Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कच्ची बस्तियों में बांटे मूंगफली-रेवड़ी व गज्जक के पैकेट

कच्ची बस्तियों में बांटे मूंगफली-रेवड़ी व गज्जक के पैकेट

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनक मेलविन जॉन की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे फेलोशिप सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत क्लब सदस्यों की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर कच्ची बस्तियों में मूंगफली, रेवड़ी एवं गज्जक के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चे नितेश बंसल की ओर से की गई। इस मौके पर क्लब के प्रान्त एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी राधेश्याम सिंगला ने बताया कि लायंस क्लब के जनक मेलविन जॉन का उद्देश्य परोपकार करना व जरूरतमंद को खाने की पूर्ति करना था। उसी के तहत फूड फॉर हंगर लायंस क्लब इंटरनेशनल के मुख्य सेवा कार्यों में से एक है। इसको ध्यान में रखते हुए क्लब सदस्यों की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर मूंगफली, रेवडी, गज्जक के पैकेट बनाकर कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को वितरण किए गए ताकि यहां के लोग भी इन चीजों का आनंद ले सकें। इस मौके पर क्लब के जोन चेयरमैन...
पीटीआई पर छेड़छाड़ व प्रधानाचार्य पर धमकाने का आरोप

पीटीआई पर छेड़छाड़ व प्रधानाचार्य पर धमकाने का आरोप

हनुमानगढ़
महिला पुलिस थाना में दर्ज हुआ मुकदमा, गांव जोरावरपुरा के राउमावि के पीटीआई की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जोरावरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने का प्रकरण सामने आने के करीब दस दिन बाद महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। नाबालिग छात्रा की माता की पीटीआई पर छेड़छाड़ करने व प्रधानाचार्य पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है।...
शहीदे आजम भगतसिंह मार्ग हुआ रोशनी से जगमग

शहीदे आजम भगतसिंह मार्ग हुआ रोशनी से जगमग

हनुमानगढ़
वार्ड 14 में लगाए गए ट्यूबलर पोल का लोकार्पणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 14 का शहीदे आजम भगतसिंह मार्ग शुक्रवार रात रोड लाइटों की रोशनी से जगमग हो उठा। शुक्रवार रात्रि को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद मंजू रणवां ने वार्ड 14 स्थित चन्ना पीर दरगाह से खालसा कॉलेज तक शहीद-ए-आजम भगतसिंह मार्ग पर लगाए गए ट्यूबलर पोल का विधिवत रूप से लोकार्पण किया।...
पुलिस के सामने ही उलझे, एक-दूसरे से हाथापाई

पुलिस के सामने ही उलझे, एक-दूसरे से हाथापाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर की घटनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सीज करने के बाद बाइक को पार्किंग स्थल में खड़ी किए जाने की बात को लेकर टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में पार्किंग स्टैंड कर्मचारी व बाइक मालिक आपस में उलझ पड़े। बात हाथापाई तक जा पहुंची।
पुलिस थाना पहुंचा रोडवेज व लोक परिवहन बस कर्मियों का विवाद

पुलिस थाना पहुंचा रोडवेज व लोक परिवहन बस कर्मियों का विवाद

हनुमानगढ़
रोडवेज कर्मी ने अभद्र व्यवहार करने व देख लेने की धमकी देने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज करने के लिए सौंपा परिवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रोडवेज व लोक परिवहन बस कर्मचारियों के मध्य हुआ विवाद पुलिस थाना पहुंच गया है। टाउन बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था की ड्यूटी संभालने वाले रोडवेज कर्मी ने लोक परिवहन बस कर्मचारियों सहित कइयों पर अभद्र व्यवहार करने व देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए शनिवार को टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा। जानकारी के अनुसार टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए सौंपे गए परिवाद में गुरलाल सिंह पुत्र गुरमेज सिंह जटसिख निवासी सेक्टर नम्बर 12, वार्ड नम्बर 7, हनुमानगढ़ जंक्शन ने बताया कि वह राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में चालक पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी हनुमानगढ़ टाउन बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था के लिए लगाई गई है। हनु...
किसानों ने अपने दम पर 60 दिनों में बदली 68 मुरबा जमीन की तस्वीर

