Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

रोटरी के शिविर में रक्तदान

रोटरी के शिविर में रक्तदान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोटरी क्लब सिटी एवं रोट्रेक्ट क्लब रॉयल्स ने रविवार को तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें रक्तदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष डॉ. संजीव जिन्दल ने बताया कि 65 यूनिट रक्तदान किया गया। रोटरी क्लब जिला 3090 के अंतर्गत दस हजार यूनिट रक्त संग्रहण के लिए विशेष अभियान चलाया गया है ताकि जरूरतमंद रोगियों को रक्त की कमी न हो। उदयपाल झाझड़िया, डॉ. देशबन्धु गुप्ता, अजय झूंथरा, अशोक कटारिया, राजीव गोयल, वेदप्रकाश लखोटिया, अजय गुप्ता, दीनदयाल चमड़िया, भानुप्रकाश गर्ग, इंजी. विश्वबंधु गुप्ता, रायसिंह कुलड़िया, राजकुमार बोगी, आनंद टाक, पुनीत गोयल, विकास अग्रवाल, उमेश सिंघल, अनीश सिंघल आदि मौजूद थे।...
प्रचार रथ रवाना, पौधारोपण किया

प्रचार रथ रवाना, पौधारोपण किया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई घर-घर औषधि योजना के तहत जिले में पौधा वितरण के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक राजकुमार गौड़ व जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने कलक्टरेट से रवाना किया। गौड़ ने योजना को बहूपयोगी बताया तथा कहा कि पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने सभी लोगों को औषधीय पौधे लेने, लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। एडीएम प्रशासन भंवानी सिंह पंवार, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार मीणा, नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।...
डाक कर्मियों का अधिवेशन सम्पन्न

डाक कर्मियों का अधिवेशन सम्पन्न

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। नेशनल एसोसिएशन पोस्टल कर्मचारी ग्रूप सी पोस्टमैन एवं ग्रामीण डाक सेवक, श्रीगंगानगर का द्विवार्षिक अधिवेषन महावीर दल मंदिर में हुआ। दोनों जिलों के कार्मिक इसमें शामिल हुए। एसोसिएशन के सर्किल सचिव आरपी मीणा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल शेखावटी थे। विशिष्ट अतिथि मदन सिरसवाल थे। आरपी मीणा ने के द्वारा निम्न कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रूप सी मण्डल अध्यक्ष नवीन कुमार न्यांगल, मण्डल सचिव सुरेश कुमार कालवा, मण्डल कोषाध्यक्ष संजय कुमार को मनोनीत किया गया। पोस्टमैन ग्रूप सी मण्डल अध्यक्ष भोली रानी, मण्डल सचिव तुलसीदास, मण्डल कोषाध्यक्ष लखविन्दर सिंह को मनोनीत किया। ग्रामीण डाक सेवक के लिए मण्डल अध्यक्ष लेखराम सहारण, मण्डल सचिव महावीर कौशिक, मण्डल कोषाध्यक्ष रामचन्द्र को मनोनीत किया गया।...
पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर कैश लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो सहयोगी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर कैश लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो सहयोगी गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
तीन मुख्य अभियुक्तों की पहचान, धरपकड़ के लिए छापेमारीपेट्रोल पंपों की आज की हड़ताल वापसश्रीगंगानगर। पेट्रोल पंप मालिक संजय भाटिया को गोली मारकर लाखों का कैश लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने वारदात का 36 घंटे में ही आज शाम खुलासा कर दिया।मुख्य अभियुक्तों के दो सहयोगी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीन मुख्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।इस बीच गोली लगने से गंभीर घायल संजय भाटिया की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। इस घटना के विरोध में जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा कल रविवार को की जाने वाली पेट्रोल पंप की 12 घंटे की हड़ताल को वापस ले लिया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि परसों गुरुवार रात को नेहरू पार्क के नजदीक मुखर्जीनगर में हुई इस वारदात में तीन मुख्य अभियुक्तों का सहयोग करने के आरोप में पुरानी आबादी में टावर वाली गली में करणी माता ...
डोटासरा जैसा ससुर मांग रहीं युवतियां! RAS मामले में राजेंद्र राठौड़ का तंज: युवतियां प्रार्थना कर रहीं- भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा दे मनै सासरा, बींद चाहे कोई दे, सुसरा दे डोटासरा

डोटासरा जैसा ससुर मांग रहीं युवतियां! RAS मामले में राजेंद्र राठौड़ का तंज: युवतियां प्रार्थना कर रहीं- भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा दे मनै सासरा, बींद चाहे कोई दे, सुसरा दे डोटासरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर किसानों के लिए पर्याप्त पानी की मांग पर शुक्रवार को श्रीगंगानगर आए विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने सत्तापक्ष के साथ-साथ RAS भर्ती मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को निशाने पर लिया। उन्होंने डोटसरा पर तंज भी कसा। कहा- उन्होंने अपने पूरे कुनबे को RAS बना डाला। निशाने पर RAS इंटरव्यू में डोटासरा के रिश्तेदारों को 80 नंबर मिलने के बाद से ही वे लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। राजेंद्र राठौड़ ने श्रीगंगानर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की युवतियां आजकल डोटासरा जैसा ससुर मांग रही हैं। उन्होंने एक वायरल मैसेज का जिक्र कर डोटसरा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे शेखावाटी के निवासी हैं। इन दिनों युवतियां भोले नाथ की पूजा करती हैं। वे भोलेनाथ से यही कहती है- ' भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा ...
भाजपा किसानों में टकराव, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से धक्का-मुक्की, कपड़े फाड़े

