Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

वेतन विसंगति दूर करवाने के लिए कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

वेतन विसंगति दूर करवाने के लिए कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

हनुमानगढ़
राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किया बारह सूत्री मांगपत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वेतन विसंगति को दूर करने एवं वेतन कटौती के आदेश वापस लेने सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला इकाई के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।...
नया टीबी रोगी खोजने पर मिलेगी 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि

नया टीबी रोगी खोजने पर मिलेगी 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि

हनुमानगढ़
कम्युनिटी वॉलंटियर, आशा सहयोगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत कम्युनिटी वॉलंटियर, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समुदाय में नए टीबी रोगी की खोज करने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, खुद मरीज भी स्वयं के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार एनटीईपी के अंतर्गत कम्युनिटी वॉलंटियर, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से समुदाय में नए टीबी के रोगी की खोज करने पर 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि देय की जाएगी। यदि कोई मरीज स्वयं आकर कहता है कि मेरी टीबी की जांच की जाए और वह टीबी का पॉजीटिव मरीज निकलता है, तो उस मरीज को भी स्वयं की जांच करवाने के लिए 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला क्षय...
निबंध प्रतियोगिता में नुसरत प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में नुसरत प्रथम

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान युवा पखवाड़ा (10 से 20 फरवरी) के अन्तर्गत ‘गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है’ विषय पर गुरुवार को टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल अधिकारी अनमोल कुमार शर्मा की ओर से करवाया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में जिले के सभी महाविद्यालयों से 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेयान कॉलेज की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा नुसरत, द्वितीय स्थान राजकीय एनएमपीजी कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका सैनी एवं तृतीय स्थान राजकीय एनएमपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र रितिका छाबड़ा ने हासिल किया। नोडल अधिकारी अनमोल कुमार शर्मा ने बताया कि इसके अलावा गांधीवादी सुब्बाराव की जयं...
शहरी क्षेत्र में कक्षा 6 से 9 तक के स्कूल भी खुले

शहरी क्षेत्र में कक्षा 6 से 9 तक के स्कूल भी खुले

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार से प्रदेश के शहरी क्षेत्र में कक्षा 6 से 9वीं तक के स्कूल भी खुल गए। विद्यार्थी कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे। पहले दिन करीब 25 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। अब धीरे-धीरे शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में भी फिर से रौनक लौटने लगी है। इससे पहले 1 फरवरी से कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल खुले थे। विद्यार्थियों को माता-पिता की सहमति से स्कूल आने की अनुमति होगी। हालांकि अभी तक शहरी क्षेत्र में पहली से पांचवीं तक के स्कूल खोलने को लेकर सरकार की तरफ से अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल पहले से ही चालू हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने स्कूल खोलने की गाइड लाइंस 28 जनवरी को जारी की थी। जिसके अनुसार 10वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 फरवरी से खोल दिए गए थे। नए दिशा-निर्देशों में यह भी...
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सराहा, व्यवसाय शुरू करने की दी प्रेरणा

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सराहा, व्यवसाय शुरू करने की दी प्रेरणा

हनुमानगढ़
हस्तनिर्मित अगरबत्ती बनाओ प्रशिक्षण का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से राजीविका के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की अलग-अलग ग्रामीण महिलाओं के लिए रावतसर तहसील के गांव 29 डीडब्ल्यूडी में चलाए जा रहे दस दिवसीय हस्तनिर्मित अगरबत्ती बनाओ प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ।...
डॉ. मुकेश पोटलिया ने संभाला पीएमओ का कार्यभार

डॉ. मुकेश पोटलिया ने संभाला पीएमओ का कार्यभार

हनुमानगढ़
कहा- आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना रहेगी प्राथमिकताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया ने गुरुवार को विधिवत रूप से टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। डॉ. पोटलिया को निवर्तमान पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी की ओर से पदभार ग्रहण करवाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पीएमओ डॉ. पोटलिया को माला पहनाकर बधाई दी। पीएमओ का कार्यभार संभालने के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया ने कहा कि जिला अस्पताल ने स्थापित होने के बाद से दिन-प्रतिदिन जनसेवा के उच्च मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल स्टाफ भी पूरे जी-जान के साथ मरीजों की सेवा कर रहा है।...
हथियारों से लैस होकर मोहल्ले में मचाया उत्पात

हथियारों से लैस होकर मोहल्ले में मचाया उत्पात

हनुमानगढ़
बरसाए पत्थर, कार-बाइक तोड़ी, फायर करने का भी आरोप, टाउन के वार्ड नम्बर 35 की घटनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड नम्बर 35 में बुधवार रात हथियारों से लैस होकर आए कुछ जनों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर र्इंट-पत्थर बरसाए और तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी कार व बाइक भी तोड़ दी। शोर सुनकर घरों से बाहर आए आसपास के लोगों पर भी र्इंट-पत्थर फेंके। हमले में पांच जनों के चोटें आई। इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है।...
एक जगह स्थापित हो सब्जी-फल मण्डी

एक जगह स्थापित हो सब्जी-फल मण्डी

हनुमानगढ़
आसपास के गांवों के सब्जी उत्पादकों व किसान मिले प्रशासन सेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सब्जी व फल मण्डी को एक जगह स्थापित करने की मांग को लेकर आसपास के गांवों के सब्जी उत्पादकों व किसानों ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सब्जी उत्पादक व किसान राजकुमार, मक्खन सिंह, कृष्णलाल, विमलेश कुमार, गंगासिंह आदि ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जंक्शन स्थित सब्जी व फल मण्डी में भीड़ न हो व कोरोना को रोकने के उद्देश्य से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाते हुए सब्जी मण्डी को अलग कर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे सब्जी विक्रय करने के लिए चिन्हित किया।...
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की कार पर बूंदी जिले में पथराव करने की घटना के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। साथ ही राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप हमला करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 6 फरवरी को राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया राष्ट्रीय राजमार्ग से कोटा से जयपुर आ रहे थे। तालेड़ा थाना इलाके में उनकी गाड़ी के आगे ट्रक रोक कर करीब 100 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। डॉ. पूनिया की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की।...
नामी कंपनी से मिलते-जुलते नाम के भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त

नामी कंपनी से मिलते-जुलते नाम के भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत टाउन पुलिस की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने नामी कंपनी से मिलते-जुलते नाम के भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में कॉपीराइट तथा ट्रेडमार्क अधिनियम के अलावा धोखाधड़ी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान शुद्ध के लिए युद्ध के तहत यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम को टाउन में भारत माता चौक के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारकर की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त किए। इस संबंध में उप निरीक्षक शालू बिश्नोई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज हुआ है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि मैसर्स एक्विजरी साइबर कंसल्टिंग एलएलपी के इन्वेस्टीगेटर नरेन्द्र सिंह की ओर से पुलिस थाना में परिवा...