स एण्ड जूलरी ,हेंडीक्रॉप्ट,कालीन,इंजीनियरिंग गुड्स,गारमेंट्स,कृषि उत्पादन ,इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि सभी निर्यातक सदस्य है चुनावों में निम्न पदाधिकारी घोषित किये गये- राजीव अरोड़ा अध्यक्ष,अनिल बख्शी और रवि पोद्दार उपाध्यक्ष, महावीर शर्मा सचिव, अभिनव बांठिया उप सचिव ,कमल कोठारी कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल,अल्पेश रावत, विनोद कालानी,गुन दरयानी, अनुज गोयल, शिशिर सराफ एवं शब्बीर खान कार्यकारणी सदस्य।। ज्ञात हो कि राजीव अरोड़ा इस अग्रणी व महत्वपूर्ण संगठन के 10 वीऔ बार निर...
21अगस्त को प्रशासन ठप का ऐलान

21अगस्त को प्रशासन ठप का ऐलान

श्री गंगानगर
सिंचाई पानी के लिए श्रीविजयनगर में में तीसरे दिन भी किसानों का महापड़ाव जारी वार्ता में नहीं बनी सहमतिश्रीगंगानगर । इंदिरा गांधी नहर परियोजना की सूरतगढ़ शाखा में सिंचाई पानी की मांग को लेकर श्रीबिजयनगर में सिंचाई विभागकार्यालय के समक्ष किसानों का महापड़ाव आज तीसरे दिन भी जारी रहा। महापड़ाव में किसानों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। किसान प्रतिनिधियों की रेगुलेशन खंड के अधीक्षण अभियंता भगवानाराम बिश्नोई सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारियों से एसडीएम तहसीलदार की मध्यस्थता में आज वार्ता बेनतीजा रही। किसानों के महापड़ाव में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उप अधीक्षक सहित 6 थानों के थानाधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ तैनात हैं। आज वार्ता में सहमति नहीं बनने पर किसानों ने 21 अगस्त को प्रशासन ठप करने का ऐलान कर दिया। किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।अखिल भारतीय किसान ...
नोट दुगने करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह रिमांड पर, कड़ी पूछताछ जारी

नोट दुगने करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह रिमांड पर, कड़ी पूछताछ जारी

श्री गंगानगर
अनेक लोगों को शिकार बनाए जाने की आशंकाश्रीगंगानगर। पुरानी आबादी थाना पुलिस द्वारा नोट दोगुने करने का झांसा देकर चार लाख की एक कार टैक्सी चालक से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को आज अदालत में पेश किया गया।जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों भिंदासिंह उर्फ पिंदासिंह मजहबी सिख (36) पुत्र मोहनसिंह निवासी चक 48 जीजी श्रीनगर, सुक्खासिंह उर्फ सुखप्रीतसिंह मजहबी सिख (32) पुत्र महेंद्रसिंह और कुंदनसिंह मजहबी सिख (28) पुत्र जोगिंदरसिंह निवासी चक 42-जीजी थाना केसरीसिंहपुर का तीन दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है। इनके ठिकाने से नोटों के आकार के सफेद कागज की तीन गड्डियां, 500 का एक असली नोट और एक बिना नंबरी कार जब्त की गई है। अग्रसेननगर निवासी का टैक्सी चालक मोहित सोनी ने इन तीन युवकों पर नोट दुगने करने की मशीन देने का झांसा देकर 4 लाख ठगे लेने का आरोप लगाते ...
सस्ते भाव में डीजल बेचते-खरीदते ग्रीफ के दो संविदा कर्मियों सहित 4 गिरफ्तार, डेढ़ लाख नगद बरामद

सस्ते भाव में डीजल बेचते-खरीदते ग्रीफ के दो संविदा कर्मियों सहित 4 गिरफ्तार, डेढ़ लाख नगद बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
ग्रीफ के अधिकारी लिफ्त-नामजद, सरकारी डंफर और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित भारी मात्रा में डीजल जब्तश्रीगंगानगर । सदर थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के पीछे पत्रकार कॉलोनी में कल देर रात को पुलिस ने छापा मारकर चार व्यक्तियों को अवैध रूप से सस्ते भाव में डीजल बेचते और खरीदते गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्तियों में दो सीमा सड़क संगठन (ग्रीफ) के संविदा कर्मी,एक दलाल और एक खरीदार शामिल है। मौके पर से पुलिस ने ग्रीफ का एक डंफर, एक निजी ट्रैक्टर ट्रॉली, भारी मात्रा में डीजल और बिक्री के डेढ़ लाख रुपए बरामद किए हैं।डीजल सस्ते भाव में बेचने के इस मामले में ग्रीफ के दो-तीन अधिकारियों को भी नामजद किया गया है।पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कल देर रात एक सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के पीछे पत्रकार कॉलोनी के बाड़े(नोहरा) से इंद्रजीत बिश्नोई पुत्र सुभाष चंद्र बिश्रोई निवासी आसींगा थाना भूना जिला फतेहाबाद...
रिश्वत मांगने के फरार आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक के  गिरफ्तारी वारंट जारी