भाजपा किसानों में टकराव, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से धक्का-मुक्की, कपड़े फाड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज,अनेक घायलभाजपा ने भी प्रशासन पुलिस से जताई नाराजगीश्रीगंगानगर. जिला कलेक्ट्रेट पर आज दोपहर आमने सामने धरना लगाए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों में टकराव हो गया।इसमें किसानों के हत्थे चढ़े भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को किसानों ने न केवल दौड़ाया बल्कि धक्का-मुक्की कर उनके कपड़े फाड़ दिए। इस पर भाजपा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। किसान विरोध जताते हुए भाजपा के धरना स्थल की तरफ बढ़े तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें किसानों के साथ-साथ कई लोग चोटिल हो गए। कुछ पुलिस वालों के भी मामूली चोटें आईं।दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जिला कलेक्ट्रेट और इसके आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। भाजपा ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर श्रीगंगानगर जिले के किसानों को पूरी मात्रा में सिंचाई के ...
बच्चों के श्रेष्ठ भविष्य के लिए अच्छे संस्कारों का सिंचन करें: बेनीवाल

बच्चों के श्रेष्ठ भविष्य के लिए अच्छे संस्कारों का सिंचन करें: बेनीवाल

श्री गंगानगर
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के सीडब्ल्यूसी चेयरमैन और सदस्य ले रहे हैं भागश्रीगंगानगर। आज समाज की नींव बच्चों के संस्कारों पर ही टिकी है। ऐसे में बच्चों के श्रेष्ठ भविष्य के लिए बच्चों के शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कारों का सिंचन करना चाहिए। इसका जिम्मा माता-पिता पर ज्यादा है। स्कूलों की शिक्षा में भी ऐसे मानवीय मूल्य अपनाये जाये जिससे यह साकार हो सके। उक्त उदगार राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने आज बाल अधिकार संरक्षण आयोग र तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आबूरोड में ग्लोबल आडिटोरियम मनमोहिनीवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन अवसर पर व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि यह पहली कार्यशाला है, जिसमें अध्यात्म और मेडिटेशन को भी शामिल किया गया है। इसलिए हमें अपने जीवन को करीब से देखने का अवसर भी है। अपने जीवन में अच्छाई जब आयेगी तब...
मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह का खुलासा

मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह का खुलासा

श्री गंगानगर
चोरी के तीन मोटरसाइकिल सहित तीन युवक गिरफ्तारश्रीगंगानगर। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। इस गिरोह में शामिल तीन युवकों को चोरी के तीन मोटरसाइकिल रखने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों में स्थानीय पदमपुर बाईपास रोड निवासी अमित पुत्र जसमेलसिंह, गुरुसेवक सिंह पुत्र अशोकसिंह तथा पदमपुर रोड पर मौजपुरा निवासी लखविंदर सिंह पुत्र मिल्खासिंह को शामिल हैं। इनके पास चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। जिला पुलिस के विशेष दल (डीएसटी) के एक हवलदार तेजराजसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कल देर रात को सदर थाना में इन तीनों युवकों के विरुद्ध चोरी के मोटरसाइकिल रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों युवकों को तीनों मोटरसाइकिल सहित सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह युवक चुराए हुए मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक मे...
परिवहन विभाग दो पाटों में फंसा

परिवहन विभाग दो पाटों में फंसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
ट्रक यूनियन के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन ने किया प्रदर्शनकार्रवाई करने पर छापामारी करने की दी चेतावनीश्रीगंगानगर। जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी दो पाटों में फंस गए हैं। वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू की अगुवाई में आज ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ मार्ग पर जिला परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी ट्रैक्टर ट्रॉली वाले के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो परिवहन विभाग के अधिकारियों पर जवाब में छापामार कार्रवाई की जाएगी।इन अधिकारियों को ओवरलोड ट्रक तथा ट्रक ट्रेलरों से चौथ वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जाएगा। माकपा के पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, सीटू के जिला सचिव बीएस राणा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट भूरामल स्वामी, साधू सिंह तथा प्रकाश राव आदि की अगुवाई में प्रदर्शन में काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन के चालक परिचालक तथा मजदूर शामिल हुए।इस...
सूरतगढ़ की पुलिया के पार पहुंचा घग्घर का पानी

सूरतगढ़ की पुलिया के पार पहुंचा घग्घर का पानी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश. सूरतगढ़। घग्घर का पानी सूरतगढ़ पहुंच गया है। हालांकि पीछे हरियाणा में पानी लगभग शून्य होने के कारण पानी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इससे नाली बेल्ट के किसानों में निराशा देखने को मिल रही है।इस बार मानसून कमजोर होने के कारण नाली बेल्ट के किसानों को घग्घर नदी में पानी आने से आस जागी, लेकिन घग्घर नदी में कम होने के कारण किसानों में भी मायूसी छा गई है। मंगलवार देर रात्रि घग्घर का पानी यहां चेतक चौक के पास स्थित घग्घर पुलिया को पार कर गया। घग्घर पानी देखने के लिए भी काफी लोग पुलिया पर पहुंचे। हनुमानगढ़ नियत्रंण कक्ष के सहायक अभियंता कंवरपाल ने बताया कि पीछे हरियाणा में पानी लगभग शून्य हो गया है। यह पानी एक ही दिन की बरसात का है। इधर भाजपा नेता मुरली पारीक ने बताया कि घग्घर नदी का पानी सरदारगढ़ फार्म के साथ ही सूरतगढ़ फार्म में भी नाली की धार में जगह जगह पक्की सीमेंट की ऊंची दीवारें बनाकर प...