Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

वार्ड 46 के नागरिक बैठे धरने पर

वार्ड 46 के नागरिक बैठे धरने पर

हनुमानगढ़
संघर्ष समिति का धरना 23वें दिन भी रहा जारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय को ही राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का धरना शनिवार को 23वें दिन में प्रवेश कर गया। शनिवार को बरकत कॉलोनी, वार्ड नम्बर 46 के नागरिकों ने आन्दोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया। धरनार्थियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर मांग की कि मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर बेस अस्पताल को नवां बाइपास रोड पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थानांतरित किया गया तो सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधि लोगों के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे। संघर्ष समिति के प्रदीप ऐरी ने बताया कि संघर्ष के क्रम में 21 दिसम्बर को टाउन बाजार में रोष मार्च निकाला जाएगा। रोष ...
टीम पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

टीम पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
अब तक 12 जनों की हो चुकी गिरफ्तारी, आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव गंगागढ़ रोही में कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में टाउन पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 12 जनों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले पुलिस दस जनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है। शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगाजल उर्फ गगला (28) पुत्र लालचंद मेघवाल निवासी श्रीनगर व कुलदीप सिंह (26) पुत्र छिन्द्रसिंह रायसिख निवासी गंगागढ़ के रूप में हुई। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि 13 जुलाई की शाम को आबकारी विभाग की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी चिमनलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने हथकढ़ शराब निकालने के रूप में बदनाम गांव गंगागढ़ रोही के देबूघाट पर रेड ...
दुष्कर्म मामले में दोषी को 7 साल का कारावास

दुष्कर्म मामले में दोषी को 7 साल का कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ढाणी में सो रही नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के चार साल से अधिक पुराने प्रकरण में विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो प्रकरण मदन गोपाल आर्य ने शनिवार को फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोषी को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कुल 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। राज्य सरकार की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार सोनू (22) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पंडितांवाली पुलिस थाना पीलीबंगा 6 अगस्त 2017 को खेत में बनी ढाणी में अपने परिजनों के साथ सो रही नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में बनी झोंपड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनू जब पीड़िता को वापस उसके परिजनों के पास छोड़ने जा रहा था तो सामने टॉर्च की लाइट देखकर किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गया। पीड़िता के परिजन बच्ची को ढूंढते हुए वहां पहुंचे। अगले दिन 7 अगस्त 2017 को ...
18 से भट्ठों का सघन निरीक्षण

18 से भट्ठों का सघन निरीक्षण

हनुमानगढ़
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रत्येक तीन भट्ठों के बीच एक शिक्षण केन्द्र संचालित करने के निर्देशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एडीएम प्रतिभा देवठिया की ओर से र्इंट-भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रत्येक तीन भट्ठों पर प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षण केन्द्र संचालित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला श्रम कल्याण अधिकारी अमर चंद लहरी ने बताया कि 18 दिसम्बर से सभी र्इंट-भट्ठा संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जायेगा।...
पूर्व आईएएस बोरड़ के प्रशिक्षण से होगा होम्योपैथी का सार्वजनिकरण

पूर्व आईएएस बोरड़ के प्रशिक्षण से होगा होम्योपैथी का सार्वजनिकरण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। होम्योपैथी के सार्वजनिकरण मुहिम में बुधवार को जंक्शन में अबोहर रोड स्थित श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोसायटी विद होलेस्टिक एण्ड होम्योपैथिक अप्रौच (ऊषा) की तरफ से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी व बीसीएमएचओ डॉ. ज्योति धींगड़ा थी। प्रशिक्षण में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम ने हिस्सा लिया। जिला कलक्टर नथल डिडेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सहयोगिन, आंगनबाड़ी सहायिका और एएनएम को फिल्ड कार्यांे की महत्ता को मानव संसाधान विकास में सबसे अहम बताया।...
68 वाहन चालकों के काटे चालान

