पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की; एक संदिग्ध हिरासत में, दो अन्य की तलाश जारी
नई दिल्ली
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे। उनकी मौत कैंसर से हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, उनके घर की देखभाल करने वाली महिला ने बताया कि लाउंड्रीमैन बीती रात करीब 8.30 बजे उनके घर आया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने महिला को बांध दिया और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। लाउंड्रीमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नौकरानी ने पुलिस को सूचना द...








