Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

जांच अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य किए एकत्रित

जांच अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य किए एकत्रित

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल में भर्ती महिला के साथ दो मेल नर्स की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जहर सेवन के बाद अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाई गई महिला के साथ दो मेल नर्स की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने के संबंध में गुरुवार रात महिला पुलिस थाना में दर्ज हुए मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को जांच अधिकारी डीएसपी प्रशांत कौशिक ने टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की। हालांकि अभी पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस उसके स्वास्थ्य में सुधार होने का इन्तजार कर रही है। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि गुरुवार रात्रि को महिला पुलिस थाना में जिला अस्पताल के दो मेल नर्स के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पीलीबंगा क्षेत्र की पीड़िता म...
विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त का स्वागत

विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त का स्वागत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के दौरे पर आए विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा शुक्रवार को नोहर पहुंचे। नोहर पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया। कृषि उपज मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार के नेतृत्व में शर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नि:शक्तजनों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए वे प्रदेश के तमाम जिलों का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच लूणाराम सुथार, अमरसिंह सुथार, पार्षद मुकेश जोशी, हरीश वाधवानी, गोविंद कंकर, कुलदीप बावरा, भादर खाती आदि मौजूद रहे।...
30 मई को शवयात्रा निकाल सीएम का पुतला दहन करेगी डीवाईएफआई

30 मई को शवयात्रा निकाल सीएम का पुतला दहन करेगी डीवाईएफआई

हनुमानगढ़
सेना भर्ती शुरू करने तथा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सेना भर्ती शुरू करने तथा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से 25 मई को सभी तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 30 मई को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इससे पहले पुतले की शवयात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी डीवाईएफआई प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी ने शनिवार को भवन मेटेरियल लोड अनलोड मजदूर यूनियन सीटू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। जग्गी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रत्येक साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज सरकार रोजगार के मुद्दे से ध्यान भटका रही है। नौजवानों को धर्म की राजनीति की तरफ धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्...
धींगड़ा ग्रुप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

धींगड़ा ग्रुप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की श्री अरोड़वंश सभा के चुनाव में भाग्य आजमा रहे अतुल धींगड़ा ग्रुप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को अरोड़वंश समाज के व्योवृद्ध नागरिकों की ओर से रिबन काटकर किया गया। इस दौरान बालिका विधि ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी अतुल धींगड़ा, उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार हरविंद्र नागपाल, सचिव पद उम्मीदवार उमेश वाट्स, सहसचिव पद उम्मीदवार पुरुषोत्तम आहुजा, कोषाध्यक्ष पद उम्मीदवार सतीश छाबड़ा, प्रचारमंत्री पद उम्मीदवार सुरेंद्र काठपाल के अलावा नरोत्तम जुनेजा, रामदर्शन सेतिया, चिमनलाल वाट्स, अविनाशचंद मिड्ढा, केशवानंद वाट्स, सुरेंद्र फतेहगढ़िया, करतारचंद गुम्बर, संजीव आहूजा, सतीश कटारिया, अनिल धूड़िया, अजय मिड्ढा, तरसेम अरोड़ा, सत्येन्द्र विनोचा, सन्नी छाबड़ा, बलदेव, इन्द्र मोहन नारंग, पृथ्वीराज छाबड़ा, मनोज बतरा, अवि काठपाल, रजत कोचर, न...
गांव के पास हड्डारोडी स्थानांतरित करने से रोष