68 वाहन चालकों के काटे चालान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस की ओर से नाका लगाकर चलाया जा रहा अभियान बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को ट्रेफिक पुलिस की ओर से जंक्शन में संगरिया रोड स्थित करणी पेट्रोल पम्प, गांधीनगर अण्डरपास सहित शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर नाका लगाकर कार्यवाही की गई। नाके के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 68 वाहन चालकों के चालान किए गए। थ्री व्हीलर में क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले दो वाहन चालकों के भी नियमानुसार चालान किए गए। नाके के दौरान बिना मास्क पहने आ-जा रहे वाहन चालकों के मास्क वितरित किए गए। अधिकतर वाहन चालक बिना हेलमेट, ओवरलोड सवारी व मोबाइल फोन पर बात करते हुए हादसों को न्यौता देते नजर आए। इन पर कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य में बिना लाइसेन्स के वाहन चलाते मिलने पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई।...
आज भी नहीं शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, बुधवार को भी नहीं पहुंचे प्रश्न-पत्र

आज भी नहीं शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, बुधवार को भी नहीं पहुंचे प्रश्न-पत्र

हनुमानगढ़
अधिकारियों ने रात्रि को प्रश्न-पत्र पहुंचने की कही बात, स्थगित की गई 15 व 16 दिसम्बर को होने वाली परीक्षाओं की संशोधित तिथि जारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले भर के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को भी कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकेंगी। बुधवार को भी पूरा दिन प्रश्न-पत्र नहीं पहुंचने के कारण समान परीक्षा व्यवस्था समिति हनुमानगढ़ ने कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गुरुवार को प्रस्तावित पेपर स्थगित कर दिया। इससे पहले बुधवार को प्रस्तावित पेपर स्थगित किया गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि बुधवार तक पेपर पहुंचने के साथ ही गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लेकिन बुधवार को भी पूरा दिन प्रश्न-पत्र जिला मुख्यालय नहीं पहुंचे।...
तीसरे दिन भी डटे धरने पर, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

तीसरे दिन भी डटे धरने पर, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

हनुमानगढ़
200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मुख्य मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा बेमियादी धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मांग न माने जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है। मीटर बदलने के लिए निर्धारित शुल्क 300 से बढ़ाकर 900 रुपए कर दिया गया है। आॅडिट के नाम से विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जाती है। हाल ही में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली दरों में अतिरिक्त वृ...
सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम ठेके पर देने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम ठेके पर देने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
संयुक्त किसान मोर्चा नई दिल्ली के नेता अमराराम व पूर्व विधायक पेमाराम भी हुए शामिलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय पर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम रिलायंस कंपनी को 15 साल के लिए ठेके पर देने के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए किए गए लम्बे आन्दोलन की तरह गोदामों का ठेका निरस्त नहीं करने तक लड़ाई जारी रखने की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा नई दिल्ली के नेता अमराराम व पूर्व विधायक पेमाराम भी शामिल हुए। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष हुई सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के नेता व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट...
बाइक पर 50 लीटर हथकढ़ शराब ले जाते गिरफ्तार

बाइक पर 50 लीटर हथकढ़ शराब ले जाते गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने गांव नवां में कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है। साथ ही मोटर साइकिल भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक रतनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार देर रात गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम गांव नवां में रेलवे अण्डरब्रिज के पास पहुंची तो मोटर साइकिल पर आ रहे एक जना पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक रूकवा जांच की तो पीछे रखे प्लास्टिक के कट्टा में दो-दो लीटर की 25 थैलियों में भरी 50 लीटर हथकढ़ शराब मिली। पुलिस ने हथकढ़ शराब बरामद कर मौके से मंजीत सिंह (32) पुत्र जेठासिंह रायसिख निवासी वार्ड नम्बर 8, अमरपुरा थेड़ी पीएस हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हथकढ़ शराब के परिवहन में इस्तेमाल मोटर साइकिल जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज क...