Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

IPL Auction पर बोले जोफ्रा आर्चर, कहा- मैं हमेशा से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहता था

IPL Auction पर बोले जोफ्रा आर्चर, कहा- मैं हमेशा से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहता था

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के पिछले कुछ सीजनों में जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ट्रेंट बोल्ट के साथ जम रही थी, लेकिन अब बुमराह की जोड़ी इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के साथ मुंबई इंडियंस के लिए विकेट चटकाती नजर आएगी। हालांकि, 2022 के सीजन के लिए जोफ्रा आर्चर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन मुंबई ने 8 करोड़ रुपये खर्च करके उनको अपने साथ जोड़ा है। वहीं, जोफ्रा आर्चर का कहना है कि वे हमेशा से मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते थे।  इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस हमेशा उनके दिल के करीब रही है, क्योंकि वह हमेशा से उनके लिए खेलना चाहते थे। रविवार को बेंगलुरु में आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, आर्चर इस सीजन में आईपीएल में खेल...
SL vs AUS 2nd T20: सुपर ओवर में हार के बाद श्रीलंकाई टीम को एक और झटका

SL vs AUS 2nd T20: सुपर ओवर में हार के बाद श्रीलंकाई टीम को एक और झटका

स्पोर्ट्स
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में स्लो ओवर रेट के लिए श्रीलंका की टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं पाथुम निसांका को मैच के दौरान अश्लील शब्दों के प्रयोग के लिए फटकार लगाई गई है। ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच टाई हुआ था, जिसके बाद मैच का रिजल्ट सुपर ओवर में आया। सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। आईसीसी के मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। श्रीलंका को निर्धारित समय के अंदर एक ओवर पीछे पाया गया था। आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत ओवर रेट कम रहने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। श्रीलंका के बल्लेबाज निसांका को चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। यह घटना उस समय की है जब बल्लेबाजी करते हुए वह एक गेंद चूक गए थे और स्टम्प माइक पर उनकी आव...
IPL Auction के बाद सबसे मजबूत लग रही है ये टीम, एक से बढ़कर एक हैं धुरंधर खिलाड़ी

IPL Auction के बाद सबसे मजबूत लग रही है ये टीम, एक से बढ़कर एक हैं धुरंधर खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली IPL Auction 2022 के समापन के बाद लगभग हर टीम के पास 21 से ज्यादा खिलाड़ी हैं, लेकिन एक टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है। ये टीम चेन्नई सुपर किंग्स या फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 24 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, जिनमें से 21 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदा है, जबकि 3 खिलाड़ी टीम द्वारा रिटेन किए गए थे।  अब बात करते हैं कि राजस्थान रॉयल्स टीम इस बार के आईपीएल में क्यों मजबूत है? अगर टीम के बल्लेबाजी विभाग पर नजर डालें तो टीम के पास कप्तान संजू सैमसन के अलावा जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रासी वैन डर दुसें, डैरिल मिचेल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद भी टीम के खाते में...
एसकेडीयू में लॉन टेनिस खेल मैदान का उद्घाटन

एसकेडीयू में लॉन टेनिस खेल मैदान का उद्घाटन

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल ग्राउंड में तैयारी करने का मिलेगा अवसर : पूर्व मंत्री डॉ रामप्रतापहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। यहां श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित लॉन टेनिस खेल मैदान का रविवार को सांसद निहालचन्द मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, श्रीमती कृष्णा यादव व बाबूलाल जुनेजा ने किया। सांसद निहालचन्द मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान दौर में खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गये हैं। अब खेलों में भी नये अवसर खुल रहे हैं ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का ग्राउंड स्थापित होना खिलाङियो के लिए वरदान सिद्ध होगा।पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि विवि परिवार ने रेगिस्तान में फूल खिलाने के मुहावरे को अक्षरश: सत्य साबित कर दिया है, जिस जगह पर आज हम इस लॉन टेनिस ग्राउंड का उद्घाटन कर रहे हैं, वहां पर आज से पहले एक रेत का टीला हुआ करता था। इस प्रकार इस क...
राजस्थान के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट

