Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

स्लोगन लिखवा तम्बाकू के दुष्परिणाम के प्रति किया जागरूक

स्लोगन लिखवा तम्बाकू के दुष्परिणाम के प्रति किया जागरूक

हनुमानगढ़
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर यूथ वीरांगनाओं की पहलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर यूथ वीरांगनाओं की ओर से टाउन शहर के नजदीकी गांव कोहला में आमजन को तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पार्क की चारदीवारी पर स्लोगन लिखवाए गए। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को यूथ वीरांगनाओं ने तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक रिसर्च के मुताबिक भारत में हर 10वां व्यक्ति किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करता है। तम्बाकू के ज्यादा सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तम्बाकू में क्रोमियम, आर्सेनिक, बंजोपाइरींस, निकोटीन, नाइट्रोसामाइंस जैसे तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने ...
सुरक्षित जगह पर टंकी का निर्माण करने की मांग

सुरक्षित जगह पर टंकी का निर्माण करने की मांग

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव में बन रहे ओवरहेड टैंक का निर्माण किसी सुरक्षित जगह पर करने की मांग को लेकर गांव आदर्शनगर (20 एनडीआर) के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव आदर्शनगर (20 एनडीआर) में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब सौ फीट ऊंची टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। जिस जगह टंकी का निर्माण हो रहा है वह पानी सप्लाई के फिल्टर व पम्प रूम के बिल्कुल नजदीक है। पास में ही पीपल व बरगद के दो बड़े पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों की आधी जड़ें व बड़ी-बड़ी टहनियां तो टंकी निर्माण के लिए गड्ढा खोदने के लिए काटी जा चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि टंकी का निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से रूकवा अन्य गांव की सुरक्षित जगह पर किया जाए। ग्रामीणों ने पानी से जुड़ी एक और समस्या से अवगत करवाते हुए बताया कि आज तक गांव में कभी भी ...
1400 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा पुनर्गठन

1400 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा पुनर्गठन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऐसे बूथ जहां मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक है, उनका चिह्निकरण कर पुनर्गठन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग की अध्यक्षता में बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ की बैठक हुई। उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि एक बूथ पर अधिकतम 1400 वोट हो सकते हैं। इसी के बाबत बूथों का चिह्निकरण व पुनर्गठन करने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ की मीटिंग रखी गई। एसडीएम में हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कुल 38 बूथ हैं जहां 1400 से ज्यादा मतदाता हैं। मीटिंग में बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ को निर्देश दिए गए कि उक्त कुल 38 बूथ जहां 1400 से अधिक वोट हैं उनका पुनर्गठन किया जाए। एक बिल्डिंग में अधिकतम 4 बूथ हो सकते है...
16 से 18 प्रतिशत तक सिकुड़ा गेहूं बेचने की अनुमति देने का अनुरोध

16 से 18 प्रतिशत तक सिकुड़ा गेहूं बेचने की अनुमति देने का अनुरोध

हनुमानगढ़
किसान प्रतिनिधियों की मांग पर जिला कलक्टर ने राज्य सरकार को लिखा पत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किसान प्रतिनिधियों की मांग पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने गेहूं के 16 से 18 प्रतिशत तक सिकुड़े दाने बेचने की अनुमति देने का अनुरोध राज्य सरकार से किया है। राज्य सरकार ने भी इस बारे में भारत सरकार को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र के किसानों की यह मांग पूरी होगी और भारतीय खाद्य निगम की ओर से 16 से 18 प्रतिशत तक सिकुड़े गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी हनुमानगढ़ जिले में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद सही समय पर शुरू हो गई थी। लेकिन बाजार का मूल्य अत्यधिक होने के कारण मात्र एक मंडी जंडावाली से करीब 750 मैट्रिक टन गेहूं एफसीआई को मिला है। बाकी कहीं भी गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। इसके बाद सरकार की ओर से गेहू...
आयुक्त को भेजा तीन में से एक ग्रुप की नहरें चलाने का प्रपोजल

आयुक्त को भेजा तीन में से एक ग्रुप की नहरें चलाने का प्रपोजल

हनुमानगढ़
अनुमोदन के बाद 4 जून से आईजीएनपी में लागू होगा सिंचाई पानी वितरण का रेगुलेशनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब दो माह की बंदी के बाद इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 4 जून से सिंचाई पानी वितरण का रेगुलेशन लागू हो जाएगा। तीन में से एक ग्रुप की नहरें चलाने का चक्रीय कार्यक्रम तय कर अनुमोदन के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त बीकानेर को भेजा गया है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण की नहरों को तीन ग्रुपों में बांटकर एक साथ एक ग्रुप की नहरें चलाई जाएंगी। यानी किसानों को सिंचाई के लिए 25 दिन के अंतराल से पानी मिलेगा। जल संसाधन विभाग की ओर से रेगुलेशन निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी गई है। जून माह के लिए आईजीएनपी का शेयर 9650 क्यूसेक तय है। मई के लिए 7 हजार क्यूसेक पेयजल के लिए निर्धारित था जो वर्तमान में हरिके बैराज से मिल रहा है। जून के लिए तय शेयर के अनुसार पौंग बांध ...
सीसी सड़क में आई दरारें, उठाए सवाल

