Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

एक और स्टारकिड का डेब्यू:वरुण धवन के बाद अब उनकी भतीजी अंजिनी धवन को लॉन्च करेंगे करण जौहर, 2022 में रिलीज हो सकती है फिल्म

एक और स्टारकिड का डेब्यू:वरुण धवन के बाद अब उनकी भतीजी अंजिनी धवन को लॉन्च करेंगे करण जौहर, 2022 में रिलीज हो सकती है फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 मे रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था जिसके बाद अब करण जल्द ही उनकी भतीजी अंजिनी धवन को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। अंजिनी, डेविड धवन के भाई अनिल धवन के बेटे सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। अपनी डेब्यू फिल्म के लिए स्टारकिड ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा की फिल्म से अंजिनी धवन को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले हैं। अपने डेब्यू को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने क्लासिकल और वेस्टर्न डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। अंजिनी के पास कई फिल्मों के ऑफर रिपोर्ट के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म के अलावा भी अंजिनी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हैं, हालांकि वो फिलहाल अपनी डेब्यू फिल्म पर फोकस कर रही हैं। ये फिल्म साल 2022 के आखिर तक या 2023 की शुरुआत मे...
कोरोना पर सरकार की चिंता:देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी जारी, त्योहारों की वजह से सितंबर-अक्टूबर में बढ़ सकती है मुश्किल

कोरोना पर सरकार की चिंता:देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी जारी, त्योहारों की वजह से सितंबर-अक्टूबर में बढ़ सकती है मुश्किल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली केरल से आ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े डराने वाले हैं। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश भर में कोरोना कमजोर हो रहा है, लेकिन केरल ने अब भी सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार नए मामले सामने आए है। इनमें से 58% सिर्फ केरल के हैं। बाकी राज्यों में अब भी गिरावट का रुख दिख रहा है। हम अब भी कोरोना की दूसरी लहर में हैं। कई त्योहारों की वजह से अगले दो महीने सितंबर और अक्टूबर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में वैक्सीन के 80 लाख डोज दिए गए हैं। गुरुवार को भी 4 बजे तक 47 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोना वैक्सीन बीमारी का खतरा कम करने वाली है न कि इसे रोकने वाली, इसलिए वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। देश के 41 जिलों में अभी वीकली पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। ...
बाड़मेर-जालोर में भूकंप के झटके:सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर दोनों जिलों में महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता मापी गई

बाड़मेर-जालोर में भूकंप के झटके:सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर दोनों जिलों में महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता मापी गई

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बाड़मेर राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जिले के कई इलाकों में गुरुवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों के बाहर निकले। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप के झटके जिले के धोरीमन्ना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धोरीमन्ना कस्बे में लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे। इस दौरान सुबह 11 बजकर 15 मिनट हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। घरों में बैठे लोग बाहर निकले और आसपास के लोगों को भी घरों से बाहर निकलने की अपील की। ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके आने के बाद लोग आपस में चर्चा करने लग गए। वहीं जालोर के चितलवाना, सांचौर, बागोड़ा व भीनमाल क्षेत्र में भी करीब 11 बजकर 17 मिनट पर हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि जालोर जिले में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है ...
पूर्वी राजस्थान में पर्याप्त बारिश, पश्चिम में अकाल:बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर में किसान संकट में, नलों में पानी तक नहीं आ रहा, बर्बाद हो रही फसलें

पूर्वी राजस्थान में पर्याप्त बारिश, पश्चिम में अकाल:बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर में किसान संकट में, नलों में पानी तक नहीं आ रहा, बर्बाद हो रही फसलें

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर इस बार मानसून ने पूर्वी राजस्थान को तो हराभरा कर दिया, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के लंबे-चौड़े हिस्से में अकाल जैसे हालात कर दिए हैं। पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश के बावजूद बुआई का लक्ष्य सौ परसेंट तक नहीं पहुंच पाया है। सिर्फ छह जिलों में ही बुआई का लक्ष्य पूरा हो पाया है। शेष 27 जिलों में स्थिति खराब है। जहां अच्छी बुआई हुई है, वहां बाढ़ और अत्याधिक बारिश के कारण फसल खराब हुई है। इस बार राजस्थान के 33 में से 27 जिलों में बुआई का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया है। सिर्फ नागौर, अलवर, करौली, बारां, उदयपुर व प्रतापगढ़ में ही बुआई का लक्ष्य पूरा हो पाया है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 27 जिलों में 17 अगस्त तक बुआई का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। आमतौर पर इस सीजन में किसान खेत में मोठ बाजरा, ग्वार, मूंग, मूंगफली और कपास की बुआई करते हैं। इस बार भी जुलाई में बुआई का सिलसिल...
35 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका:भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज से, 1986 के बाद कभी इंग्लैंड में एक सीरीज में 2 टेस्ट नहीं जीत पाई है टीम इंडिया

