900 ग्राम अफीम बरामद, चार जने गिरफ्तार, एक फरार
दो कारें भी जब्त, मध्यप्रदेश से सप्लाई देने आए थे दो जनेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मध्यप्रदेश से अफीम की सप्लाई हनुमानगढ़ देने आए एमपी के दो जने जंक्शन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन दोनों के साथ ही अफीम की सप्लाई लेने वाले दो जनों को भी पुलिस ने धर दबोचा। साथ ही दो कारें भी जब्त की। पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना की एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार देर शाम को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि डीटीओ कार्यालय के पीछे, हाउसिंग बोर्ड में डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास पांच जने खड़े हैं। उनके पास दो कार है। संभवतया इनके पास कोई संदिग्ध वस्तु है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पांच में से एक जना मौके से भाग गया। जबकि चार जनों को पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान इनके ...








