Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

विवाहिता युवक में व्हाट्सएप कॉलिंग होने का खुलासा होने पर गायब युवक की लाश इंदिरा गांधी नहर में बरामद हुई

विवाहिता युवक में व्हाट्सएप कॉलिंग होने का खुलासा होने पर गायब युवक की लाश इंदिरा गांधी नहर में बरामद हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
विवाहिता के पति और युवक पर कत्ल कर लाश नहर में फेंक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज, परिजन धरने पर बैठेहनुमानगढ़. जिले में रावतसर में एक युवक और एक विवाहिता में कथित रूप से व्हाट्सएप कॉलिंग होने का खुलासा होने पर एक युवक गायब हो गया,जिसकी कई घंटे बाद लाश इंदिरा गांधी नहर में बरामद हुई। नहर के किनारे युवक की कार खड़े होने का पता चलने पर पुलिस और परिजन पहुंचे। तलाश करने पर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर आरडी 99 के नजदीक लाश बरामद हो गई।पुलिस के अनुसार मृतक रावतसर के वार्ड नंबर 13 का निवासी राहुल कुम्हार (23) है। उसके पिता बलवंतराम कुम्हार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रावतसर के समीप चक 9-एएम निवासी सोहनलाल कुम्हार पुत्र मदनलाल और राजेश पुत्र शीशपाल कुम्हार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बलवंत ने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उसके पुत्र को मारकर नहर में फेंक दिया।कल देर शाम नहर में बर...
लॉ स्टूडेंट का मोबाइल झपट कर भागते दो युवकों को लोगों ने दबोचा, चोरी के मोटरसाइकिल पर अंजाम दी वारदात

लॉ स्टूडेंट का मोबाइल झपट कर भागते दो युवकों को लोगों ने दबोचा, चोरी के मोटरसाइकिल पर अंजाम दी वारदात

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
कुछ दिन पहले ही आए हैं जेल से छूट करश्रीगंगानगर।राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना इलाका में सुखवंत पैलेस के समीप हरी भवन के सामने कल रात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक एक लाख स्टूडेंट युवती का मोबाइल फोन छीन कर भागते हुए पकड़े गए। पकड़े गए युवकों का मोटरसाइकिल भी चुराया हुआ निकला। दोनों पर पुलिस ने ला स्टूडेंट मधु जाट (23) पुत्री अमरदीपसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज किया है।यह युवक कुछ दिन पहले ही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में पकड़े जाने पर जमानत पर जेल से छूट कर आए हैं।पुलिस ने बताया कि कल रात्रि 8:45 बजे पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 9/10 में हरी भवन के सामने रिक्शा पर जा रही मधु जाट ने बहन मनप्रीत को कॉल करने के लिए पेंट की जेब से मोबाइल निकाला ही था कि दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने झपट्टा मार दिया। युवक भागने लगे तो उन्हें मौका नहीं मिला।मधु ने शोर मचा दिया। भागते...
कोहली की वनडे कप्तानी पर खतरा:2023 वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहने की गारंटी खत्म, पिछले दो सालों में खोया युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट; चयनकर्ताओं से भी नाराज है विराट

कोहली की वनडे कप्तानी पर खतरा:2023 वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहने की गारंटी खत्म, पिछले दो सालों में खोया युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट; चयनकर्ताओं से भी नाराज है विराट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
विराट कोहली ने अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ना का फैसला किया है। भारतीय कप्तान ने वर्कलोड का हवाला देते हुए टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया, लेकिन इससे यह संकेत मिलते हैं कि वनडे में भी उन्हें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है। क्या हाथों से जाएगी वनडे की कप्तानी?विराट कोहली ने कहा है कि वह अन्य दो फॉर्मेट में कप्तान बने रहेंगे लेकिन कोई भी स्पष्ट तौर पर यह नहीं कह सकता कि वह 2023 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारत की 50 ओवर की टीम के कप्तान होंगे या नहीं। वर्कलोड मैनेजमेंट को टी-20 कप्तानी छोड़ने का कारण माना जा सकता है, लेकिन 2023 तक भारत के शेड्यूल को देखा जाए तो वर्ल्ड कप के अलावा टीम को लगभग 20 द्विपक्षीय टी-20 मुकाबले खेलने हैं। विराट कोहली को 2017 में भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया ग था। विराट के लिए अच्छा...
देश का पहला ऐसा मामला:कोविड से रिकवर हुए 5 मरीजों के गॉलब्लैडर में हुआ गैंगरीन, डॉक्टर्स की सलाह; बुखार, पेट में दर्द और उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें

