Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

नहरों में बंदी, वाटर वर्क्स डिग्गियों के पेंदे तक पानी

नहरों में बंदी, वाटर वर्क्स डिग्गियों के पेंदे तक पानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
डबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के दोनों वाटर वर्क्स की डिगियों में पानी पेंदे तक पहुंच गया है जो बदबूदार एवं बदंरग हो चुका है। नहर बंदी से पूर्व वाटर वक्रस की डिगियों में नये काम के चलते रहने के कारण पानी का भंडारण क्षमता के अनुरूप नहीं किया गया जो अब परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के दोनों वाटर वक्रस के बुरे हालात बने हुए हैं। पुराने वाटर वक्रस में पेयजल के लिए भूमि गत बोर का पानी सप्लाई किया जा रहा है जो सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों को माफिक नहीं आ रहा है महिलाओं ने बताया कि इस पानी से चाय, दाल सब्जी आदि बनाने में बहुत दिक्कत आती है कपड़े तक की धुलाई भी नहीं हो पाती। फोरलेन मार्ग पर स्थित वाटर वक्रस की तो हालत औरभी बुरी बनी हुई है डिगी में भंडारण पानी बदंरग दूषित हो चुका है जो देखने को भी जी नहीं करता।रेलवे निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार ने करवाया बोरग्रामीणों...
जिला अस्पताल को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट

जिला अस्पताल को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला अस्पताल को लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट मिला है। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट दिया। उनके साथ सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार, आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रविशंकर शर्मा, जिला औषधि विभाग से जिला समन्वयक डॉ. कुलदीप बराड़ भी थे। एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि निदेशालय से आई टीम की ओर से निर्धारित माणकों के अनुरुप जिला अस्पताल में प्रसव कक्ष एवं प्रसव आॅपरेशन थियेटर की जांच की। इसी के तहत जिला अस्पताल को लक्ष्य सर्टिफिकेट मिला। जिला अस्पताल को प्रसव कक्ष के लिए तीन लाख रुपए और प्रसव आॅपरेशन थियेटर के लिए तीन लाख रुपए तीन साल के लिए मिलेंगे। इस तरह जिला अस्पताल को तीन साल में 18 लाख रुपए मिलेंगे।...
संस्थान पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को दी जाए चिकित्सकीय योजनाओं की जानकारी

संस्थान पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को दी जाए चिकित्सकीय योजनाओं की जानकारी

हनुमानगढ़
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चिकित्सा संस्थान में कार्य कर रहे हर अधिकारी-कार्मिक का प्रयास रहना चाहिए कि कार्य के समय हमें अस्पताल में आने वाले मरीज को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी दें। अस्पताल में टीकाकरण के लिए आने वाले नागरिक को परिवार कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। गर्भवती महिलाओं के साथ आए परिजनों को संस्थागत प्रसव, जेएसवाई, राजश्री योजना की जानकारी दें। चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत प्रत्येक कार्मिक को हर योजना के बारे में जानकारी हो, तभी हम अधिक से अधिक योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दे पाएंगे। यह वाक्य जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहे। जिला कलक्टर डिडेल ने चिकित्सा संस्थानों के निर्माण कार्य के सं...
राष्टÑीय लोक अदालत में प्रकरण रेफर करवाने पर चर्चा

राष्टÑीय लोक अदालत में प्रकरण रेफर करवाने पर चर्चा

हनुमानगढ़
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए उच्च स्तरीय बैठक का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 14 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो, जिला कलक्टर नथमल डिडेल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संदीप कौर के मध्य राजस्व प्रकरणों को लेकर गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के अवकाशागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व के किस-किस प्रकार के प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शीघ्रताशीघ्र रेफर करवाया जा सकता है, के बारे में चर्चा हुई। तय किया गया कि सर्वप्रथम राजस्व न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य प्रकरणों की सूची बनाकर पक्षकारों के मध्य प्रिकाउंसलिंग व डोर स्टेप काउंसलिंग शीघ्रताशीघ्र करवाई जा...
जिला न्यायाधीश ने किया जेल का औचक निरीक्षण

जिला न्यायाधीश ने किया जेल का औचक निरीक्षण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रालसा जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संदीप कौर की ओर से गुरुवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया। कारागृह में निरूद्ध बंदियों से संवाद वार्ता की गई। जिला कारागृह में बंदियों को जेल मेन्युअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं आदि के संबंध में पूछने पर उनकी ओर से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना जाहिर किया। बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, धारा 436ए के तहत जमानत का लाभ प्राप्त करने आदि के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गई। बंदियों की बैरक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार की ओर से बनाई एसओपी की पालना करने तथा निरूद्ध बंदियों को को...
अपनी सुरक्षा से खुद खिलवाड़ कर रहे लोग

