Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

कैंसर अवेयरनेस पोस्टर्स का विमोचन

कैंसर अवेयरनेस पोस्टर्स का विमोचन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा कैंसर अवेयरनेस पोस्टर्स का विमोचन किया गया। अध्यक्ष अभिनव भूतड़ा ने बताया की पोस्टर्स का विमोचन रीजन अल्ट्रालाइट के रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया व जोन चेयरमैन विनम्र बिहाणी द्वारा किया गया। क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहक नढाणी, कैंपेन इंचार्ज सी ए किंशुक मित्तल उपस्थित रहे । इन पोस्टर्स को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर लगाया गया। जोन चेयरमैन विनम्र बिहाणी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कैंसर अवेयरनेस कैंपेन के तहत उनके जोन के लायंस क्लब रॉयल्स , लायंस क्लब विश्वास , लायंस क्लब क्लासिक द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर बैनर्स लगाए गए। क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त रॉयल्स क्लब द्वारा एक क्लॉथ बैंक का संचालन भी किया जा रहा है। इन कपड़ों का वितरण स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंदों को किया जाएगा।...
प्रोफेशनल कांग्रेस से 8 हजार लोग जुड़े

प्रोफेशनल कांग्रेस से 8 हजार लोग जुड़े

श्री गंगानगर
इनका उपयोग कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुंचाने में किया जाए: राजीव अरोड़ाश्रीगंगानगर। अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस से अब तक देश भर में 8 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह एक प्रतिभावान लोगों का दल बन गया है, जिसका उपयोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में किया जाना चाहिए। अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के चौथे स्थापना दिवस पर विगत शनिवार को ऑनलाइन आयोजित राष्ट्रीय कन्वेंशन में यह जानकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने दी। इस राष्ट्रीय कन्वेंशन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद राहुल गांधी मुख्य वक्ता रहे। प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारियों ने इस कन्वेंशन में ऑनलाइन हिस्सा लिया। राजीव अरोड़ा ने कहां की वह आने वाले ...
देश में पशुओं के लिए कानून है, मजदूरों के लिए नहीं: बीएम स्वामी

देश में पशुओं के लिए कानून है, मजदूरों के लिए नहीं: बीएम स्वामी

श्री गंगानगर
खेत मजदूर यूनियन का तहसील सम्मेलन, लादूराम अध्यक्ष चुने गएश्रीगंगानगर।अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का 12 वाँ श्रीगंगानागर तहसील सम्मलेन पंचायती धर्मशाला में रविवार को संपन्न हुआ।आतमाराम वर्मा लालगढ की अध्यक्षता में आयोजित सम्मलेन में पालाराम और जिला कमेटी सदस्य वकीलसिंह, प्रदेशाध्यक्ष बी एम स्वामी, कॉम जीतसिंह,जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।गांव दुलापुर कैरी,चक 4 डी,लालगढ,मम्मड़, कोठा पक्की के लगभग 40 प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।उद्घाटन भाषण में वकिलसिंह ने मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों में खेत मजदूरों की हालत पर प्रकाश डाला। संगठित होकर संघर्ष करने का आव्हान किया।बी एम स्वामी ने कहा इस देश में पशुओं के लिए कानून है पर खेत मजदूरों के लिए नहीं।हजारों एकड़ जमीन बंजर पड़ी है पर भूमिहीन मजदूर दर-दर भटक रहा है।महंगाई ने खेतिहर मजदूर का जीना हराम कर रखा है। पालराम,आतमाराम, जीतसिंह आदि ने विचार रखे।सर्व सम्मति ...
कृषि कानून को रद्द करवाने सहित पांच सूत्री मांगों का दिया ज्ञापन

