लालाजी के विचारों को अपनाने की जरूरत : सभापति
लाला बनारसीदास अग्रवाल की स्मृति में प्याऊ की नींव रखी, शहर के गणमान्य लोगों ने की शिरकत, अगले महीने होगा लोकार्पणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लाला बनारसीदास अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को जंक्शन स्थित किसान पार्क के निकट सूरतगढ़ रोड मोड पर प्याऊ भवन की आधारशिला रखी गई। नगर परिषद के सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, डॉ. बीके चावला व पार्षद तरुण विजय ने नींव रखी। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि लालाजी ने शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अग्रवाल समाज के संरक्षक रहे। शहर व समाज के लोग उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को हमेशा याद रखेंगे। आज उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। लालाजी की स्मृति में गठित ट्रस्ट ने शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए प्याऊ बनाने का बीड़ा हाथ में लिया जो बेहद प्रशंसनीय है। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने...