गांव के पास हड्डारोडी स्थानांतरित करने से रोष

हनुमानगढ़
आबादी क्षेत्र से दूर हड्डारोडी स्थानांतरित करने की मांग, गांव कोहला के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव से चिपती जगह पर हड्डारोडी स्थानांतरित किए जाने से गांव कोहला के ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने हड्डारोडी को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को गांव में लगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर के दौरान ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार दानाराम मीणा को ज्ञापन सौंपा। सरपंच पति नेतराम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिला कलक्टर की ओर से मार्च में आदेश पारित कर जंक्शन में नवां बाइपास से समूचे हनुमानगढ़ की हड्डारोडी को ग्राम पंचायत कोहला की आबादी के चिपते 19 एचएमएच में पश्चिम दिशा में पंचायत की 10 बीघा भूमि में से 6 बीघा भूमि पर स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन हड्डारोडी के विस्थापन के लिए ग्राम पंचायत कोहल...
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को गांव मुंडा व कोहला ग्राम पंचायतों का शिविर गांव कोहला में आयोजित किया गया। शिविर में इन गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, चिकित्सा, रोडवेज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में मौजूद नायब तहसीलदार दानाराम मीणा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत नोरंगदेसर व लखूवाली ग्राम पंचायतों का शिविर 27 मई को गांव नोरंगदेसर में आयोजित किया जाएगा।...
श्री अरोड़वंश सभा के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज

श्री अरोड़वंश सभा के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अध्यक्ष सहित सभी 6 पदों पर सीधी टक्कर, 22 मई को होगा मतदानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की श्री अरोड़वंश सभा के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। अध्यक्ष सहित 6 पदों के लिए 22 मई को मतदान होगा। चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन हो चुका है। दोनों पक्षों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। समर्थकों के साथ टोलियों के रूप में प्रत्याशियों की ओर से गली-मोहल्लों में प्रचार किया जा रहा है। अध्यक्ष सहित सभी पदों पर सीधी टक्कर है। अध्यक्ष पद के लिए भुवनेश ग्रोवर व अतुल धींगड़ा, उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश मरेजा व हरविंद्र नागपाल, सचिव पद के लिए उमेश वाट्स व रमेश काठपाल, सहसचिव पद के लिए राकेश नागपाल व पुरुषोत्तम आहूजा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णलाल मदान व सतीश कुमार छाबड़ा, प्रचार मंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार मुंजाल व सुरेंद्र काठपाल चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी मोहन मुंजाल ने बताया कि मतदान...
मदन खदरिया नगरमण्डल मंत्री नियुक्त

मदन खदरिया नगरमण्डल मंत्री नियुक्त

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन खदरिया को भाजपा नगरमण्डल टाउन के मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने मदन खदरिया को मंत्री पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। मदन खदरिया ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों व भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अधिकाधिक आमजन को अवगत करवाते हुए भाजपा को मजबूत करने के लिए जी-जान से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से आमजन बेहाल, परेशान हो चुका है। दन खदरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हनुमानगढ़ से भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी और प्रदेश में एकबार फिर से सुशासन की भाजपा सरकार बनेगी।...
पानी की सप्लाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना

पानी की सप्लाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। घरों में पेयजल की सप्लाई न होने के विरोध में गांव कोहला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के वाटर वर्क्स में सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से वंचित घरों तक पेयजल सप्लाई करने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव कोहला के वार्ड नम्बर 5 में ओम ज्याणी के घर से तुलछाराम भाट के घर तक पेयजल सप्लाई के लिए 90 और 110 एमएम पाइप बिछी हुई है। परंतु पाइप का लेवल सही नहीं होने के कारण पानी नहीं पहुंचने से करीब 30 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। कई बार विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया जा चुका है। 17 मई को पीएचईडी के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा गया था परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि पाइप लाइन का लेवल सही करवा पेयजल की आपूर्ति सुचारू की जाए। उधर, सूचना मिलने पर पीएचईडी के अधिकारी मौक...
एक बार तुम एक बार मैं ने डूबाई राजस्थान की लुटिया

एक बार तुम एक बार मैं ने डूबाई राजस्थान की लुटिया

हनुमानगढ़
गांव अमरसिंहवाला में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन अभियान के तहत बुधवार देर शाम को पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के गांव अमरसिंहवाला में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। सम्मेलन के अध्यक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में सिंचाई पानी एवं पेयजल की कमी से कई दिनों से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। पानी के अभाव में बिजाई नहीं हो पा रही है। हरे चारे की कमी से पशुपालक चिंतित हैं। 14 से 16 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लम्बे समय से लाभ नहीं मिल रहा है। जब भी अधिकारी से मिलते हैं एक ही बात हर बार दोहराई जाती है कि बजट नहीं है। डीजल के दाम लगातार बढ़ने से कुओं से स...