अपनी सुरक्षा से खुद खिलवाड़ कर रहे लोग

हनुमानगढ़
विद्यार्थी सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कार्यशाला का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विद्यार्थी सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बुधवार को टाउन के केजी पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने कहा कि दुर्घटना के मामले में पूरे देश में राजस्थान पांचवें स्थान पर है क्योंकि यहां दुर्घटनाएं सबसे अधिक होती हैं और लोग यातायात नियमों की अवेहलना सरेआम करते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियम सुरक्षा के लिए बने हैं परन्तु लोग इसे बोझ समझ बैठे हैं। यातायत नियम हमें दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, नियमित गति से वाहन चलाने सहित अन्य सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित करते हैं परन्तु आमजन अपनी सुरक्षा से खुद खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा...
15 की जगह 20 घंटे पेयजल आपूर्ति की मांग

15 की जगह 20 घंटे पेयजल आपूर्ति की मांग

हनुमानगढ़
बिरकाली के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पम्प हाउस से 15 की जगह 20 घंटे पेयजल आपूर्ति करने की मांग को लेकर नोहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिरकाली के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत बिरकाली के सरपंच भंवरलाल के नेतृत्व में जिला कलक्टर से मिले ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बिरकाली व आसपास के गांवों में आपणी योजना संचालित है। इस योजना के तहत गांव बिरकाली में पेयजल टंकी से सात गांवों को पेयजल की सप्लाई होती है। वर्तमान में नहरबंदी के दौरान 13 केएम पम्प हाउस से 15 घंटे पेयजल टंकी में पानी सप्लाई किया जाता है। इससे टंकी पूर्ण रूप से नहीं भरती। इस कारण गांव में जो सप्लाई दी जाती है उससे पानी पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पाता। टंकी से अन्य गांवों की सप्लाई दी जाती है। ग्रामीणों ने मांग की कि 13 केएम पम्प हाउस से 15 घंटे ...
प्रथम स्थान पर रही छात्रा वंदना रानी

प्रथम स्थान पर रही छात्रा वंदना रानी

हनुमानगढ़
अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में अबोहर रोड स्थित श्रीदेवी महिला पालिटेक्निक इंजीनियरिंग महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कैटवॉक, खेल व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इनमें फैशन डिजाइनिंग तृतीय वर्ष की छात्रा वंदना रानी प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान सुखदीप कौर व तृतीय स्थान नगमा बानो ने हासिल किया। विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका दिव्या शर्मा, सुमनप्रीत कौर और निशा जांगिड़ ने निभाई। इस मौके पर महाविद्यालय निदेशक हेमलता जैन ने इस वर्ष डिप्लोमा पूर्ण करने वाली छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्हें अपने आसपास की लड़कियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर स...
बेटी जन्म पर मां को पौष्टिक आहार वितरित

बेटी जन्म पर मां को पौष्टिक आहार वितरित

हनुमानगढ़
एडीएम ने समिति की मुहिम को सराहाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति की ओर से जिला कलक्टर नथमल डिडेल की प्रेरणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत ग्राम पंचायत दो केएनजे में किसी भी परिवार में बेटी का जन्म होने पर उसकी मां को आवश्यक पौष्टिक आहार का वितरण करने का बीड़ा उठाया हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत दो केएनजे में कुछ दिन पहले जन्म लेने वाली बच्ची के घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा व सचिव प्रदीप पाल ने की। अतिथियों की ओर से बच्ची की माता अनु देवी पत्नी वकील राव को पौष्टिक आहार वितरण किया गया। सूचना देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता रानी को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया ग...
अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग

अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा सदस्यों ने बुधवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत मक्कासर के सरपंच बलदेव सिंह व माकपा नेता रघुवीर सिंह वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते समय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से दिन में 3 से 4 घंटे तक बिजली के कट लग रहे हैं। खेतों में भी मात्र 6 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाती है। इस कारण नरमा-कपास की बिजाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। रात्रि को भी बिजली कटौती से ग्रामीणों को गर्मी के इस मौसम में परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जल्द निजात दिला विद्युत सप्लाई सुचारू की जाए। इस मौके पर लखवीर सिंह, ओम स्वामी, अजायब सिंह, बेअंत सिंह, दर्शन सिंह, बनवारीलाल, दातासिंह, ...