Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बकाया फसल बीमा क्लेम के भुगतान की मांग

बकाया फसल बीमा क्लेम के भुगतान की मांग

हनुमानगढ़
अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खरीफ व रबी फसल खराबा की क्लेम बीमा राशि का भुगतान करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील क्षेत्र के किसानों को खरीफ व रबी फसल खराबा की क्लेम बीमा राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त होता रहा है। लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से बड़े स्तर पर किसानों को बीमा की क्लेम राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। क्लेम राशि के लिए इलाके के किसान अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में चक्कर काट रहे हैं। बिना वजह ही किसानों को असुविधा हो रही है। उन्होंने मांग की कि पीएनबी बैंक शाखा परलीका का रबी 2019-20 में पोर्टल मिसमैच में किसानों को क्ले...
आम आदमी पार्टी के धरने ने दसवें दिन में किया प्रवेश

आम आदमी पार्टी के धरने ने दसवें दिन में किया प्रवेश

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में बैठे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...
मंडी क्षेत्र में स्मॉग टॉवर लगाने की मांग

मंडी क्षेत्र में स्मॉग टॉवर लगाने की मांग

हनुमानगढ़
मंडी की समस्याओं से मंडी समिति सचिव व अध्यक्ष को करवाया अवगतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने टाउन धानमंडी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से बुधवार को कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सीएल वर्मा व अध्यक्ष अमरसिंह को अवगत करवाते हुए उनका निस्तारण करवाने की मांग की। व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल व पूर्व अध्यक्ष घनश्याम भादू के नेतृत्व में व्यापारी सचिव व अध्यक्ष से मिले। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल ने बताया कि मंडी की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है। प्रदूषण कम करने के लिए मंडी क्षेत्र में स्मॉग टावर की आवश्यकता है ताकि प्रदूषण कम होने से व्यापारी व मजदूर बीमारियों से बच सकें। इसके अलावा मंडी क्षेत्र में कई जगह लाइटिंग व्यवस्था नहीं है। मंडी क्षेत्र में लगी कई लाइटें खराब होने के कारण रात्रि के समय बन्द रहती हैं। मंडी ...
27वें दिन वार्ड 27 के नागरिकों ने दिया धरना

27वें दिन वार्ड 27 के नागरिकों ने दिया धरना

हनुमानगढ़
संघर्ष समिति ने दी आन्दोलन तेज करने की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राजकीय जिला अस्पताल के समक्ष शुरू किया गया बेमियादी धरना बुधवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को टाउन के वार्ड नम्बर 27 के नागरिक धरने पर बैठे और राज्य सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे वार्ड 27 के नागरिकों का कहना था कि जिला अस्पताल जो टाउन क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बना था। उसको ही मेडिकल कॉलेज का बेस हॉस्पिटल रखा जाए। टाउन क्षेत्र व आसपास के लोगों की यही मुख्य मांग है। अगर बेस अस्पताल को नवां बाइपास रोड पर बने रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास ले जाने का प्रयास किया गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।...
जरूरत पड़ी तो कमजोरी नहीं ताकत के साथ शुरू करेंगे आन्दोलन

जरूरत पड़ी तो कमजोरी नहीं ताकत के साथ शुरू करेंगे आन्दोलन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ का जिला अधिवेशन सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ जयपुर से संबंधित प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ हनुमानगढ़ का जिला अधिवेशन बुधवार को आयोजित किया गया। जंक्शन स्थित जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित अधिवेशन में मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में शामिल हुए राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ प्रदेशाध्यक्ष बृजराज आचार्य, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष इन्द्राज घोटिया, प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रामलाल परिहार, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह पूनिया, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव तथा संयुक्त महामंत्री संजय जैन ने कर्मचारियों को संबोधित किया। राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ प्रदेशाध्यक्ष बृजराज आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों की लम्बे समय से ज्व...
वार्ड 35 के वाशिंदे बैठे धरने पर, कल शवयात्रा निकाल जलाएंगे पुतले

