Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शराब कारोबारियों ने दी दुकानें बंद रखने की चेतावनी

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शराब कारोबारियों ने दी दुकानें बंद रखने की चेतावनी

हनुमानगढ़
गांव गंगागढ़ में आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हथकढ़ शराब बनाने के लिए बदनाम गांव गंगागढ़ रोही में कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर बुधवार को लाइसेंसी शराब कारोबारियों ने जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे। इससे पहले शराब कारोबारियों ने नारेबाजी की। हनुमानगढ़ जिला शराब यूनियन के बैनर तले अधिकारियों से मिले लाइसेंसी शराब कारोबारियों ने बताया कि जिले के गंगागढ़, देबुघाट, नवां, फतेहपुर, ढालिया, टिब्बी व अन्य ऐसे क्षेत्र जहां जहरीली शराब बनाई जाती है, वह प्रशासन की नजर में भी हैं। मंगलवार को आबकारी विभाग की एक टीम ने गंगागढ़ रोही क्षेत्र में हथकढ़ शराब बनाने के ठिकानों पर रेड मारकर भट्ठियां नष्ट की। तभी हथकढ़ शराब बन...
टाउन पुलिस ने पकड़े दो स्थाई वारंटी

टाउन पुलिस ने पकड़े दो स्थाई वारंटी

हनुमानगढ़
एक की चेन स्नेचिंग तो दूसरी की चेक अनादरण के मामले में थी तलाशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने चेन स्नेचिंग व चेक अनादरण के दो मामलों में काफी समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि 15 जुलाई 2011 को वीनादेवी पत्नी जगदीश ब्राह्मण निवासी सूर्यनगर हनुमानगढ़ टाउन ने रिपोर्ट दी थी कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे शिव मंदिर से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक पीछे से आया और उसकी चेन छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर चेन टूट गई। आधी चेन उसके पास रह गई जबकि आधी चेन युवक छीनकर भाग गया। कुछ दूरी पर एक अन्य युवक मोटर साइकिल लेकर खड़ा था। दोनों जने बाइक पर सवार होकर रावतसर की तरफ फरार हो गए। इस पर मुकदमा नम्बर 424/2011 आईपीसी की धारा 382 के ...
सरकारी खाले में बने नाके को द्वेषतावश बंद करने का आरोप

सरकारी खाले में बने नाके को द्वेषतावश बंद करने का आरोप

हनुमानगढ़
जल संसाधन विभाग कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठा किसान, भूख हड़ताल की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सरकारी खाले में बने नाके को द्वेषतावश बंद करने का आरोप लगाते हुए एक किसान बुधवार को जल संसाधन खण्ड प्रथम हनुमानगढ़ के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गया। किसान ने आरोप लगाया कि विभाग के सहायक अभियंता ने सुनवाई किए बगैर उसका नाका निरस्त कर दिया। धरने पर बैठे किसान वेदप्रकाश पुत्र तुलछाराम जाट निवासी चक 3 एमएमके नाथवाना तहसील संगरिया ने बताया कि जल संसाधन उपखण्ड हनुमानगढ़ के सहायक अभियन्ता एवं जल उपयोक्ता संगम मम्मडखेड़ा वितरिका प्रणाली बीके 39 अध्यक्ष की ओर से उसे 18 जून को नोटिस दिए गए कि चक नम्बर 3 एमएमके में सरकारी पक्के खाले से नाजायज नाका करके सिंचाई की जाती है। उक्त नोटिस उसके अलावा 10 अन्य किसानों को भी जारी किए गए हैं। लेकिन सहायक अभियन्ता ने द्वेषता रखते हुए उसे बिना ...
नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ एसपी कार्यालय का घेराव 24 को

नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ एसपी कार्यालय का घेराव 24 को

हनुमानगढ़
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बैठक में हुआ निर्णयहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की नई खुंजा ब्रांच की मीटिंग बुधवार को जंक्शन में लाल चौक के नजदीक स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केन्द्र में हुई। बैठक में जिले भर में फैल नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए इस पर रोक लगाने के लिए मंथन किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन को चेताने के लिए धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर जिले भर में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। देश का भविष्य युवा पीढ़ी लगातार नशे की गर्त में धंसती जा रही है। 10-12 साल तक के बालक चिट्टा आदि का नशा कर रहे हैं। सब कुछ जानकर भी पुलिस अनजान बनी हुई है। यह सब प्रशासन की मिलीभगती से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में जंक्शन की नई खुंजा, पुरानी खुंजा, गांव मक्कासर, दो केएनजे, टाउन के ...
जिला कलक्टर ने पीलीबंगा में वैक्सीनेशन सेंटर किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने पीलीबंगा में वैक्सीनेशन सेंटर किया निरीक्षण

हनुमानगढ़
पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बुधवार को पीलीबंगा विजिट के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। राधास्वामी सत्संग भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह साढ़े पांच या छह बजे भी कोई आ जाए तो उस व्यक्ति को उसी समय टोकन देकर अंदर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि वह व्यक्ति वैक्सीन लगाकर ही जाए। उसके बाद भी यही व्यवस्था जारी रखें। जिला कलक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना गाइडलाइन मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर के अलावा पीलीबंगा एसडीएम प्रियंका तलानिया, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार पूनम कंवर भी मौजूद रहे।...
चोर गिरोह से बाईक बरामद

