वकील को अवैध रूप से हिरासत में रख पीटने का आरोप, विरोध में बंद रखा कार्य
जिला कलक्टर ने भीड़ आने पर जताया ऐतराज तो नाराज हुए अधिवक्ता, ज्ञापन सौंपे बिना लौटे, फिर एसपी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। घड़साना के अधिवक्ता विकास सिंह झोरड़ को कथित रूप से पूरी रात अवैध हिरासत में रखकर पीटने और झूठा मुकदमा दर्ज करने की घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को अदालतों में उपस्थिति नहीं दी। कार्य बंद रखकर अधिवक्ताओं ने साथी वकील को न्याय दिलाने के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे। इससे पहले बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा के नेतृत्व में अधिवक्ता ज्ञापन सौंपने के लिए जिला कलक्टर के चैम्बर पहुंचे। चैम्बर में एकसाथ कई अधिवक्ताओं के आने पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने ऐतराज जताया तो अधिवक्ता नाराज हो गए। वे जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपे बगैर चैम्बर से बाहर निकले। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्याल...








