Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

शिवम दुबे को कुछ ही घंटे में मिली दोहरी खुशी, पिता बनने के बाद हुई IPL नीलामी में पैसों की बारिश

शिवम दुबे को कुछ ही घंटे में मिली दोहरी खुशी, पिता बनने के बाद हुई IPL नीलामी में पैसों की बारिश

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के हरफनमौला शिवम दुबे के लिए आज का दिन खुशियों का सैलाब लेकर आया है। सुबह उनके घर नन्हे महमान का आगमन हुआ है तो वहीं कुछ घंटों बाद आईपीएल में उन पर नोटों की बारिश हुई है। आईपीएल नीलामी में मुंबई के इस खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी दुबे को अपनी टीम में शामिल करने में रूचि दिखाई थी। मगर सीएसके ने अंत में बाजी मारी। शिवम दुबे की यह आईपीएल में तीसरी टीम है, इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके हैं।...
लखनऊ की टीम में पहुंचे लड़ाई कर चुके दीपक और क्रुणाल, सहवाग ने कहा- अच्छी जोड़ी बनेगी

लखनऊ की टीम में पहुंचे लड़ाई कर चुके दीपक और क्रुणाल, सहवाग ने कहा- अच्छी जोड़ी बनेगी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 नीलामी के पहले दिन भारतीय युवा खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके। किशन को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स भी अपनी बेहतर टीम बनाने के लिए नीलामी में बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इससे पहले लखनऊ ने जेसन होल्डर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा और क्विटंन डिकाक को अपनी टीम में जोड़ लिया है।  क्रुणाल पांड्या के लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी, लेकिन लखनऊ ने 8.25 करोड़ लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन ये क्रुणाल के फैंस के लिए थोड़ा हैरान करने वाला है। क्योंकि क्रुणाल और दीपक के बीच पहले विवाद रहा है और क्रुणाल के साथ लड़ाई के बाद हुड्डा ने बड़ौदा की टीम छोड़ दी थी...
विराट के साथ RCB में खेलने का था सपना, ‘बेबी डिविलियर्स’ को ले उड़ी रोहित की टीम’

विराट के साथ RCB में खेलने का था सपना, ‘बेबी डिविलियर्स’ को ले उड़ी रोहित की टीम’

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंडर-19 विश्व कप में सभी को प्रभावित करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस भविष्य के लिए एक अच्छे विकल्प बन सकते हैं। 18 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस पर आईपीएल 2022 नीलामी के दौरान सभी की निगाहें थी। अंडर-19 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधत्वि करते हुए ब्रेविस ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया हैं। आईपीएल 2022 नीलामी में डेवाल्ड ब्रेविस पर चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। आखिर में मुंबई ने 3 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। ...
IPL Auction 2022 को लेकर वीरेंद्र सहवाग और दिल्ली कैपिटल्स ने लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के मजे

IPL Auction 2022 को लेकर वीरेंद्र सहवाग और दिल्ली कैपिटल्स ने लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के मजे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ऐसी टीम है, जो अपनी कोर टीम पर बहुत भरोसा रखती है। यही वजह है कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान भी टीम ने अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को जाने नहीं दिया, इनमें दीपक चाहर, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के मजे लेते हुए मीम्स शेयर किए हैं।...
तेज गेंदबाजों पर दोगुनी रफ्तार से बरसे नोट, करोड़ों में बिके ये गेंदबाज

तेज गेंदबाजों पर दोगुनी रफ्तार से बरसे नोट, करोड़ों में बिके ये गेंदबाज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों पर भी टीमें जमकर नोट बरसा रही हैं। एक तरफ जहां श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे युवा खिलाडियों ने नीलामी में मोटी रकम हासिल की है, तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा को भी बड़ी रकम हाथ लगी है। चलिए आपको बताते हैं कि इस नीलामी में तेज गेंदबाजों को कितनी रकम मिली और किस टीम ने उन्हें खरीदा है।  टी नटराजनतेज गेंदबाजों के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया टी नटराजन के नाम से शुरू हुई थी। नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में फिर से शामिल कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है।  दीपक चाहरचेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज रहे दीपक चाहर पर सभी की नजरें थी। वह ऑक्शन में मोटी रकम हासिल करने वाले थे और ऐसा ही हुआ। कई टीमों के बीच हुई बिडिंग वॉर के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी म...
इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन

इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2022 में उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इशान किशन इस तरह से आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।  आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी अभी भी युवराज सिंह ही हैं। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा यह पहला मौका है, जब मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें, तो सबसे महंगे खिल...
ऑक्शन में बिछड़े पांड्या ब्रदर्स, पहली बार इन दो अलग टीम से खेलते आएंगे नजर

ऑक्शन में बिछड़े पांड्या ब्रदर्स, पहली बार इन दो अलग टीम से खेलते आएंगे नजर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली क्रुणाल पांड्या को आईपीएल 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया है। टीम ने ऑलराउंडर को 8.25 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने शुरुआत में ही ऑलराउंडर के लिए बोली लगानी शुरू कर दी थी। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने बाद में बोली लगाई। लखनऊ से जुड़ने के बाद अब क्रिकेट फैंस को पांड्या ब्रदर्स की जोड़ी आईपीएल में एक साथ खेलती हुई नजर नहीं आएगी।  क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या शुरू से आईपीएल में मुंबई की टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन इस सीजन हार्दिक और क्रुणाल को मुंबई ने रिलीज करने का फैसला किया था और अब हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर ऑलराउंडर खेलते हुए नजर आएंगे। ह...
ऑक्शनीयर ह्यू एडमीड्स के बेहोश होते ही सुहाना खान का रिऐक्शन हुआ वायरल

ऑक्शनीयर ह्यू एडमीड्स के बेहोश होते ही सुहाना खान का रिऐक्शन हुआ वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसकी किसी ने शायद ही कल्पना की हो। श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा की नीलामी चल रही थी और इसी बीच ऑक्शनीयर ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर गिर पड़े। एडमीड्स की इस हालत को देखकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर हैं इस ऑक्शन में उनके बेटे आर्यन खान और सुहाना खान दोनों ने हिस्सा लिया है। जैसे ही ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर गिर, आर्यन और सुहाना दोनों के चेहरे का रंग उड़ गया। सोशल मीडिया पर सुहाना की फोटो खूब वायरल हो रही है और कुछ फैन्स ने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।...
कोरोना के मात देकर प्लेइंग XI में लौटे​ शिखर धवन, जानिए वापसी पर क्या कहा

कोरोना के मात देकर प्लेइंग XI में लौटे​ शिखर धवन, जानिए वापसी पर क्या कहा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंंग XI में तीन बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की टीम में वापसी हुई। उनके अलावा कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। शिखर कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पहले और दूसरे वनडे में नहीं खेले थे। लेकिन अब तीसरे वनडे में टीम में उनकी वापसी हुई है। धवन ने वापसी के बाद कहा कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।...
श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ की विराट कोहली की बराबरी

श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ की विराट कोहली की बराबरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 111 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत निर्धारित 50 ओवर में 265 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। ...