Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पालिक ने बांटे 15 पट्टे

पालिक ने बांटे 15 पट्टे

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। दशकों से अपने भूखण्ड के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार को पालिकाध्यक्ष श्यामसुन्दर मेघवाल और अधिशाषी अधिकारी ने मालिकाना हक(पट्टा) सौंपा। जानकारी अनुसार इस दौरान 15 लोगों को पट्टे बांटे गए। इस मौके पर वार्ड पार्षद भगवती प्रसाद आर्य, सिकंदर खान, सलीम खान, डॉ महेंद्र साँगवाल, धर्मपाल सुथार, नगर पालिका के कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।...
पालिकाध्यक्ष ने किया लाखों के कार्यों का लोकार्पण

पालिकाध्यक्ष ने किया लाखों के कार्यों का लोकार्पण

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। इलाके में लाखों रुपए की लगात करवाए जाने वाले विकास कार्याें का रविवार को पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर मेघवाल, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल व पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार स्वामी उद्धाटन किया। इसमें गुरु गोविंद सिंह गेट के पास सी सी रोड, नाली निर्माण, विभिन्न वार्डों में पीएचईडी पाइप लाइन डालने, वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 17 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 23 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 15 के राउमा विद्यालय में चारदीवारी निर्माण,वार्ड नंबर 18 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 7 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 35 में इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, वार्ड 2, 5 के सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण आदि कार्याें का लोकार्पण किया।इस मौके पर दयालाराम स्वामी, नागर दास स्वामी, कालूराम, उम्मेद नाथ ,भगवती प्रसाद आर्य, महावीर सुड्डा, सुशी...
पर्ची सट्टा के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का हिसाब-किताब बरामद

पर्ची सट्टा के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का हिसाब-किताब बरामद

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। पर्ची सट्टे वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए के हिसाब-किताब सहित हजारों रुपए की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस विशेष बल और रावतसर थाना पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।जानकारी अनुसार बड़े स्तर पर पर्ची सट्टे की सूचना मिलने पर पुलिस ने राकेश कुमार सोनी पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 24 रावतसर के घर दबिश दी। जिस वक्त ने आरोपित के घर दबिश दी वह सट्टे के पर्ची पर लगाए पैसे का हिसाब कर रहा था। घर की तलाशी के दौरान उसके पास से 34,540 रुपए नगदी, 2 मोबाइल, एक रजिस्टर और 40 लाख रु. का हिसाब किताब मिला। थानाधिकारी नरेश कुमार गेरा ने बताया कि राकेश कुमार सोनी से साथ इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल है। इस बारे उससे पूछताछ की जार ही है। कार्रवाई करने वाली टीम में हरभजन, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, सुमन सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।...
एसकेडीयू में लॉन टेनिस खेल मैदान का उद्घाटन

एसकेडीयू में लॉन टेनिस खेल मैदान का उद्घाटन

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल ग्राउंड में तैयारी करने का मिलेगा अवसर : पूर्व मंत्री डॉ रामप्रतापहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। यहां श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित लॉन टेनिस खेल मैदान का रविवार को सांसद निहालचन्द मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, श्रीमती कृष्णा यादव व बाबूलाल जुनेजा ने किया। सांसद निहालचन्द मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान दौर में खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गये हैं। अब खेलों में भी नये अवसर खुल रहे हैं ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का ग्राउंड स्थापित होना खिलाङियो के लिए वरदान सिद्ध होगा।पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि विवि परिवार ने रेगिस्तान में फूल खिलाने के मुहावरे को अक्षरश: सत्य साबित कर दिया है, जिस जगह पर आज हम इस लॉन टेनिस ग्राउंड का उद्घाटन कर रहे हैं, वहां पर आज से पहले एक रेत का टीला हुआ करता था। इस प्रकार इस क...
टिब्बी को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग

टिब्बी को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संगरिया विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड मुख्यालय टिब्बी को नगर पालिका बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन टिब्बी उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान प्रदेश में संगरिया क्षेत्र में एकमात्र टिब्बी ही ऐसा मुख्यालय है जो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित है। टिब्बी को उपखण्ड मुख्यालय का दर्जा मिले काफी समय हो चुका है परन्तु नगर पालिका नहीं बनाया गया है जबकि टिब्बी क्षेत्र भौगोलिक, राजनैतिक व प्रशासनिक दृष्टि से नगर पालिका क्षेत्र बनाए जाने के योग्य है।...
भरा लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला

