टीम मोदी में सबसे बड़े विस्तार के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग खत्म, 23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैबिनेट के साथ मीटिंग की। मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के बाद यह कैबिनेट की पहली मीटिंग थी। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए अहम फैसला लिया गया। इसके तहत किसानों को फायदा दिया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। यह मीटिंग वर्चुअली की गई। इसमें सभी 30 कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।
मीटिंग के बाद 3 मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बैठक में लिए फैसलों के बारे में जानकारी दी। सरकार ने 23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का भी ऐलान किया है। इसमें 15 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के होंगे। 8 हजार करोड़ रुपए राज्यों को दिए जाएंगे।
नारियल बोर्ड बनाया, 2 करोड़ तक के लोन का ऐलाननरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में फैसला गया कि क...








