Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कड़ाके की ठण्ड से बचाने के लिए ओढ़ाए गर्म वस्त्र

कड़ाके की ठण्ड से बचाने के लिए ओढ़ाए गर्म वस्त्र

हनुमानगढ़
मां भद्रकाली स्वर्णकार सेवा समिति की पहलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की मां भद्रकाली स्वर्णकार सेवा समिति के सदस्यों की ओर से कड़ाके की ठण्ड से बचाव के लिए गांव कोहला स्थित मानव सेवा आश्रम में रह रहे जरूरतमंद बेसहारा नागरिकों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। समिति सदस्यों की ओर से इस दौरान 20 कंबल, 20 गद्दे व 50 गर्म स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर संस्थान के संतलाल खण्डेलवाल ने बताया कि लावारिस हालत में मिले नागरिकों को आश्रम में आश्रय देकर उनके रहने, भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है। जन सहयोग से संस्थान पिछले तीन साल से मानव सेवा में कार्यरत है। समय-समय पर चिकित्सक की ओर से यहां रहने वाले नागरिकों की जांच की जाती है। आवश्यक पड़ने पर अस्पताल में भी भर्ती करवाया जाता है। यह संस्थान लावारिस नागरिकों के लिए पूरी तरह समर्पित है। वर्तमान में आश्रम में 35 नागरिक रह रहे हैं। इनमें अधिकतर वे नाग...
जिला अस्पताल के नजदीक मेडिकल कॉलेज बने तो सभी के लिए बेहतर

जिला अस्पताल के नजदीक मेडिकल कॉलेज बने तो सभी के लिए बेहतर

हनुमानगढ़
प्लाइवुड एसोसिएशन ने दिया 24वें दिन धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के जिला अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के पास साथ स्थानांतरित करने के विरोध को लेकर जिला सघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना रविवार को 24वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर प्लाइवुड एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के आन्दोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया व नारेबाजी की। इस मौके पर प्लाइवुड एसोसिएशन के विजय अग्रवाल ने कहा कि जिस नींव पर बिल्डिंग बनी थी उसी नींव को हटाने का काम यहां के विधायक व पीएमओ कर रहे हैं। जिला अस्पताल के बेस पर ही मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ था। उसी जिला अस्पताल को यहां से स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है।...
सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए मसीहा बनी पर्यावरण विरासत एवं गोसेवा समिति

सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए मसीहा बनी पर्यावरण विरासत एवं गोसेवा समिति

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर पर्यावरण विरासत एवं गोसेवा समिति की ओर से बेसहारा गोवंश को रात्रि में कड़ाके की ठण्ड से बचाने के लिए पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रात्रि 9 बजे से गुड़ खिलाने के कार्य का शुभारम्भ टाउन धानमंडी से किया गया। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल की ओर से इस कार्य का आगाज किया गया। इस दौरान सन्तराम जिन्दल ने कहा कि सर्द मौसम को देखते हुए इस बार रात्रि में कड़ाके की ठण्ड का प्रभाव करीब एक माह तक रहेगा। इस कारण समिति को गुड़ के ज्यादा डिब्बों (कार्टून) की आवश्कता होगी। इसके लिए वे व्यापारियों से बात कर व्यवस्थाए करवाएंगे।...
सेवादारों ने अस्पतालों में जाकर मरीजों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को बांटे फल

सेवादारों ने अस्पतालों में जाकर मरीजों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को बांटे फल

हनुमानगढ़
पूज्य गुरुजी की प्रेरणा पर चलते हुए दूसरी पातशाही की पावन याद में दिसम्बर माह में मानवता भलाई के कार्यांे में जुटे सेवादारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की पावन याद में दिसम्बर माह में हर रोज मानवता भलाई के कार्यों में जुटे हुए हैं। पिछले दो रविवार जहां जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र, जूते आदि का वितरण किया गया वहीं तीसरे रविवार 19 दिसम्बर को कार्य नम्बर 132 (शुभकामना) के तहत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से सरकारी अस्पतालों में फल वितरित किए गए। इसी क्रम में हनुमानगढ़ टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय में हनुमानगढ़ ब्लॉक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों व साध-संगत की ओर स...
आंदोलन की जीत की खुशी में अखण्ड पाठों के भोग

आंदोलन की जीत की खुशी में अखण्ड पाठों के भोग

हनुमानगढ़
नगराना टोल नाके पर भारी तादाद में किसानों ने लिया हिस्साहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की जीत की खुशी में रविवार को संगरिया रोड स्थित नगराना टोल नाका के समीप तीन दिन से चल रहे अखण्ड पाठों के भोग डाले गए। कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों की ओर से किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की वीरता का बखान किया गया। संगत की ओर से शहीद किसानों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। आंदोलन की जीत होने पर खुशी के रूप में जलेबियों के साथ गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नगराना टोल नाका पर एक वर्ष तक धरना लगाकर बैठे रहे किसानों की ओर से आंदोलन को सफल बनाने में दिए गए हरसम्भव सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, रमेश भादू, चरणजीत सिंह, वीरसिंह, जोरासिंह, राजकुमार, गुरदीप सिंह, रायसाब चाहर, हर्ष झींझा...
कड़ाके की ठंड में भी धरना सातवें दिन जारी

