Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पवन व्यास के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

पवन व्यास के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर के बहुचर्चित पवन व्यास हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मृतक पवन व्यास के पिता रामस्वरूप व्यास भी उनके साथ रहे। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 17 अक्टूबर 2017 को नोहर तहसील के गांव जसाना निवासी पवन व्यास की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की जांच नोहर पुलिस थाना व स्पेशल टीम की ओर से की जा चुकी है परन्तु हत्यारों का पता नहीं चल पाया। न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद उच्च न्यायालय में पिटीशन पेश की गई। इसमें उच्च न्यायालय की ओर से कहा गया कि अनुसंधान अधिकारी, परिवादी के बताए अनुसार तथ्य पर जांच करे परन्तु अभी तक किसी भी अनुसंधान अधिकारी न...
एपीओ आदेश के खिलाफ कलमबंद असहयोग आंदोलन शुरू

एपीओ आदेश के खिलाफ कलमबंद असहयोग आंदोलन शुरू

हनुमानगढ़
ग्राम विकास अधिकारियों ने ज्ञापन सौंप की एपीओ आदेश निरस्त करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रावतसर तहसील के गांव खोड़ां के ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र गोदारा के एपीओ आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा रावतसर के आह्वान पर रावतसर तहसील के सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने गुरुवार को कलमबंद असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारियों ने गुरुवार को रावतसर उपखंड कार्यालय में जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र गोदारा के पास ग्राम पंचायत खोड़ां का अतिरिक्त कार्यभार है। 22 मार्च को जिला प्रमुख ने ग्राम पंचायत कार्यालय खोड़ां का विजिट किया। उनके साथ उनके पति भूपसिंह भी मौजूद थे। पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र गोदारा आवश्यक कार्य से रावतसर पंचायत समिति कार्यालय में मौजूद थे। इ...
गर्माया डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड प्रकरण

गर्माया डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड प्रकरण

हनुमानगढ़
निजी के साथ सरकारी चिकित्सकों ने भी पूरा दिन किया कार्य बहिष्कार गड़बड़ाई चिकित्सा सेवाएं, भटकते रहे मरीज व परिजनदोषियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दौसा जिले के लालसोट में पदस्थापित डॉ. अर्चना शर्मा की ओर से आत्महत्या करने का प्रकरण गर्माता जा रहा है। डॉ. अर्चना शर्मा को न्याय दिलाने के लिए अब समूचा चिकित्सक वर्ग सड़कों पर उतर आया है। राजकीय व निजी चिकित्सकों की ओर से डॉ. अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ 302 यानि हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर गुरुवार को राजकीय एवं निजी चिकित्सकों ने पूरा दिन कार्य बहिष्कार किया। सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर ओपीडी सहित अन्य चिकित्सकीय कार्य का बहिष्कार किया गया। वहीं दूसरी तरफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी अस्प...
आर्य समाज के प्रधान बने विजय कौशिक

आर्य समाज के प्रधान बने विजय कौशिक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विजय कौशिक जंक्शन के आर्य समाज के प्रधान चुने गए हैं। गुरुवार को जंक्शन स्थित आर्य समाज प्रांगण में सुरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कौशिक को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी गठन के तहत लाभचन्द आर्य को मंत्री, रेशमी सियाग को कोषाध्यक्ष, दानाराम मीणा को उपप्रधान, आलोक शर्मा को कार्यालयाध्यक्ष, वरुण तिवाड़ी को पुस्तकालयाध्यक्ष, उपमन्यु आर्य को आर्य वीर दल प्रभारी, ओमप्रकाश आर्य को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की ओर से यज्ञशाला निर्माण एवं चरित्र निर्माण शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मीरादेवी मीणा, विकास कुमार, विरेन्द्र पाल, सुरेन्द्र कुमार, कृष्णलाल, सुभाषचन्द्र, हर्षदेव भाटी, जगदीश, पुरुषोत्तम, मनीराम, मनीष कौशिक, विनोद आदि मौजूद रहे।...
सड़क निर्माण के लिए जगहों का अवलोकन

सड़क निर्माण के लिए जगहों का अवलोकन

हनुमानगढ़
सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा निर्माणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बजट घोषणा में संगरिया नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग के जरिए सड़कें बनाने की घोषणा की गई व बजट स्वीकृत किया गया। इस बजट का समुचित ढंग से व नागरिकों की मूल आवश्यकता के अनुसार सड़कों का निर्माण किया जाए। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व संगरिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस की प्रत्याशी रहे शबनम गोदारा ने बुधवार देर शाम को संगरिया नगर पालिका अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिद्धू, अधिशासी अधिकारी जयकरण गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार व पार्षदों की टीम के साथ भौगोलिक रूप से सड़क निर्माण के लिए उन स्थानों का अवलोकन व निरीक्षण किया। इस मौके पर पार्षद अनिल भोबिया, पार्षद पति निर्मलसिंह, बलकरण सिंह, लोक अभियोजक रविंद्र भोबिया साथ रहे। नगर पालिका के अधिकारियों व पार...
अपराध एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