वार्ड 35 के वाशिंदे बैठे धरने पर, कल शवयात्रा निकाल जलाएंगे पुतले

हनुमानगढ़
पीएमओ का घेराव कर देंगे सांकेतिक गिरफ्तारी, मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में रखने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राजकीय जिला अस्पताल के समक्ष शुरू किया गया बेमियादी धरना सोमवार को 25वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को वार्ड नम्बर 35 के नागरिक पार्षद भंवरलाल के नेतृत्व में धरने पर बैठे। इससे पहले वार्डवासी वार्ड 35 से से रैली के रूप में धरनास्थल पर पहुंचे व आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा करते हुए धरना दिया। वार्ड के अनिल मोहन मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। उनकी मांग सिर्फ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में रखने की है। उसी के लिए संघर्ष किया जा रहा है।...
मंत्रियों के लिए भेंट किए सलवार सूट व सुहाग का सामान

मंत्रियों के लिए भेंट किए सलवार सूट व सुहाग का सामान

हनुमानगढ़
पुरुष मंत्रियों को घर बैठकर झाडू-पोछा करने की दी सलाहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विद्युत उपभोक्ताओं के साथ की जा रही लूट के खिलाफ जारी बेमियादी धरने के आठवें दिन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष जारी धरनास्थल पर एकत्रित अलग-अलग कॉलोनियों की महिलाओं ने राज्य सरकार के 26 पुरुष मंत्रियों के लिए सलवार-सूट व चूड़ियों सहित सुहाग का समस्त सामान एईएन को भेंट किया। यह सामान भेंट करते हुए महिलाओं ने कहा कि यदि सरकार के मंत्री काम नहीं कर पा रहे हैं, बिजली के दाम कम नहीं कर पा रहे हैं तो वे यह सब सामान पहनकर घरों में बैठ जाएं और झाडू-पोछा लगाने का काम करें। साथ ही थाली बजाकर अपनी मांगों को सरकार व उसके नुमाइंदों के कानों तक पहुंचाने का प्रयास किया।...
प्रभारी मंत्री ने किया जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रभारी मंत्री ने किया जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

हनुमानगढ़
जिला दर्शन पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में भी लिया हिस्साहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक समन्वय, सांख्यिकी विभाग नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्द राम मेघवाल सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में लगाई गई जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोन किया।...
ग्राम सेवा सहकारी समिति को स्थानांतरित न करने की मांग

ग्राम सेवा सहकारी समिति को स्थानांतरित न करने की मांग

हनुमानगढ़
दासूवाली के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव दासूवाली में स्थापित ग्राम सेवा सहकारी समिति को अन्यत्र स्थानांतरित न करने की मांग को लेकर गांव दासूवाली के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव दासूवाली में 1974 से ग्राम सेवा सहकारी समिति स्थापित है। इस सहकारी समिति में चक फरसावाला, ग्राम दासूवाली, चक 9 एसपीएम, चक 34 आरडब्ल्यूडी, चक 1 एनडब्ल्यूडी व गांव निरवाल आते हैं। वहीं सहकारी समिति तीन पंचायतों कनवानी, सरदारपुरा खालसा व निरवाल में आती है। ग्राम सेवा सहकारी समिति में निरवाल ग्राम पंचायत के 515 खाते हैं। इसमें से 220 खाते चक 34 आरडब्ल्यूडी व 1 एनडब्ल्यूडी के ऋणी खाते हैं। निरवाल गांव के सिर्फ 100 खाताधारक ऋणी हैं व 195 खाताधारक अऋणी हैं। ग्राम सेवा सहकारी समिति पिछले काफी अरसे से ग्राम दासूवाली में स्थापित है।...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
27 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 19 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगराना (एनजीडी) नहर में 78 क्यूसेक, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 326, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 376, करनीसिंह (केएसडी) में 731, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 926, जोड़कियां (जेआरके) में 1036, संगरिया (एसएनजी) में 1042, भगतपुरा (बीजीपी) में 1080, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1200, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1410, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1515, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1543, रतनपुरा (आरटीपी) में 1554, मोडिया (एमओडी) में 1714, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1723, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1736, हरिपुरा (एचआरपी) में 1749, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1884, पीलीबंगा (पीबीएन) में ...