जर्मनी में मिला हिरण के खुर से बना 51 हजार साल पुराना गहना; इसे बनाने वाली प्रजाति 40 हजार साल पहले हुई खत्म
बर्लिन
जर्मनी में दुनिया का सबसे पुराना आभूषण खोजा गया है। इसे हिरण के खुर (पैरों में मौजूद नाखून) से बनाया गया है। ये 51 हजार साल पुराना है। रिसर्चर्स का दावा है कि इसका इस्तेमाल करीब 40 हजार साल पहले समाप्त हुई प्रजाति 'निएंडरथल' करती थी। जर्मनी के हनोवर स्थित स्टेट सर्विस फॉर कल्चरल हेरिटेज की टीम का कहना है- निएंडरथल प्रजाति आज के जमाने के लोगों की तरह सुंदर दिखने का प्रयास करती थी।
पुरातत्वविदों के मुताबिक, ये गहना जर्मनी के हार्ज पहाड़ों की तलहटी में मौजूद यूनिकॉर्न गुफा में मिला है। इसे वहां प्रवेश द्वार के पास एक समतल जगह पर रखा गया था। उस दौर में आभूषण को बनाने में हड्डी का इस्तेमाल होता था। खोज में मिला आभूषण आज के मुकाबले काफी बड़ा है।
90 मिनट में गहने पर बना 90 डिग्री का एंगलशोधकर्ता डॉक्टर डिर्क लेडर के मुताबिक, गहना बनाने से पहले हड्डी की कठोरता को दूर किया जाता था। ...