कृषि कानून को रद्द करवाने सहित पांच सूत्री मांगों का दिया ज्ञापन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।कृषि कानून को रद्द करवाने व अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज सादुल शहर में अखिल भारतीय किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन ,सीटू यूनियन के संगठनों ने माकपा नेता पाला राम नायक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार हरीश टाक व नायब तहसीलदार मोनिका बंसल के माध्यम से दिया गया।अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कौरसिंह सिधु ने बताया की ज्ञापन में मांग की गई है कि कृषि पर आधारित तीनों कानून को रद्द किया जाये,श्रम कानून में किये गए संशोधन को रद्द किया जाये,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून को लागू किया जाये ,बिजली कानून संशोधन 2020 को रद्द किया जाये ,पेट्रोल डीजल,रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाये आदि की मांग की गई है।ज्ञापन देने वालों में माकपा तहसील सचिव ताराचंद सोनी अमनसिंह ,विक्रम बागड़ी, किशनलाल, महेश खंडा , चिमनलाल , मिट्ठूसिंह ,गुरपालराम ,...
हत्या-लूटपाट, छीना-झपटी और चोरियों के खिलाफ लामबंदी

हत्या-लूटपाट, छीना-झपटी और चोरियों के खिलाफ लामबंदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पेट्रोल पंप मालिक संजय भाटिया हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त एक हफ्ते बाद भी पकड़ से बाहरश्रीगंगानगर । शहर में हत्या-लूटपाट, छीना-झपटी, चोरियों और सरेआम हो रही गुंडागर्दी के विरुद्ध नागरिकों में लामबंदी हो गई है। आज शहर के अनेक संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें पेट्रोल पंप मालिक संजय भाटिया की सरेआम गोली मारकर हत्या कर लाखों की लूट करने वाले मुख्य आरोपियों के एक हफ्ते बाद भी पकड़ में नहीं आने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिला पुलिस पर नाकामी और निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए इन संगठनों ने कल शुक्रवार को गोल बाजार के गांधी चौक में धरना लगाने तथा बाद में जन आक्रोश रैली निकालने का फैसला किया है। संजय भाटिया हत्याकांड में पुलिस ने अभी तक चार युवकों को पकड़ा है, जो कि मुख्य आरोपी मोहित सैन और नकुल के सहयोगी मात्र हैं। मोहित और नकुल पकड़ में नहीं आ रहे। इस बड़ी घटना के बाद भी शहर में छीना...
कोतवाली के पीछे सीएमएचओ आॅफिस पर इससे एएसआई का मोटरसाइकिल चोरी

कोतवाली के पीछे सीएमएचओ आॅफिस पर इससे एएसआई का मोटरसाइकिल चोरी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। चोरों से पुलिस का अब सीधा वास्ता पडने लगा है। दुपहिया वाहन चोरों ने इस कदर शहर में आतंक फैला रखा है कि रोजाना कहीं ना कहीं मोटरसाइकिल चोरी हो रहे हैं। आज कोतवाली के पीछे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के कार्यालय परिसर में किसी काम से आए हुए एक एएसआई सोहनलाल का मोटरसाइकिल कोई ले उड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसआइ सोहनलाल किसी काम से सीएमएचओ आॅफिस आया था। कुछ देर बाद देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिला। सूचना मिलने पर शहर में नाकाबंदी करवाई।समाचार लिखे जाने तक मोटरसाइकिल नहीं मिला था। इस बीच कोतवाली में चक 2-डी, औडकी निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 1 अगस्त को गौशाला रोड पर बाटा शोरूम के पास से उसका मोटरसाइकिल चोरी हो गया।पुलिस ने बताया कि प्रदीप बाटा शोरूम के ऊपर एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी के आॅफिस में कार्यरत है। उसने 1 अगस्त की दोपहर 11:30 बजे मोटरसाइकिल खड़ा किया थ...
नेहरू पार्क में पौधारोपण