अपराध एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

हनुमानगढ़
गांव जीवननगर में पुलिस-पब्लिक पंचायत का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस-पब्लिक के मध्य संवाद स्थापित करने के लिए रावतसर तहसील के गांव चक जीवननगर पंचायत 4 सीवाईएम में पुलिस-पब्लिक पंचायत का आयोजन किया गया। पुलिस-पब्लिक पंचायत में नोहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर, रावतसर के वृत्ताधिकारी व रावतसर थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस-पब्लिक पंचायत में मौजूद पंचायत समिति रावतसर सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों, वार्ड पंच, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, स्कूली बच्चों व अन्य प्रबुद्धजन नागरिकों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। महिला अपराधों के लिए बने कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान मंशा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर नशे की रोकथाम के लिए...
हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
महिला व तीन जनों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में टाउन पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगतार उर्फ काला (31) पुत्र सोहनसिंह बाजीगर निवासी गुरुसर के रूप में हुई है। टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि 19 फरवरी को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि एक महिला से करीब 4 माह पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। उस महिला ने बताया कि उसका पति बीमार है, कुछ मदद चाहिए। इन्सानियत के नाते उसने महिला की मदद कर दी। उसके बाद उक्त महिला से फोन पर बात होने लगी व एक-दो बार बाजार में मुलाकात भी हुई। कुछ दिन पहले शेरगढ़ जाते वक्त उसे फतेहगढ़ मोड पर उक्त महिला मिली व किशनपुरा दिखनादा छोड़ने का कहकर गाड़ी में बैठ गई। किशनपुरा दिखनादा बस अड्डा पहुंचने पर उक्त महिला गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और ...
कबाड़ खरीदते बालक को किया दस्तयाब

कबाड़ खरीदते बालक को किया दस्तयाब

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति की ओर से बुधवार को टाउन में बालश्रम के खिलाफ कार्रवाई की गई। समिति सदस्यों ने कबाड़ खरीदते हुए एक बालक को दस्तयाब किया। जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहान व प्रेमचंद शर्मा ने बुधवार को सूचना के बाद टाउन में नगर परिषद मुख्य कार्यालय के पास 11 वर्षीय बालक को कबाड़ खरीदते हुए दस्तयाब किया। मौके पर बच्चे के अभिभावक को बुलाकर भविष्य में बच्चे से बालश्रम न करवाने के लिए पाबंद किया गया। बालश्रम करवाते मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बच्चे के अभिभावकों को राज्य सरकार की ओर से बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए बच्चे का दाखिला राजकीय विद्यालय में करवाने के लिए कहा। इस मौके पर बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहानव प्रेमचंद शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार बालश्रम करवाने ...
65 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी सड़क का शिलान्यास

65 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी सड़क का शिलान्यास

हनुमानगढ़
सूरतगढ़ रोड पर राजकीय विद्यालय के पास 300 मीटर में होगा सड़क का निर्माणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में सूरतगढ़ रोड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास करीब 300 मीटर में निर्मित होने वाली आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, नगर परिषद की निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद मंजू रणवां, परविन्द्र कौर व सुलोचना कंडा की ओर से किया गया। आरसीसी सड़क का निर्माण करीब 65 लाख रुपए की लागत से होगा। इस मौके पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने बताया कि पूर्व में सूरतगढ़ रोड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास घुमावदार संकरा मोड था। इस पर पूर्व में विद्यालय की दीवार को हटाकर पीछे निर्माण करवाया गया। जिस जगह से दीवार पीछे हटाई गई वहां सड़क पर करीब 300 मीटर तक पानी एकत्रित होने की समस्या खड़ी हो गई। इस कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती थी। यह सड़क...
बाइपास मार्ग के हालात जर्जर, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम

बाइपास मार्ग के हालात जर्जर, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम

हनुमानगढ़
बाइपास मार्ग पर खुंजा के पास करीब एक घंटे लगाया जाम, जल्द सड़क का निर्माण शुरू न होने पर बेमियादी समय के लिए जाम लगाने की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जर्जर हो चुकी जंक्शन में बाइपास मार्ग पर बनी सड़क का दोबारा निर्माण करने की मांग की तरफ ध्यान न दिए जाने से नाराज खुंजा क्षेत्र के नागरिकों ने बुधवार को बाइपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मोहल्लेवासियों ने जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा व पार्षद स्वर्णसिंह के नेतृत्व में सड़क को जाम करते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी और सड़क के बीच धरने पर बैठ गए। आक्रोशित महिलाओं ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अगर प्रशासन से सुनवाई नहीं की तो उन्हें विद्युत पोल या टंकी पर चढ़कर विरोध दर्ज करवाना पड़ेगा। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। वार्ड की महिला सरबती देवी ने बताया कि बाइपास मार्ग पर बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वाहन गुजरते समय धूल-मिट्टी उड़ती है...