कड़ाके की ठंड में भी धरना सातवें दिन जारी

हनुमानगढ़
दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने सहि पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना इस कड़ाके की ठंड में भी रविवार को सातवें दिन भी लगातार जारी रहा। रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में ओमप्रकाश, ललित चौधरी, रामप्रीत, भूपसिंह, गोपाल मेघवाल, गोपाल वर्मा, सुभाष पारीक, अशोक कुमार, बनवारीलाल, राजेंद्र रेगर, महावीर स्वामी सहित कई कार्यकर्ता धरने पर बैठे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है। गहलोत सरकार पूरे देश में सबसे महंगी बिजली अपने ...
छठे दिन भी पानी की टंकी से नहीं उतरे किसान

छठे दिन भी पानी की टंकी से नहीं उतरे किसान

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश)। अमरसिंह ब्रांच के रामगढ़ माईनर के 3 व 4 मोघे को दूरूस्त करने की मांग को लेकर बडबिराना गांव में रविवार को छठे दिन भी पांच किसान पानी की टंकी पर चढ़े रहे। 6 दिनों से इस भीष्ण ठंड में किसान अपनी मांगो को मनवाने को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हैं। किसानों ने मांगे नही माने जाने पर सोमवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी हैं। रविवार को पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया बडबिराना गांव पहुंचे और किसानों से सम्पूर्ण मामले की जानकारी ली। मटोरिया ने कहा कि टेल के किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी मिलना चाहिये। टंकी के नीचे अनेक किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों ने बताया कि वे कोरे आश्वासन से मानने वाले नही हैं। मौके पर परिणाम नहीं आने तक आन्दोलन जारी रहेगा। पानी की टंकी पर पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा, जगदीश कड़वासरा, रामकुमार चबरवाल, गोरीशंकर सहारण व जयप्रकाश खाती चढे हैं। पिछलें तीन दिनोंं स...
भूकरका माइनर में होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया

भूकरका माइनर में होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए क्षेत्र के चक 10 एनएचआर के 98 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले पक्के खाळा निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमित चाचाण व पंचायत प्रधान सोहन ढिल ने किया।
मोघा बंद कर पानी की बारी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

मोघा बंद कर पानी की बारी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

हनुमानगढ़
चक 2 एनडब्ल्यूएन नवां के किसानों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मोघा बंद करने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने व उनकी पारी की बारी काटने की मांग को लेकर चक 2 एनडब्ल्यूएन नवां के कुछ किसानों ने शनिवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि 2 एनडब्ल्यूएन के किसानों की पानी की बारी 15 दिसम्बर की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे से थी। किसान अपनी बारी में आगे पानी लगा रहे थे। इस बात का अहसास हुआ कि जलमार्ग में पानी कम चल रहा है। किसान पीछे 1-2 एनडब्ल्यूएन के मोघा (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) पर गए तो देखा कि मोघा पर 1 एनडब्ल्यूएन के किसानों की ओर से 2 एनडब्ल्यूएन के मोघे को घास-फूस लगाकर बंद कर रखा है ताकि 1 एनडब्ल्यूएन के जलमार्ग में पानी अधिक चल सके। इससे उनके रकबा में अधिक आबापाशी हो। इस पर 2 एनडब्ल्यूएन के किसानों की ओर से मौके प...
हिंदी विषय के प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्नों के साथ ही छपे उनके उत्तर

हिंदी विषय के प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्नों के साथ ही छपे उनके उत्तर

हनुमानगढ़
दो दिन की देरी से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में बड़ी लापरवाही आई सामनेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना काल के बाद इस बार जिले भर के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हो रही कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं परीक्षार्थियों के लिए दुविधा का कारण बन गई हैं। प्रिंटिंग प्रेस की वजह से पहले ही प्रश्न-पत्र देरी से छपने के चलते निर्धारित टाइम टेबल से दो दिन बाद शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान शनिवार को हुए कक्षा नौवीं के हिंदी के पेपर में बड़ी गफलत सामने आई। हिंदी विषय के प्रश्न-पत्र में कुछ प्रश्नों के साथ ही उनके उत्तर छपे हुए थे। यही प्रश्न-पत्र परीक्षार्थियों को बांट दिए गए। प्रश्नों के साथ ही उनके उत्तर छपे देखकर विद्यार्थी भी हैरान-परेशान हो गए। टाउन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने पेपर देने के बाद इस लापरवाह...