नेहरू पार्क में पौधारोपण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के (प्रांत 3233 ई -1) सदस्यों ने पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा (भिवाड़ी) के आगमन पर लायंस क्लबों ने अलग अलग स्थानों पर स्वागत किया। प्रांतीय कार्यक्रम "सांसों का कर्ज चुकाना है" के तहत नेहरू पार्क में नीम, बेलपत्र, जामुन, गुलाब का पौधारोपण किया गया। पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद सेठी ने बताया कि मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा ने पौधा लगा कर पौधारोपण की शुरुआत की। सुनील अरोड़ा ने लायंस सदस्यों द्वारा समाज हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। वृक्षों का महत्त्व बताते हुए कहा स्वच्छ सांस के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। नेहरू पार्क सेवा समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म भाटिया ने पौधों की सार संभाल का आश्वासन देते हुए लायंस सदस्यों का आभार व्यक्त किया।...
मनरेगा मजदूरों से आधी मजदूरी रिश्वत में लेने का भंडाफोड़

मनरेगा मजदूरों से आधी मजदूरी रिश्वत में लेने का भंडाफोड़

श्री गंगानगर
एसीबी ने सरपंच और उसके भाई को रंगे हाथ गिरफ्तार कियाश्रीगंगानगर।जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में श्रमिकों से उनकी मजदूरी का आधा हिस्सा रिश्वत के रूप में वापस लिए जाने का आज सुबह सवेरे भंडाफोड़ हुआ। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्रथम एवं द्वितीय चौकियों के प्रभारी डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया और डीएसपी भूपेंद्र सोनी ने आज सुबह लगभग 7 बजे पंचायत समिति सूरतगढ़ के अधीन ग्राम पंचायत चक 1- एलएम के सरपंच सतपाल मेघवाल (35) और उसके भाई रामप्रताप (46) निवासी गोपालपुरा को रिश्वत के रूप में 21 श्रमिकों की मजदूरी की आधी राशि 15 हजार 120 रुपए रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि दोनों भाई भोपालपुरा के समीप अपनी ढाणी परिवादी अनिल बिश्नोई (27) निवासी चक 2 डीओ (बी)और सहपरिवादी सुरेश बिश्नोई (30) निवासी चक 3-सीएम से यह राशि लेते ...
फकीरवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण

फकीरवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। ग्रीन वेलफेयर सोसायटी (ग्रीन गंगानगर) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत समिति पदमपुर के अधीन ग्राम पंचायत फकीरवाली के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन पर पौधारोपण किया गया। ग्रीन गंगानगर के अध्यक्ष शंकर सलूजा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के कुल 111 पौधे लगाए गए। इस मौके पर संतोषानंद आश्रम के महंत, सरपंच पति रणवीर सिहाग, संतोषानंद खेल सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डॉ. हरमन नोखवाल, डॉ. करुणा नोखवाल,पूर्व सरपंच रामकृष्ण, गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष सतपाल सुखदेव बराड़, गिरधारीलाल, संपूर्णसिंह ढिल्लों उपस्थित रहे।ग्रीन गंगानगर टीम के कृष्ण बजाज डॉ. मुंशासिंह, गुरुचरणसिंह पहावा, अनमोल, सुभाष सेतिया, बीपीसिंह व शंकर बंसल ने पौधारोपण में अहम योगदान दिया। श्री सलूजा ने बताया कि संतोषानंद खेल सेवा समिति त...
फीस माफ करने, ऑनलाइन शिक्षण सुदृढ़ करने और छात्रों का निलंबन वापस लेने की मांग

फीस माफ करने, ऑनलाइन शिक्षण सुदृढ़ करने और छात्रों का निलंबन वापस लेने की मांग

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। छात्रों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाविद्यालय के छात्राओं की फीस माफ करते हुए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। छात्र हितों की मांगे उठाने वाले जनरल व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन छात्रों को निलंबित कर दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया है। मुकलावा में उप तहसील कार्यालय पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुदेश बिश्नोई की अगुवाई में आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। उप तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से मांग की गई है कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए महाविद्यालय छात्रों की फीस माफ की जाए क्योंकि भौतिक रूप से शिक्षण कार्य बंद है। ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। इस व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गुणा संक्रमण के मद्देनजर विद्यार्थियो...