सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम:इसमें पैसा लगाकर आप भी अपने फाइनेंशियल गोल्स को कर सकते हैं पूरा, बीते 1 साल में दिया 37% तकका रिटर्न
नई दिल्ली
इन दिनों अगर आप किसी खास फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए किसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। ये स्कीम किसी खास लक्ष्य को पूरा करने के हिसाब से बनाई जाती हैं। इन लक्ष्यों में रिटायरमेंट या बच्चों की एजुकेशन आदि शामिल हो सकते हैं। आज हम आपको सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बता रहे हैं ताकि इसमें निवेश करके आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें।
सबसे पहले ये जानें कि सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम क्या हैं?सेबी के म्यूचुअल फंड क्लासिफिकेशन के तहत 5 कैटेगरी हैं। उनमें से एक सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड है। ये कैटेगरी फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए बनाई गई है। ये फंड दो तरह के होते हैं। इनमें रिटायरमेंट और बच्चों के लिए प्लानिंग शामिल होती है। ये कैटेगरी अधिक समय के निवेश के लिए ...