देश का पहला ऐसा मामला:कोविड से रिकवर हुए 5 मरीजों के गॉलब्लैडर में हुआ गैंगरीन, डॉक्टर्स की सलाह; बुखार, पेट में दर्द और उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना से रिकवर हो चुके दिल्ली के 5 मरीजों के गॉलब्लैडर में गैंगरीन होने का मामला सामने आया है। इनमें 4 पुरुष और एक महिला है। मरीजों की सर्जरी दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में की गई। डॉक्टर्स का कहना है, संभवत: यह देश का पहला ऐसा मामला है, जब कोरोना को मात देने के बाद मरीज गैंगरीन से जूझ रहे थे। पांचों मरीजों की सर्जरी हुईपांचों मरीजों की उम्र 37 से 75 साल के बीच है। हॉस्पिटल में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड गेस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. अनिल अरोड़ा का कहना है, जून से अगस्त के बीच ऐसे मरीज देखे गए हैं। पांचों मरीजों की पित्त की थैली गल गई थी। इसमें से चार मरीज ऐसे थे, जिनकी थैली फट चुकी थी। इसलिए और तुरंत सर्जरी कर इनकी जान बचाई गई। गॉलब्लैडर में सूजन थी डॉ. अनिल अरोड़ा का कहना है, कोविड से रिकवर होने के बाद मरीजों के गॉलब्लैडर में गंभीर सूजन थी। पेट का अल्ट्रासाउंड और सीटी स...
GST काउंसिल के अहम फैसले:कोविड और कैंसर की दवाएं सस्ती हुईं, लेकिन ऐप से खाना मंगाने पर 5% टैक्स लगेगा; आइसक्रीम भी महंगी पड़ेगी

GST काउंसिल के अहम फैसले:कोविड और कैंसर की दवाएं सस्ती हुईं, लेकिन ऐप से खाना मंगाने पर 5% टैक्स लगेगा; आइसक्रीम भी महंगी पड़ेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कोविड के बाद पहली बार हुई GST काउंसिल की फिजिकल मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। कई सामान पर GST का रेट घटा दिया गया, तो कई में इजाफा किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चर्चा के बाद यह फैसला किया गया कि पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने का सही समय नहीं है। GST काउंसिल की मीटिंग में कैंसर और कोरोना की दवाएं सस्ती करने का फैसला हुआ। वहीं, जोमैटो और स्विगी जैसे ऐप से खाना ऑर्डर करना महंगा हो गया है। आइसक्रीम का स्वाद लेना भी महंगा होगा। आइए देखते हैं कि GST काउंसिल के आज के फैसले से क्या चीजें महंगी हुई हैं और क्या सस्ती। कोरोना की दवाएंकोरोना की दवाओं पर दी जा रही GST से छूट 31 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगी। इनके अलावा कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर भी GST टैक्स का रेट 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। बाहर का खानास्विगी और जोमैटो जैसे ऐप पर 5% का...
PC का माफीनामा:रियलटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लोगों ने असंवेदनशील बताया, इसकी होस्ट प्रियंका चोपड़ा बोलीं- आप लोगों की आवाज ने मुझे हिला दिया

PC का माफीनामा:रियलटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लोगों ने असंवेदनशील बताया, इसकी होस्ट प्रियंका चोपड़ा बोलीं- आप लोगों की आवाज ने मुझे हिला दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
CBC के नए रियलटी शो 'द एक्टिविस्ट' का सोशल मीडिया पर काफी विरोध किया जा रहा है। इस शो में दुनियाभर से चुनी गईं एक्टिविस्ट और मशहूर हस्तियों को पार्टिसिपेंट बनाया जाएगा। शो के जरिए परखा जाएगा कि एक्टिविस्ट जिस कारण या मकसद के लिए लड़ रहे हैं, वो सही है या नहीं। लोगों का कहना है कि एक्टिविस्ट को इस तरह से परखना या कठघरे में रखना असंवेदनशील है। इस शो को जज करने जा रही प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपकी आवाज की ताकत ने मुझे हिला दिया। CBC पर ये शो ग्लोबल सिटिजंस लेकर आया है। इस रियलटी शो के विजेता का मकसद अगर शो के जजों को सही लगता है तो उस मकसद को पूरा करने लिए पूरी फंडिंग की जाएगी। शो में प्रियंका के अलावा जूलियन ह्यूज और सिंगर उशर भी जज हैं। 'कई लोगों को मुझसे निराशा हुई'प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- पिछले एक हफ्ते से आप लोग जिस...
क्या फिर पास आ रही हैं भाजपा-शिवसेना?:औरंगाबाद में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया भावी सहयोगी, फडणवीस बोले- नामुमकिन कुछ भी नहीं