35 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका:भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज से, 1986 के बाद कभी इंग्लैंड में एक सीरीज में 2 टेस्ट नहीं जीत पाई है टीम इंडिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लीड्स भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से हेडिंग्ले (लीड्स) में शुरू हो रहा है। 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो वह 35 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। यह रिकॉर्ड है इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे सबसे ज्यादा मैच जीतने का। 1986 में कपिल देव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया था। यह इंग्लैंड में भारत-इंग्लैंड के बीच खेली गई इकलौती ऐसी टेस्ट सीरीज है जिसमें भारतीय टीम ने 2 से ज्यादा मैच जीते। पुजारा और रहाणे को फिर मौका मिलने की उम्मीदन्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे खास परफॉर्म नहीं कर पाए थे। इसके बाद यह बहस तेज हो गई थी कि क्या इन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच मे...
बैंक कर्मचारियों की बढ़ेगी पेंशन:30 से 35 हजार रुपए तक हो सकती है पेंशन, पहले 9,284 रुपए मिलती थी

बैंक कर्मचारियों की बढ़ेगी पेंशन:30 से 35 हजार रुपए तक हो सकती है पेंशन, पहले 9,284 रुपए मिलती थी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई बैंक कर्मचारियों के पेंशन के मामले में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब बैंक कर्मचारियों को 30 से 35 हजार रुपए तक की पेंशन मिल सकती है। पहले यह 9,284 रुपए थी। यह जानकारी फाइनेंशियल डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी देबाशीष पांडा ने दी। वित्तमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बोले पांडा वित्तमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पांडा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के लिए पेंशन पेआउट को बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसके तहत सरकारी बैंकों का कर्मचारियों के पेंशन में NPS के तहत जो योगदान है, उसे 14% तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह 10% हुआ करता था। इसी के साथ सरकारी बैंकों के जिन कर्मचारियों की कोरोना के दौरान मौत हुई है, उनके परिवार को मिलने वाली पेंशन में 30% का इजाफा किया गया है। यह इजाफा उनकी लास्ट सैलरी के आधार पर हुआ है। बैंकों ने दिया प्रजेंटेशन दो दिवसीय दौरे के बाद वित्तमंत्री ने प्रेस...
इंसानों की तरह बंदर भी तनाव से जूझते हैं, जब बड़ा इनाम जीतने की बारी आती है तो ये भी नर्वस हो जाते हैं; अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

इंसानों की तरह बंदर भी तनाव से जूझते हैं, जब बड़ा इनाम जीतने की बारी आती है तो ये भी नर्वस हो जाते हैं; अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
बंदर भी इंसानों की तरह दबाव में आ जाते हैं। जब मामला पुरस्कार जीतने का हो तो बंदर इंसानों की तरह अपनी परफार्मेंस में जी-जान लगा देते हैं। अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बंदरों पर एक रिसर्च की। रिसर्च में सामने आया कि बंदरों में परफॉर्मेँस का दबाव बढ़ने पर ये घुटन महसूस करते हैं। जब बात पुरस्कार जीतने की आती है तो यह दबाव और बढ़ जाता है। 3 बंदरों को ट्रेनिंग देकर स्टडी की बंदर कितना तनाव से जूझते हैं, इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने रिसर्च की। वैज्ञानिकों ने 3 रीसस बंदरों को चुनौतियों से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी। परिणाम के तौर पर सामने आया जब इनाम यानी रिवॉर्ड को जैसे-जैसे बढ़ाया जाता है बंदरों की परफार्मेंस में भी इजाफा होता है। वैज्ञानिकों का कहना है, जब बंदरों के सामने जैकपॉट यानी सबसे बड़ा इनाम रखा गया तो 25 फीसदी बंदर फेल हो गए। इसकी वजह है जैकपॉट को जीतने...
रिलेशनशिप:रुबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला के साथ रिश्ते में इनसिक्योरिटीज का किया खुलासा, बोलीं- महसूस किया कि वो मुझसे कहीं बेहतर लड़की डिजर्व करते हैं