रिश्वत मांगने के फरार आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक के गिरफ्तारी वारंट जारी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की विशेष अदालत ने रिश्वत मांगने के आरोपी एक भू-अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर)के हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। एसीबी सूत्रों के मुताबिक भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश काफी समय से फरार है। उसे निलंबित किया जा चुका है। हाईकोर्ट द्वारा उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है। एसीबी सूत्रों ने आज बताया कि ब्यूरो की हनुमानगढ़ में स्थित चौकी में सुखदेवसिंह नामक शख्स ने 17 अक्टूबर 2019 को परिवाद पेश किया था। सुखदेव सिंह ने बताया कि उसके पिता के नाम से चक 1- टीएलडब्ल्यू(एक) में कृषि भूमि है,जिसका विरासतन इंतकाल हल्का पटवारी द्वारा दर्ज किए जाने के बावजूद तलवाड़ा झील हल्के का भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश निवासी गली नंबर 3 सूर्यनगर हनुमानगढ़ टाउन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। इस परिवाद पर हनुमानगढ़ चौकी के तत्कालीन प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधी...
तेज बिजली आने से बैंक में आग लगी, आसपास की दुकानों का भी भारी नुकसान-काबू पाने में लगे तीन घंटे

तेज बिजली आने से बैंक में आग लगी, आसपास की दुकानों का भी भारी नुकसान-काबू पाने में लगे तीन घंटे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर कस्बे में आज सुबह रेलवे फाटक के समीप एकाएक तेज बिजली आने से पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के बेसमेंट में आग लग गई तथा नजदीक दो धर्मकांटा समेत 5-6 दुकानों का काफी नुकसान हो गयाऋ बेसमेंट में लगी आग पर काबू पाने में रायसिंहनगर, गजसिंहपुर और श्रीविजयनगर की फायर ब्रिगेड को लगभग 3 घंटे लगे। बेसमेंट के आगे और पीछे की दीवारों को जेसीबी से तोड़ कर आग पर काबू पाया गया। नजदीक दो धर्मकांटा की मशीनें खराब हो गई। तीन चार दुकानों में लगे तमाम बिजली के उपकरण जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9 बजे बैंक का एक सुरक्षाकर्मी रोजाना कितना ड्यूटी पर आया। तभी बेसमेंट में लगे एक बल्ब में स्पार्किंग हुई और एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।बेसमेंट में ही बैंक का स्ट्रांग रूम तथा लॉकर रूम है। इस बैंक भवन के दोनों तरफ की 5-6 दुकानों में पंखे, कूलर, ट्यू...
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चौकसी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चौकसी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मध्य नजर जीआरपी तथा आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों की विशेष रूप से चौकसी की जा रही है। श्रीगंगानगर में जीआरपी थाना प्रभारी नेहा राजपुरोहित और आरपीएफ के स्टाफ द्वारा आज सभी प्लेटफार्म, पार्किंग एरिया और सर्कुलेटिंग एरिया में लोगों की चेकिंग की गई।उनके सामान को भी चेक किया गयाआने जाने वाली रेलगाड़ियों को भी अच्छी तरह से चेक किया गया। स्टेशन परिसर में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।उधर, हनुमानगढ़ में जंक्शन तथा टाउन रेलवे स्टेशनों पर भी इसी प्रकार चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 16 अगस्त तक निरंतर चलेगा।...
जमानत पर छूटते ही नशेड़ी मोबाइल छीनने की वारदातें करने लगा, गिरफ्तार-साथी की तलाश

जमानत पर छूटते ही नशेड़ी मोबाइल छीनने की वारदातें करने लगा, गिरफ्तार-साथी की तलाश

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। एक नशेड़ी युवक जमानत पर जेल से छूटने के बाद नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों के मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं करने लगा। कोतवाली पुलिस ने आज इस युवक को गिरफ्तार कर लिया। वारदातों में शामिल उसके दूसरे साथी की पहचान कर ली गई है, जो कि अभी फरार है। कोतवाली अधीन सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि सरस्वती नगर निवासी रोहित ब्राह्मण (23) को गिरफ्तार किया गया है। सेतिया कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी मनोज का मोबाइल फोन छीनने की वारदात में गिरफ्तार किए गए रोहित से पूछताछ करने पर उसके सहयोगी की पहचान हो गई है, जो कि पुरानी आबादी में मियों का मोहल्ला निवासी फौजी नामक युवक है। सब इंस्पेक्टर पवन के मुताबिक मनोज विगत 6 अगस्त की शाम को हरमिलापी कॉलोनी में मोबाइल फोन पर बात करते हो जा रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार रोहित और फौजी ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। रोहित से ...
सादुलशहर क्षेत्र में एक क्विंटल से अधिक अवैध पोस्त सहित तीन गिरफ्तार,एक फरार-तलाश जारी

सादुलशहर क्षेत्र में एक क्विंटल से अधिक अवैध पोस्त सहित तीन गिरफ्तार,एक फरार-तलाश जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सादुलशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल देर रात से आज सुबह तक दो कार्यवाहियों में एक किंवटल से अधिक अवैध पोस्त बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एक व्यक्ति फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इनके अलावा एक और व्यक्ति के कब्जे से मामूली मात्रा में अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कल रात को एक कार में सवार बलविंदरसिंह रायसिख (43) और जोगेंद्रसिंह रायसिख(32) निवासी घल्लू थाना खुईखेड़ा, जिला फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। मारुति स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्तियों के पास 57 किलो पोस्त बरामद हुआ। सादुलशहर के निकट हनुमानगढ़-अबोहर मार्ग पर रात को वाहनों की चेकिंग करने के दौरान यह दोनों तस्कर पकड़ में आए।पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में मध्यप्रदेश के नीमच इलाके में किसी बड़े तस्कर से इन दोनों ने पोस्त लाना बताया है। वापिस पं...