Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मार्क वुड की कोहनी की हुई सर्जरी, एनेस्थीसिया के कारण आईपीएल को लेकर दिया ये जवाब

मार्क वुड की कोहनी की हुई सर्जरी, एनेस्थीसिया के कारण आईपीएल को लेकर दिया ये जवाब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने हाल ही में अपनी कोहनी की सर्जरी कराई है। सर्जरी से जागने के बाद एनेस्थीसिया के प्रभाव में मार्क वुड थोड़े बहके-बहके नजर आए। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि वे अभी भी तेज गेंदबाजी करेंगे। इंग्लैंड के क्रिकेटर को सर्जरी के बाद जागने के बाद शूट किया गया तो वे बेहोश से ही नजर आए, लेकिन फिर भी बातें कर रहे थे। शनिवार को लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वे इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे और आईपीएल से बाहर हो गए थे। ...
विराट कोहली को ‘क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ मानता है यह श्रीलंकाई बल्लेबाज, पूर्व कप्तान से लेना चाहते हैं फिटनेस टिप्स

विराट कोहली को ‘क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ मानता है यह श्रीलंकाई बल्लेबाज, पूर्व कप्तान से लेना चाहते हैं फिटनेस टिप्स

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे का मानना है कि एक खिलाड़ी के लिए कौशल सबसे अहम होता है लेकिन साथ ही यह भी महसूस करते हैं कि जरूरी फिटनेस मानक हासिल किए बिना आधुनिक युग क्रिकेट में बने रहना संभव नहीं है। फिटनेस मुद्दों के कारण ही नेशनल टीम से बाहर किये गए राजपक्षे अब भारत के सबसे फिट क्रिकेटर विराट कोहली से इस संबंध में बातचीत करना चाहते हैं जिन्हें वह 'क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो' मानते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का हिस्सा होने से श्रीलंका के इस 30 साल के खिलाड़ी को पूर्व भारतीय कप्तान से मिलने का मौका मिल सकता है और वह उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें फायदा मिलेगा। ...
सीएसके कैंप में हुई मोइन अली की एंट्री, धोनी ने ऐसे किया स्वागत

सीएसके कैंप में हुई मोइन अली की एंट्री, धोनी ने ऐसे किया स्वागत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली अपना नियमित क्वारंटीन पूरा कर टीम के साथ जुड़ गए हैं। इंग्लैंड का यह हरफनमौला वीजा संबंधित दिक्कतों की वजह से भारत देरी से पहुंचा था जिस वजह से केकेआर के खिलाफ मोइन सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। नियमों के मुताबिक टीम से जुड़ने से पहले हर किसी खिलाड़ी को तीन दिन का नियमित क्वारंटीन से गुजरना होता है। चेन्नई से जुड़ने के बाद मोइन ने टीम के साभी साथियों से मुलाकात की, इस दौरान वहां धोनी भी मौजूद थे।...
लखनऊ के ‘नवाब’ केएल राहुल को गुजरात के ‘खान साहब’ से रहना होगा सावधान, तीन बार कर चुका है आउट

लखनऊ के ‘नवाब’ केएल राहुल को गुजरात के ‘खान साहब’ से रहना होगा सावधान, तीन बार कर चुका है आउट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई आईपीएल के 15वें सीजन का चौथा मुकाबला आज यानि के 28 मार्च को लीग की दो नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Gujarat titans vs Lucknow Supergiants) के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के जरिए आईपीएल में डेब्यू करेंगी और ऐसे में वह टीम के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स की कमान जहां केएल राहुल के हाथों में है तो वहीं हार्दिक पांड्या गुजरात की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। दोनों टीमों के यह काफी रोमांचक मुकाबला होना वाला है। लखनऊ के कप्तान राहुल को मुकाबले के दौरान गुजरात के लेग स्पिनर और उपकप्तान राशिद खान से बचकर रहना होगा। टी20 क्रिकेट में राहुल का राशिद के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। राहुल इस अफगानिस्तानी स्पिनर के खिलाफ अब तक एक भी चौका छक्का नहीं लगा पाया है। ऐसे में राशिद एक बार फिर से पंजाब किंग्स के इस पूर्व...
मिचेल मार्श के IPL से बाहर होने पर ये हैं उनके 3 बेस्ट रिप्लेसमेंट प्लेरयर