भरा लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। माघ शुदी दशमी पर शुक्रवार को जंक्शन में रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला भरा। श्री बाबा रामदेव जी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में भरे मेले में सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भण्डारा चला। आसपास के शहरों व गांवों से काफी तादाद में श्रद्धालु ने मंदिर में पहुंचकर धोक लगाकर मनोकामना की। सुबह की आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। देर शाम को बाबा की महाआरती होगी। मेले को लेकर बाबा रामदेव मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।...
हेरोइन उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

हेरोइन उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने बीस ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी के प्रकरण में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र मेघवाल (21) पुत्र राजेन्द्र कुमार चीनिया निवासी वार्ड नम्बर 3, तलवाड़ा झील के रूप में हुई है। उसे जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में महेन्द्र मेघवाल के चिट्टा बेचने व सप्लाई करने के कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई है। जांच अधिकारी एसआई विशु वर्मा ने बताया कि 5 फरवरी की रात्रि को पुलिस थाना के एसआई शैलेश चन्द के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने सादुल ब्रांच नहर के पटड़ा पर कार्रवाई करते हुए बीस ग्राम चिट्टा बरामद कर हुसैन अली (20) पुत्र बहार खां निवासी वार्ड नम्बर 5, नई खुंजा, जंक्शन को गिरफ्तार किया था। हुसैन अली ने रिमांड अवधि के दौरान हुई पूछताछ में बताया कि उसने तल...
प्रशिक्षणार्थियों ने लगाई 20 से अधिक उत्पादों की स्टॉल

प्रशिक्षणार्थियों ने लगाई 20 से अधिक उत्पादों की स्टॉल

हनुमानगढ़
रोजगारोन्मुखी आरसेटी बाजार का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी की ओर से शुक्रवार को आरसेटी बाजार 2022 का आयोजन किया गया। आरसेटी बाजार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय 6 के सहायक महाप्रबंधक बच्चनसिंह मीणा तथा विशिष्ट अतिथि एसबीआई से राजवीर कौर की ओर से मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक सीएस परमार ने की। आरसेटी बाजार में प्रशिक्षित लोगों ने अपने उत्पादों की स्टॉल लगाई।...
बेवजह ट्रैक्टर सीज करने का आरोप

बेवजह ट्रैक्टर सीज करने का आरोप

हनुमानगढ़
डीटीओ कार्यालय में दर्ज कराया विरोधहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। परिवहन विभाग के उड़नदस्ते पर रिश्वत नहीं देने पर दस्तावेज पूरे होने के बावजूद लोडर ट्रैक्टर को सीज कर चालान बनाने का आरोप लगाते हुए वाहन चालकों ने शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में एकत्रित होकर विरोध दर्ज करवाया। साथ ही रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर महिपाल गोस्वामी ने बताया कि जिला परिवहन विभाग की गाड़ी में विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एक निजी व्यक्ति रहता है। उसका भाई डीटीओ कार्यालय में एजेंट है।...
जंक्शन सब्जी मण्डी में सुबह 6 बजे बाद बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

जंक्शन सब्जी मण्डी में सुबह 6 बजे बाद बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

हनुमानगढ़
मंडी समिति सचिव ने किया जंक्शन सब्जी मण्डी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों के साथ बैठक कर की नई व्यवस्थाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन सब्जी मण्डी में सब्जी-फल लेकर आने वाले वाहनों का अब मण्डी में सुबह 6 बजे बाद प्रवेश नहीं होगा। साथ ही 6 बजे तक व्यापारियों को सब्जी-फल उतारकर सभी वाहनों को मण्डी से बाहर भेजना होगा। यह व्यवस्था शुक्रवार को कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सीएल वर्मा की ओर से सब्जी मण्डी का निरीक्षण करने के बाद व्यापारियों व किसानों की सहमति से लागू की गई। यह व्यवस्था सब्जी मण्डी में होने वाली भीड़ को लेकर की गई है।...