किसानों ने अपने दम पर 60 दिनों में बदली 68 मुरबा जमीन की तस्वीर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
ललित मोहन पारीकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। पिछले 10 वर्षों से खाला जगह-जगह से टूटने की समस्या से बुरी तरह परेशान किसानों को जब किसी तरह के राज्य सरकारों की तरफ से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली तो उन्होंने खुद का संगठन बनाया और इस भयंकर बीमारी से छुटकारा पाने की पहल की। पक्काभादवां गांव के 19 जेआरके बी के 68 मुरबा यानी 16 सौ बीघा जमीन को सिंचाई पानी देने के लिए बने 20 मुरबा खाले की दशा और दिशा बदल डाली। लगातार 60 दिनों तक इस कड़ाके की सर्दी में मेहनत के बाद शुक्रवार को जब सारे कार्य पूर्ण हुए तो मकर संक्रांति के मौके पर सभी किसानों की तरफ से जलेबी और पकौड़ों का लंगर लगाया गया और उस शख्स का सम्मान किया गया जिनकी वजह से यह सारा सिस्टम दुरुस्त हो सका।...
हेरोइन तस्करी में 3 बदमाश गिरफ्तार

हेरोइन तस्करी में 3 बदमाश गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने हेरोइन तस्करी में गुरुवार रात कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन जब्त की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसआई राजकुमार ने बताया कि हेरोइन तस्करी में आरोपी महावीर (35), दिनेश कुम्हार (22) और राहुल (21) निवासी आजाद नगर हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है। देर रात भिरानी थाने के सामने नाकाबंदी लगाई हुई थी। हरियाणा नंबर की कार को संदेह के आधार पर रोका। कार सवार तीनों संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही तलाश ली गई। तलाशी में उनके पास हेरोइन मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से मिली 21 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से हेरोइन खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।...
जिला अस्पताल के स्थानांतरण का विरोध

जिला अस्पताल के स्थानांतरण का विरोध

हनुमानगढ़
49वें दिन भी जारी रहा बेमियादी धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के जिला अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के साथ स्थानांतरित करने के विरोध में जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे बेमियादी धरने पर गुरुवार को 49वें दिन वार्ड नम्बर 41 के नागरिक बैठे। इस मौके पर अमित गोदारा व जितेन्द्र कन्दोई ने कहा कि जिला अस्पताल के बेस पर ही मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ था। अब उसी जिला अस्पताल को यहां से स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है।...
कोरोना से बचाव के लिए बांटी राहत किट

कोरोना से बचाव के लिए बांटी राहत किट

हनुमानगढ़
यूथ वीरांगनाओं का अभियान जारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ वीरांगनाओं की ओर से कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए राहत किट वितरित करने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। अभियान के तहत गुरुवार को यूथ वीरांगनाओं की ओर से जंक्शन की आईटीआई बस्ती में कोरोना से बचाव की किट महिलाओं को वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रो. सुमन चावला थीं। इस दौरान यूथ वीरांगनाओं की ओर से किट वितरित करने के साथ ही मोहल्ले के नागरिकों को कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के लिए भी जागरूक किया गया। सब को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का सन्देश देते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना करने के लिए जागरूक किया गया ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हो सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. सुमन चावला ने कहा कि ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना की फिर से एंट्री हो चुकी है जो लोगों की जान पर खतरे के रूप में...
मांग न माने जाने पर आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी

मांग न माने जाने पर आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी

हनुमानगढ़
कृषि भूमि का इन्तकाल दर्ज करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कृषि भूमि का इन्तकाल दर्ज करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत मक्कासर के ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव मक्कासर की मनोहरी देवी पत्नी ताराचन्द, पार्वती देवी पत्नी मोहनलाल व निर्मला देवी पत्नी सुधीर कुमार ने संयुक्त खाता चक 2 एसटीजी में खातेदार नक्षत्र सिंह पुत्र रतनसिंह जटसिख निवासी मक्कासर से 5 फरवरी 2020 को कृषि भूमि खरीद की। इस कृषि भूमि का उपपंजीयन कार्यालय में पंजीयन करवाया। इसके पश्चात उन्होंने इन्तकाल दर्ज करने के दिए हल्का पटवारी व तहसीलदार को पंजीयन की प्रतिलिपि सौंपी। लेकिन अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कोरोना महामारी का बहाना बनाकर इन्तकाल दर्ज नहीं किया गया। अब जब करीब एक माह पहले विद्युत कनेक्शन के सम्बध में विद्युत विभाग कार्यालय...