चोर गिरोह से बाईक बरामद

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफतार करते हुए एक बाईक भी बरामद की है। थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि पकडा गया बाईक गैंग चोर गिरोह के एक सदस्य मदन लाल पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड 32 चौटाला को गिरफ तार कर एक बाईक बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया गया मदनलाल ने पूछताछ में 6 बाईक चोरी की वारदाते अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया है, जिसमे 4 संगरिया थाना व दो अन्य हनुमागढ थाना क्षेत्र की है। पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड के लिये छापामारी कर रही है। साथ ही अन्य बाईक भी बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाप्रभारी विजय मीणा, एएसआई रतनलाल, एएसआई मांगेराम, एएसआई देवीलाल, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल आरिफ, कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल हरीश एवं कांस्टेबल रिंकू शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक जना बाईक लेकर ...
कलक्टर का औचक निरीक्षण

कलक्टर का औचक निरीक्षण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज) जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शनिवार रात 10 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि औचक निरीक्षण का मकसद यही है कि जिला अस्पताल में आमजन को बेहतर इलाज मिले। एमसीएच यूनिट में गहन जांच की गई। परिजनों से भी बात की गई तो सभी परिजन इलाज से खुश हैं। साफ सफाई भी अच्छी है। ठंडे पानी को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की कि यहां पीने का ठंडा पानी नहीं मिल रहा तो जिला अस्पताल में पांच-सात पानी के पॉइंट है, वहां ठंडा पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हनुमानगढ़ वासियों को जिला अस्पताल में उपलब्ध साधनों में बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने सबसे पहले ट्रोमा सेंटर का विजिट किया जहां मरीज का संबंधित मेडिकल स्टॉफ इलाज कर रहा था। उसके बाद जिला कलक्टर ने एमसीएच यूनिट गए जहां साफ सफाई मिली। जिला कलक्टर ने ...
विधायक ने किया विकास कार्यां का लोकार्पण एवं शिलान्यास

विधायक ने किया विकास कार्यां का लोकार्पण एवं शिलान्यास

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास का कार्य निरंतर जारी है। विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने क्षेत्र के अनेक गांवों में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन व लोकापर्ण किया। क्षेत्र के गांव लाखासर व टिडियासर में पशु उप स्वास्थ्य भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि दोनो गांवों में पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बनने से पशु पालकों को भारी सुविधा होगी। उन्होंने इसके लिए विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि घर-घर पेयजल कनैक्शन योजना के तहत नोहर क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये स्वीकृत हुये है। जिसके तहत अनेक गांवों में कार्य जारी है। दशकों से जिन गांवों में पीने के पानी कि समस्या आड़े आ रही थी। उसका स्थायी समाधान हुआ है। विधायक ने बताया कि गांव के अन्तिम छोर तक विकास कि बय...
अस्पताल को डी फ्रिज भेंट

अस्पताल को डी फ्रिज भेंट

हनुमानगढ़
पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्लू में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर सर्वप्रथम डी फ्रिज हॉस्पिटल को भेंट किया गया। इसके अलावा हॉस्पिटल में पानी की समस्या, एंबुलेंस संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में रावतसर पंचायत समिति प्रधान धर्मपाल सिहाग, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरीशंकर थोरी। श्रवण खालिया, अजय सोनी दौलत न्योल, ताराचंद थालोड़,अनिरुद्ध जोशी, हजारी कस्वां मामराज कूकना, मुरारी जोशी, बजरंग, गोपाल राजपुरोहित, राकेश सिहाग, राधे स्वामी, डॉ. जेपी एवं चिकित्सालय का सम्पूर्ण स्टाफ ओर ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया।...
वेक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्थाएं हावी

वेक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्थाएं हावी

हनुमानगढ़
सुविधाएं नहीं के बराबरडबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)। रविवार को 18 एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लिए कस्बे के शहीद चमकोर सिंह राउमावि के सेंटर पर टीकाकरण के लिए भारी मारोमारी रही। उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस भी बेबस नजर आई। सेंटर पर व्यवस्था नहीं के बराबर थी। पेयजल, बैठने का स्थान, सोशल डिस्टेंट आदि की पालना तो कहीं भी नजर नहीं आई।सेंटर पर कोविशील्ड वेक्सीन की केवल 80 डोज मिली थी। वेक्सीनेशन के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही टोकन काटे गए थे।वेक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। विधालय विशेष ड्यूटी पर नियुक्त विधालय स्टाफ, पटवारी सुभाष शर्मा तथा अन्य को व्यवस्थाओं के लिए जोर आया तो पुलिस बुलानी पड़ी। सेंटर पर चिकित्सा विभाग की ओर से सेवाएं देने वालो में एएनएम सीमा रानी, सीएचए सुखजीत कौर, आशा सहयोगिनी पूनम शर्मा, संतोष वर्मा, पंचायत सहायक ममता मिढ़ा,सीएच ओ सुरेन्द्र कुमार एवं ...