रिलेशनशिप:रुबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला के साथ रिश्ते में इनसिक्योरिटीज का किया खुलासा, बोलीं- महसूस किया कि वो मुझसे कहीं बेहतर लड़की डिजर्व करते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपने रिश्ते में इनसिक्योरिटी को महसूस किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जबकि अभिनव ने उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया है और वो खुद को कम मानने कि प्रवृत्ति रखती हैं। दरअसल कुछ महीने पहले, रुबीना और अभिनव को बिग बॉस 14 में एक साथ कंटेस्टेंट्स के रूप में देखा गया था। रियलिटी शो में उन्होंने रिश्ते में एक दरार के साथ एंट्री ली थी, लेकिन वहां उन्होंने सब कुछ सुलझा लिया है। अभिनव की वजह से रुबीना ने कभी इनसिक्योर महसूस नहीं किया रुबीना कहती हैं, "इनसिक्योरिटी आपको खुद को लेकर होती है ना की हो सकती है कि मैं इतनी अच्छी नहीं हूं या हो सकता है कि उनके लिए वहां कहीं बेहतर महिलाएं हैं। मुझ में शायद ये कमी होगी, शायद ये शोर्टकमिंग है, यही वजह है कि रिश्ता काम नहीं कर रहा है।" रुबीना ने की इनसिक्योरिटीज...
देश में कोरोना का ट्रेंड:वैक्सीनेशन और हर्ड इम्युनिटी देश को संक्रमण की तीसरी लहर से बचाएंगे

देश में कोरोना का ट्रेंड:वैक्सीनेशन और हर्ड इम्युनिटी देश को संक्रमण की तीसरी लहर से बचाएंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को लेकर चर्चा फिर से जोरों पर है। ज्यादातर वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी तीसरी लहर की आशंका नहीं है। कुछ कह रहे हैं कि अक्टूबर में आ सकती है। हालांकि, पिछला ट्रेंड और बदली हुई परिस्थितियां संकेत दे रही हैं कि तीसरी लहर कर खतरा बेहद कम है। वैज्ञानिक इसकी दो प्रमुख वजह बता रहे हैं। पहली- देश की 35% आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। अगले दो महीने में सिंगल डोज लगाने वालों की संख्या 50% पार हो सकती है। दूसरी वजह- देश की 65% आबादी में एंटीबॉडी पाई गई है। एंटीबॉडी संक्रमण होने के बाद ही बनती है। इसे हर्ड इम्युनिटी कहा जाता है। यानी, इतनी बड़ी आबादी को दोबारा संक्रमण का खतरा अगले छह महीने तक नहीं के बराबर है, क्योंकि शरीर में एंटीबॉडी औसतन छह महीने तक रहती है। 4 प्रमुख बातें, जो बताती हैं कि देश फिलहाल खतरे के चक्र से दूर 1. देश...
डोटासरा का BJP-RSS पर हमला:बोले- आरएसएस पर्दे के पीछे से राजनीति करता है, मौका मिलते ही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब जाना ही फितरत, राजस्थान में बीजेपी खोखली

डोटासरा का BJP-RSS पर हमला:बोले- आरएसएस पर्दे के पीछे से राजनीति करता है, मौका मिलते ही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब जाना ही फितरत, राजस्थान में बीजेपी खोखली

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और आरएसएस पर फिर जुबानी हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि बीजेपी में आपसी झगड़े सबसे ज्यादा हैं। बीजेपी खोखली हो चुकी है। हमें तो यह लग रहा है कि ये फिर से पावों पर खड़े हो पाएंगे या नहीं। हम चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत हो। ढाई साल में एक काम ऐसा बता दीजिए, जो अच्छा किया हो। डोटासरा ने निंबाराम को लेकर फिर निशाना साधा और कहा कि निंबाराम को सामने आना चाहिए। मुकदमा हुआ है तो अब पुलिस को सामने आकर बताना चाहिए, लखनऊ या दिल्ली में छिपने से तो काम नहीं चलेगा। जांच में सहयोग करना पड़ेगा। दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग पर्दे के पीछ से राजनीति करते हैं। ये लोग न जनता से सीधा सरोकार रखते हैं, न चुनाव जीतकर आते हैं। केंद्र हो या राज्य दोनों जगह ये पर्दे के पीछे से राज करते हैं। जहां मौका मिलता है व...