Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साइंस

Elit scripta volumus cu vim, cum no vidit prodesset interesset. Mollis legendos ne est, ex pri latine euismod apeirian. Nec molestie senserit an, eos no eirmod salutatus.

10 मीटर दूर से इंसानों को ढूंढ लेते हैं नर मच्छर

10 मीटर दूर से इंसानों को ढूंढ लेते हैं नर मच्छर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मेलबर्न कान में पास भनभनाते मच्छर हमेशा परेशान करते हैं, लेकिन हर बार वो आपको परेशान करने के मकसद से नहीं आते। खासकर नर मच्छर, क्योंकि ये इंसान का खून नहीं चूसते। इंसान का खून चूसकर संक्रमित करने का काम मादा मच्छर करती है। नई रिसर्च कहती है, नर मच्छर इंसानों की ओर आकर्षित होते हैं, इसलिए उनके इर्द-गिर्द मंडराते हैं। इंसानों को कैसे ढूंढ लेते हैं ये मच्छरवैज्ञानिकों का कहना है, मच्छर करीब 10 मीटर की दूरी से ही इंसान को ढूंढ लेते हैं। इसकी वजह है कार्बन-डाई-ऑक्साइड यानी CO2 है। इंसान ऑक्सीजन को ग्रहण करता है और कार्बन-डाई-ऑक्साइड को छोड़ता है। मच्छर इसी CO2 का सोर्स ढूंढते हुए कुछ ही सेकंड के अंदर इंसान तक पहुंच जाते हैं और काटना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इंसान को काटने का का काम मादा मच्छर ही करती है। नर मच्छर अपनी भूख मिटाने के लिए फूलों के रस पर निर्भर रहते हैं।...
कोविड के असर खत्म करने की कोशिश

कोविड के असर खत्म करने की कोशिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड से रिकवरी के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं जो अब भी स्वाद और खुशबू को नहीं महसूस कर पा रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने विटामिन-ए वाली नेजल ड्रॉप तैयार की है। यह ड्रॉप मरीज को नाक के जरिए दी जाएगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह नेजल ड्रॉप मरीजों की खुशबू और स्वाद को महसूस करने की क्षमता को वापस लौटाने का काम कर सकती है।...
नीदरलैंड्स के स्टूडेंट्स ने तैयार की अनोखी वैन

नीदरलैंड्स के स्टूडेंट्स ने तैयार की अनोखी वैन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नीदरलैंड्स के स्टूडेंट्स ने सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक वैन तैयार की है। यह वैन ईधन के लिए पूरी तरह से खुद पर निर्भर रहती है। इसका नाम स्टेला विटा रखा गया है। यह वैन खुद इतनी एनर्जी तैयार करती है कि इसका इस्तेमाल करके आप इसमें बैठकर टीवी देख सकते हैं, लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं और खाना भी तैयार कर सकते हैं। वैन की एक खास बात यह भी है कि रात में धूप न होने पर भी आपका सफर रुकेगा नहीं। इसमें लगी बैट्री आपको रात में 600 किमी तक की यात्रा तय करने में मदद करेगी।...
वायु प्रदूषण के कारण 60 लाख बच्चे समय से पहले जन्मे

वायु प्रदूषण के कारण 60 लाख बच्चे समय से पहले जन्मे

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वायु प्रदूषण से लोगों की जान तो जा ही रही है। यह गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे पर भी असर डाल रहा है। 2019 में इससे 60 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ। ये खुलासा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने 204 देशों के आंकड़ों को रिसर्च में शामिल किया। रिपोर्ट में सामने आया कि जहरीली हवा में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम 2.5 प्रेग्नेंसी के दौरान बुरा असर डालता है। पीएम 2.5 बेहद बारीक कण होते हैं जिसे इंसान नग्न आंखों से देख नहीं सकता।...
देश की पहली जेंडर न्यूट्रल वैक्सीन गार्डेसिल-9 लॉन्च

देश की पहली जेंडर न्यूट्रल वैक्सीन गार्डेसिल-9 लॉन्च

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोकने के लिए देश की पहली जेंडर न्यूट्रल HPV वैक्सीन गार्डेसिल-9 लॉन्च की गई है। इसे MSD फार्मा ने तैयार किया है। दावा किया गया है कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की वजह बनने वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के 9 तरह के वैरिएंट्स पर असरदार साबित होगी। वैक्सीन के नाम में न्यूट्रल जेंडर शब्द का प्रयोग किया गया है, इसका मतलब है यह लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है। सर्वाइकल कैंसर के मामले लड़कियों में ही सामने आते हैं लेकिन इसे लड़कों को भी लगवाने की सलाह दी गई है।...
कोविड के बाद 77 वर्षीय जापानी बुजुर्ग के लिए चलना, बैठना और आराम करना हुआ मुश्किल, बॉडी में मूवमेंट होने पर हालत और बिगड़ रही