राजस्थान के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। IPL Auction 2022 के पहले दिन के समापन के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई। इनमें से 3 खिलाड़ियों को राजस्थान ने रिटेन किया था, जबकि ऑक्शन के पहले दिन राजस्थान रॉयल्स ने 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उनको अपने साथ जोड़ा। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि 8 विदेशी खिलाड़ियों को भी एक टीम अपने साथ जोड़ सकती है।  राजस्थान रॉयल्स के खाते में IPL Auction 2022 के लिए 12.15 करोड़ रुपये बचे हैं। राजस्थान की टीम ने 11 खिलाड़ियों पर 77.85 करोड़ रुपये रुपये खर्च कर दिए हैं। ...
IPL 2022 में नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, बावजूद इसके मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम में खरीदा 

IPL 2022 में नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, बावजूद इसके मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम में खरीदा 

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मोटी बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ा। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि वे आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे और आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने पहले अपना नाम मेगा ऑक्शन के लिए नहीं दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए रजिस्टर कराया था और उन पर बोली भी लगाई गई।  मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बोली लगाकर 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। हालांकि, वे आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट से इसलिए अपना नाम वापस लिया है, क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए वापसी करना चाहते हैं और अपनी फिटनेस का भी ख्या...
अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान यश धुल को ऋषभ पंत की टीम ने खरीदा

अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान यश धुल को ऋषभ पंत की टीम ने खरीदा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान यश धुल को आईपीएल 2022 की नीलामी में ज्यादा रकम नहीं मिली है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। नीलामी में ऋषभ पंत की टीम ने उन पर अंतिम बोली लगाई और 50 लाख रुपये में धुल को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट की माने तो अंडर-19 विनिंग कप्तान के लिए ये राशि थोड़ी कम है। वहीं अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान यश धुल का सपना अगले 18 महीने में सीनियर टीम में जगह बनाना है और 19 साल के इस क्रिकेटर ने दिल्ली की रणजी टीम में जगह बनाकर इस ओर कदम भी बढ़ा दिए हैं।  दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाले धुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़कर भारत को संकट से बाहर निकाला। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में लीग चरण में दो मैचों में नहीं खेले थे। इसके बाद भी उन्होंने 4 मैचों में 229 रन बनाए। धुल म...
गुजरात के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट 

गुजरात के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। IPL Auction 2022 के पहले दिन के समापन के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों की संख्या 10 हो गई। इनमें से 3 खिलाड़ियों को गुजरात ने ड्राफ्ट किया था, जबकि ऑक्शन के पहले दिन गुजरात टाइटन्स ने 7 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उनको अपने साथ जोड़ा। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि 8 विदेशी खिलाड़ियों को भी एक टीम अपने साथ जोड़ सकती है। ...
लखनऊ के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट

लखनऊ के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। IPL Auction 2022 के पहले दिन के समापन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई। इनमें से 3 खिलाड़ियों को लखनऊ ने ड्राफ्ट के जरिए अपने साथ जोड़ा था, जबकि ऑक्शन के पहले दिन लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उनको अपने साथ जोड़ा। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि 8 विदेशी खिलाड़ियों को भी एक टीम अपने साथ जोड़ सकती है। ...
विराट कोहली के बाद कौन बन सकता है RCB का कप्तान, माइक हेसन ने इन खिलाड़ियों के नाम गिनाए

विराट कोहली के बाद कौन बन सकता है RCB का कप्तान, माइक हेसन ने इन खिलाड़ियों के नाम गिनाए

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। IPL Auction 2022 के पहले दिन के समापन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई थी। आईपीएल 2022 की नीलामी के दूसरे दिन भी टीम कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलजर्स बैंगलोर का नाम भी कुछ उन टीमों में शामिल है, जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने शनिवार को कहा कि 2022 की आईपीएल मेगा नीलामी समाप्त होने के बाद फ्रेंचाइजी अपने कप्तान का ऐलान करेगी।...