45वें राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल महाकुंभ का आगाज
चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 10 खिलाड़ियों सहित हिस्सा ले रहे करीब 850 खिलाड़ीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में 45वीं राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) का आगाज शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। 2 सितम्बर से 5 सितम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री) उर्मिला योगी ने किया। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति व जिला हैंडबॉल संघ की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में अंतरराष्टÑीय स्तर के 10 खिलाड़ियों सहित करीब 850 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह, विधायक चौधरी विनोद कुमार की धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, आयोजन अध्यक्ष साद...