क्या फिर पास आ रही हैं भाजपा-शिवसेना?:औरंगाबाद में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया भावी सहयोगी, फडणवीस बोले- नामुमकिन कुछ भी नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
औरंगाबाद महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुए CM उद्धव ठाकरे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और रेल राज मंत्री राव साहेब दानवे की ओर देखते हुए उन्हें अपना पूर्व और भावी सहयोगी बताया। इसके जवाब में मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के साथ आने से मतदाता खुश होंगे। दोनों नेताओं के इस बयान के बाद राज्य में सियासी हलचल फिर शुरू हो गई है। बता दें कि 30 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद शिवसेना और भाजपा साल 2019 में एक-दूसरे से अलग हो गई थीं। CM ठाकरे के इस बयान के बाद शिवसेना नेता और राजस्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले तीन साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे तो हम गठबंधन के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियां एक साथ आती हैं तो केंद्र और राज्य सरकार के बीच...
राजस्थान में 1st से 8th तक के स्कूल खुलेंगे:पहले फेज में 50% बच्चों को बुलाया जाएगा, पेरेंट्स की अनुमति अनिवार्य होगी; शादियों में अब 200 लोग शामिल हो सकेंगे

राजस्थान में 1st से 8th तक के स्कूल खुलेंगे:पहले फेज में 50% बच्चों को बुलाया जाएगा, पेरेंट्स की अनुमति अनिवार्य होगी; शादियों में अब 200 लोग शामिल हो सकेंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान सरकार ने कोरोना के मामलों में कमी के बाद अब पहली से लेकर 8वीं तक कक्षा के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इसके लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन में शादी समारोह में अब 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है। अभी तक शादियों में 50 लोग ही शामिल हो सकते थे। 20 सितंबर से छठवीं से आठवीं और 27 सितंबर से पहली से पांचवीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल खुलेंगे। पहले फेज में 50% बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में अब 100 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स रात 10 बजे तक खुलेंगे सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स पूरी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। वे ही दर्शक जा सकेंगे, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली हो। बिना वैक्सीन वालों को अनुमति नहीं होगी। रेस...
पुलिस की गश्त व्यवस्था की खुली पोल

पुलिस की गश्त व्यवस्था की खुली पोल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
शहर के हृदयस्थल पर स्थित दुकान से लाखों की कीमत के मोबाइल फोन चोरी 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए तीन जनेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन शहर का हृदयस्थल शहीद भगतसिंह चौक, जहां पुलिस 24 घण्टे खाकी का पहरा रहने का दावा करते नहीं थकती, उसी जगह के पास स्थित मोबाइल फोन की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस की नाक नीचे हुई चोरी की इस बड़ी वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी। चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। अज्ञात चोरों ने ताले तोड?े की बजाए शटर को बीच में से ऊपर उठाया और वारदात को बड़े आराम से अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों की यह वारदात दुकान के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में तीन जने नजर आ रहे हैं। ...
लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारों का हो रहा है क्षरण: डा सीपी जोशी

लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारों का हो रहा है क्षरण: डा सीपी जोशी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
देश की धर्मनिरपेक्षता को बचाए रखना आज बड़ी चुनौती: एमबी राजेशश्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा है कि आजादी के 75 साल बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारधाराओं का क्षरण हुआ है, अभाव हो गया है।इसे रोकने के लिए विधायिका को चिन्तन करना पड़ेगा। डॉ. जोशी कल शाम जयपुर में पिंक सिटी प्रेस क्लब में जन विचार मंच,राजस्थान की ओर से "स्वतंत्र भारत के 75 साल और आसन्न चुनौतियां "विषय पर आयोजित संगोष्ठी मैं मुख्य अतिथि के तौर पर विचार व्यक्त कर रहे थे। संगोष्ठी में "राजस्थान मलयाली मैत्री संगम का उद्घाटन" किया गया। केरल विधानसभाध्यक्ष एम.बी. राजेश ने मैत्री संघम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। डॉ जोशी ने कहा कि गरीब आज भी वंचित है। आज भी हम समस्याओं को रेखांकित नहीं कर पा रहे हैं।केरल विधानसभाध्यक्ष एम.बी. राजेश ने धर्मनिरपेक्षता संघवाद, आर्थिक न्याय व सामाजिक न्याय के सम्मुख चु...