सीसी सड़क में आई दरारें, उठाए सवाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
घटिया स्तर की निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड संख्या 1 में जाट भवन से भाजपा जिला कार्यालय तक निर्मित सीसी सड़क में दरारें पड़ने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस सड़क का निर्माण करीब तीन साल पहले नगर परिषद की ओर से दीपक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए करवाया गया था। भाजपा ने सड़क निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य करवाने वाली एजेंसी से सड़क का दोबारा निर्माण करवाने की मांग की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती के अनुसार जाट भवन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक 2019 में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया था। इस सड़क का निर्माण करीब 47 लाख रुपए की लागत से हुआ है। लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण सड़क में कई जगह दरारें पड़ गई हैं। खाती ने कहा कि नगर परिषद के अधिका...
फ्री दवा के नाम पर जनता के साथ छलावा

फ्री दवा के नाम पर जनता के साथ छलावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गांव फतेहगढ़ पुरुषोत्तम बास में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी राजस्थान की ओर से संचालित कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत गांव फतेहगढ़ पुरुषोत्तम बास में आप हनुमानगढ़ की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में मौजूद ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि सिंचाई पानी की कमी से इस बार नरमा-कपास की बिजाई नहीं हो पा रही है। गर्मी में लगातार बिजली कटौती से ट्यूबवेल से भी सिंचाई पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। मनरेगा लंबे समय से बंद पड़ी है। लोगों के पास कोई काम-धंधा नहीं है। पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार एक भी भर्ती नहीं कर पा रही है। हर ...
वार्डवासियों का आरोप, बेघर करने पर तुली नगर परिषद

वार्डवासियों का आरोप, बेघर करने पर तुली नगर परिषद

हनुमानगढ़
आशियाने टूटने से बचाने की जिला कलक्टर से लगाई गुहारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 57, सुरेशिया में नर्सिंग कॉलेज की तरफ जाने के लिए नगर परिषद की ओर से 120 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इन्हें गुरुवार को तोड़े जाने की संभावना है। लेकिन वार्डवासियों ने नगर परिषद पर बेघर करने पर तुले होने का आरोप लगाया है। बुधवार को वार्ड 57 के वाशिंदे जिला कलक्टर के पास पहुंचे और आशियाने टूटने से बचाने की गुहार लगाई। आम आदमी पार्टी के सुभाष गोदारा के नेतृत्व में जिला कलक्टर से मिले वार्डवासियों का कहना था कि नगर परिषद की ओर से न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही मौखिक रूप से बताया गया। इस मौके पर सुभाष गोदारा ने बताया कि वार्ड 57, सुरेशिया में करीब 200-250 परिवार 30-40 सालों से लोग मकान बनाकर रहे हैं। उन्हें बि...
स्कूटी मिली तो खिले चेहरे, सीएम का धन्यवाद ज्ञापित

स्कूटी मिली तो खिले चेहरे, सीएम का धन्यवाद ज्ञापित

हनुमानगढ़
विधायक-जिला कलक्टर ने 21 होनहार बेटियों को वितरित की स्कूटीकाली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (आर्थिक पिछड़ा वर्ग) के अंतर्गत स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक चौधरी विनोद कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल व जिला कलक्टर नथमल डिडेल समेत अन्य अतिथियों की ओर से 21 छात्राओं को स्कूटी का नि:शुल्क वितरण किया गया। स्कूटी पाकर होनहार बेटियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। बेटियों ने इस योजना के लिए राज्य सरकार व मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इन होनहार बेटियों ने स्कूटी प्राप्त कर हनुमानगढ़ ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया ...
सात ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार

सात ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाईतलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने सात ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच टिब्बी पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम रोही तलवाड़ा झील में टीएलडब्ल्यू माइनर नहर के पूर्वी पटड़ा पर पहुंची तो एक जने की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त शख्स की तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम स्मैक (चिट्टा) मिली। पुलिस ने स्मैक बरामद कर मौके से मोदनसिंह उर्फ रवि (30) पुत्र कुलवन्त सिंह रायसिख निवासी वार्ड 18, तलवाड़ा झील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान टिब्बी थाना के एसआई भगवान सि...