डिजाइन अनुसार करना होगा दुकान का निर्माण
वित्तीय वर्ष 2022-23 में नई सब्जी मण्डी में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की उम्मीदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर प्रस्तावित नई सब्जी मण्डी में वित्तीय वर्ष 2022-23 में तकरीबन 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। तत्पश्चात वहां दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। वर्तमान में सब्जी मण्डी की जगह पर चारदीवारी का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब जल्द ही सब्जी मण्डी यार्ड में कार्यालय की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। बिजली, पानी, सड़कें व कार्यालय संबंधी भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सब्जी मण्डी नवां बाइपास पर शिफ्ट कर दी जाएगी।...