कोविड के बाद 77 वर्षीय जापानी बुजुर्ग के लिए चलना, बैठना और आराम करना हुआ मुश्किल, बॉडी में मूवमेंट होने पर हालत और बिगड़ रही

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड के बाद मरीजों को आराम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जापान में एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें मरीज न बैठ पा रहा है, न आराम कर पा रहा है और न ही ठीक-से चलफिर पा रहा है। जापान में 77 साल के बुजुर्ग में कोरोना का संक्रमण होने के बाद 'रेस्टलेस एनल सिंड्रोम' का मामला सामने आया है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जापान के टोक्यो मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स का कहना है, कोविड होने के बाद 'रेस्टलेस एनल सिंड्रोम' होने का दुनिया का यह पहला ऐसा मामला है। इस सिंड्रोम के कारण मरीज का आराम करना मुश्किल हो गया है। चलने-फिरने और आराम करने पर मरीज की स्थिति और बिगड़ रही है। इस मामले की केस स्टडी बीएमसी इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में पब्लिश की गई है....
अब सुई का तेज दर्द नहीं सहना होगा

अब सुई का तेज दर्द नहीं सहना होगा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीनेशन के दौरान लगने वाले सुई के डर को कम करने में जुटे हैं। इसी सुई के डर और दर्द को कम करने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटेड वैक्सीन पैच तैयार किया है। इससे वैक्सीन लगाना और आसान होगा। वैक्सीन पैच को अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉथ कैरोलिना ने मिलकर तैयार किया है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहला ट्रायल जानवरों पर होगा। वैज्ञानिकों ने इसके लिए अमेरिका में एप्रूवल मांगा है।...
कोविड से रिकवरी के बाद मरीजों की परेशानी

कोविड से रिकवरी के बाद मरीजों की परेशानी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड से रिकवरी के बाद मरीजों में कई नए लक्षण सामने आ रह हैं। हालिया मामले एलर्जी से जुड़े हैं। UK में कोरोना को मात दे चुके लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करने के बाद एलर्जी से जूझ रहे हैं। इसे रोकने के लिए हेयर ड्रेसर और ब्यूटीशियन की संस्था नेशनल हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन (NHBF) ने अलर्ट जारी की किया है। NHBF ने यूके में सैलूंस के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कस्टमर के बालों में हेयरडाई करने से 48 घंटे पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे समझा जा सकेगा कि हेयर कलर के बाद इंसान को एलर्जी होगी या नहीं।...
महिलाओं में सिरदर्द और पुरुषों में सांस लेने में दिक्कत सबसे कॉमन

महिलाओं में सिरदर्द और पुरुषों में सांस लेने में दिक्कत सबसे कॉमन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड के 37 फीसदी मरीजों में औसतन कोई न कोई एक लक्षण लम्बे समय तक देखा गया है। इनमें सांस लेने में समस्या, थकान, दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण शामिल हैं। ये लक्षण संक्रमण के 3 से 6 माह बाद मरीजों में देखे गए हैं। यह दावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च के वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। कोविड से रिकवर हुए 2.70 लाख मरीजों पर हुई रिसर्चऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, कोविड से रिकवरी के बाद 2.70 लाख मरीजों में दिखने वाले लक्षणों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि इनमें थकान और बेचैनी जैसे लक्षण बेहद कॉमन थे। ऐसे लक्षण उनमें ज्यादा दिख रहे थे जिन्हें कोविड के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यह लॉन्ग कोविड के लक्षण थे। पुरुषों के मुकाबले लॉन्ग कोविड के लक्षण महिलाओं में ज्यादा कॉमन थे। महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग दिखे लक्ष...
पैरों में सूजन और बदहजमी होने पर भी डॉक्टरी सलाह जरूर लें

पैरों में सूजन और बदहजमी होने पर भी डॉक्टरी सलाह जरूर लें

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सीने में दर्द और जलन, हार्ट अटैक का सबसे कॉमन लक्षण है। इसे ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जो हार्ट अटैक का इशारा करते हैं और मरीज उसे समझ नहीं पाते। अमेरिका के पेन स्टेट हार्शे हार्ट एंड वेस्कुलर इंस्टीट्यट के एमडी डॉ. चार्ल्स चैम्बर्स कहते हैं, हार्ट के उन लक्षणों को भी समझने की जरूरत है जिससे बहुत कम लोग वाकिफ हैं। आज वर्ल्ड हार्ट डे है। इस मौके पर जानिए, ऐसे ही 7 लक्षणों के बारे में जो हार्ट अटैक का इशारा करते हैं... हाथों में दर्द उठना: शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होने का अहसास हार्ट अटैक का इशारा करता है। चैम्बर्स कहते हैं, सीने से शुरू होकर यह दर्द शरीर के किनारे तक पहुंचता है। मेरे पास कुछ ऐसे मरीज भी आए जिनके हाथों में दर्द उठा और उनमें हार्ट अटैक की स्थिति बनी। इसलिए ऐसे लक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत है।गले-जबड़े में दर्द: गले और जबड़े में द...