मिचेल मार्श के IPL से बाहर होने पर ये हैं उनके 3 बेस्ट रिप्लेसमेंट प्लेरयर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, क्योंकि टीम के पास विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। यहां तक कि अगले कुछ मैचों में यही दिक्कत टीम को फेस करनी पड़ेगी। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श के आईपीएल के 15वें सीजन में खेलने पर संशय है, क्योंकि उनको गंभीर चोट लगी है और वे पाकिस्तान दौरे पर खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। ...
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा- सिर्फ सीएसके नहीं बल्कि टीम इंडिया का भी फ्यूचर सोच एमएस धोनी ने रविंद्र जडेजा को सौंपी कप्तानी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा- सिर्फ सीएसके नहीं बल्कि टीम इंडिया का भी फ्यूचर सोच एमएस धोनी ने रविंद्र जडेजा को सौंपी कप्तानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज से दो दिन पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया और रविंद्र जडेजा को इस फ्रेंचाइजी टीम का अगला कप्तान बनाया गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का दावा है कि धोनी ने सिर्फ सीएसके के फ्यूचर के बारे में नहीं सोचा है बल्कि टीम इंडिया के फ्यूचर के बारे में सोचते हुए यह फैसला लिया है। आईएएनएस से बातचीत के दौरान कनेरिया ने कहा, 'हम सब जानते हैं कि धोनी किस तरह के खिलाड़ी हैं। उनके फैसले हमेशा सही होते हैं। मुझे लगता है कि वह दुनिया के बेस्ट कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 50 ओवर वर्ल्ड कप जीता है, टी20 वर्ल्ड कप जीता है, चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और चार बार सीएसके को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं, इसके अलावा टीम इंडिया ने कई मैच उनके ऑन-फील्ड फैसलों के दम पर जीते हैं।'...
‘हाथ नहीं छोड़ना-साथ नहीं छोड़ना’, दिल्ली की मुंबई पर शानदार जीत के बाद अक्षर-ललित की बातचीत का वीडियो वायरल

‘हाथ नहीं छोड़ना-साथ नहीं छोड़ना’, दिल्ली की मुंबई पर शानदार जीत के बाद अक्षर-ललित की बातचीत का वीडियो वायरल

स्पोर्ट्स
मुंबई दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को ललित यादव के रूप में एक नया हीरो मिल गया है। ललित ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दूसरे मैच में अक्षर पटेल के साथ मिलकर दिल्ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली ने मुंबई से मिले 178 रन के लक्ष्य के जवाब में 72 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद अक्षर और ललित ने 5 ओवर में ही 75 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करके टीम को चार विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के बाद अक्षर और ललित की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को एक दूसरे से 'हाथ नहीं छोड़ना-साथ नहीं छोड़ना' कहते हुए सुना जा सकता है। ...
दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, मिचेल मार्श का IPL 2022 में खेलना मुश्किल

दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, मिचेल मार्श का IPL 2022 में खेलना मुश्किल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कूल्हे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनका दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को एनरिच नोर्ट्जे की इंजरी से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।...
कप्तान संजू सैमसन ने बताया क्यों राजस्थान रॉयल्स 13 साल बाद कर सकता है खिताब पर कब्जा

कप्तान संजू सैमसन ने बताया क्यों राजस्थान रॉयल्स 13 साल बाद कर सकता है खिताब पर कब्जा

स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया था और तब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब अपने नाम किया था। राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन ने बताया है कि क्यों उनकी टीम इस साल 13 साल का लंबा इंतजार खत्म कर एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमा सकती है। सैमसन का मानना है कि टीम के पास हर डिपार्टमेंट में काफी विकल्प मौजूद हैं।...
विराट कोहली IPL में आज लगाएंगे ‘दोहरा शतक’, पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल करेंगे ये उपलब्धि

विराट कोहली IPL में आज लगाएंगे ‘दोहरा शतक’, पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल करेंगे ये उपलब्धि

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनके नाम लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान कोह​ली ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 6283 रन बनाए हैं। इन रनों में उनके नाम 42 हाफ सेंचुरी और पांच सेंचुरी दर्ज है। कोहली एक बार फिर से आईपीएल 2022 में एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने को तैयार हैं। आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपना पहला मुकाबला अब से कुछ देर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है और इस मुकाबले में कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। विराट पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही आईपीएल में अपनी 200 पारी पूरी कर लेंगे। कोहली ने आईपीएल में अब तक 199 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 37.39 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें स्ट्राइक रेट 129.94 की रही है। विराट आईपीएल मे...