कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग के लिए आज से अभियान
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर एलपीजी फैडरेशन की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष पंकज नागपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रीगंगानगर की समस्त सातों गैस एजेंसियों के संचालक जुड़े तथा सर्वसम्मति से कमर्शियल सिलेण्डर के नाम पर घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत होटल-ढाबों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल सिलेण्डर के उपभोग की वास्तविक खपत तथा बिलों की जाँच की जाएगी। मौके पर किसी होटल-ढाबे पर कमर्शियल सिलेण्डर का बिल नहीं पाया जाता है तो जिला रसद अधिकारी को बुलाकर कार्यवाही करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष नागपाल ने कहा कि देखा गया है कि होटलों, ढाबों आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर व्यवसायिक गैस सिलेण्डर का प्रयोग अनिवार्य होने के कारण जिलेभर में कमर्शियल गैस सिलेण्डरों में घरेलू गैस सिलेण्डरों से गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। इस पर प्रभ...








