Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

वाशिंग लाइन बनने से बेरोजगार को मिलेगा रोजगार : निहाल चन्द

वाशिंग लाइन बनने से बेरोजगार को मिलेगा रोजगार : निहाल चन्द

हनुमानगढ़
रेलवे वाशिंग लाइन मंजूर करवाने पर सांसद निहाल चन्द व पूर्व मंत्री का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ में रेलवे वाशिंग लाइन मंजूर करवाने पर सोमवार को विभिन्न सामाजिक-व्यापारियों संगठनों की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं श्रीगंगानगर सांसद निहाल चन्द व पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की बड़ी माला पहनाकर वाशिंग लाइन मंजूर करवाने के लिए सांसद निहाल चन्द व डॉ. रामप्रताप का अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद निहाल चन्द ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की ओर से हनुमानगढ़ जिले को रेलवे वाशिंग लाइन के रूप में बड़ी सौगात दी गई है। हनुमानगढ़ में 32 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रेलवे वाशिंग लाइन बनेगी। केन्द्र स...
लम्पी से बचाव के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए सरकार

लम्पी से बचाव के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए सरकार

हनुमानगढ़
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रदेश के गोवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का आदेश राज्य सरकार को प्रदान करने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विहिप व बजरंग दल के प्रांत संयोजक आशीष पारीक ने कहा कि 3 माह से राजस्थान और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के गोवंश में एक भयानक चर्म रोग लम्पी फैला हुआ है, जिसने हर आयु नस्ल के गोवंश को अपनी चपेट में ले रखा है। इस रोग से गोवंश के शरीर में गांठे हो रही हैं तथा पशु बुखार से ग्रसित होकर तड़फ-तड़फ कर काल का ग्रास बन रहा है। शरीर में हुई गांठों के फूटने से वहां घाव बन रहा है तथा उसमें से रक्त व मवाद बहने लगता है। साथ ही पशुओं में कीड़े पड़ रहे हैं। इससे ...
बैंकिंग के फायदे और वित्तीय सेवाओं की दी जानकारी

बैंकिंग के फायदे और वित्तीय सेवाओं की दी जानकारी

बिजनेस, हनुमानगढ़
वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों की ओर से विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों को बैंकिंग के फायदों और बैंकों से मिलने वाली वित्तीय सेवाओं व वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई। आरबीआई जयपुर के एलडीओ राकेश चन्द्र शर्मा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राष्टÑीय पेंशन योजना, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि खाता, फटे नोट बदलने, नोट वैल्यू, शिक्षा ऋण इत्यादि के संबंध में जानकारी दी और आॅनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार और बैंकों के साथ मिलकर इस बात के लिए लगातार प्रयासरत है कि देश के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों को भी बैंकिंग सुवि...
स्वच्छ रेलगाड़ी संचालन कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छ रेलगाड़ी संचालन कार्यक्रम का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस स्वच्छता पखवाड़ा दौरान रोजाना अलग-अलग थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के तीसरे दिन सोमवार को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस मनाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों की ओर से ट्रेन में बैठे यात्रियोंं से ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में यात्री की सुविधा के लिए प्रत्येक कोचों में बायो शौचालय लगे हैं जो बैक्टीरिया पद्धति पर काम करते हैं। इन शौचालयों में प्लास्टिक की थैलियां, टॉयलेट पेपर, कागज इत्यादि ना डालें। कचरा डालने पर यह शौचालय अवरुद्ध हो जाते हैं और चौक होते हैं। प्रत्येक कोच में डस्टबिन लगे हुए हैं। यात्रियों से अपील की गई कि कचरा डालने के लिए डस्टबिन का प...
पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत

पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक पुत्र भूपेन्द्र चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनाए जाने पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हुसैन खोखर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र चौधरी का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गुरमीत सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी की पुन: पीसीसी सदस्य पद पर नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी की पार्टी में सक्रियता से हनुमानगढ़ विधानसभा का कांग्रेस कार्यकर्ता और भी अधिक मजबूती से कार्य कर रहे है। वहीं पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह पार्टी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कृष्ण जैन, पवन सिंहमार, महत...
फलौदी से खरीदकर लाया था पोस्त

फलौदी से खरीदकर लाया था पोस्त

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दस किलोग्राम पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सदर पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि वह फलौदी क्षेत्र से डोडा पोस्त खरीदकर लाता था। इस खुलासे के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी को साथ लेकर फलौदी गई। वहां मौका तस्दीक की कार्रवाई की। मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल ने बताया कि नायबसिंह उर्फ नेबासिंह (57) पुत्र ज्वालासिंह निवासी वार्ड 3, गांव नवां की ओर से किए गए खुलासे के आधार पर पोस्त उपलब्ध करवाने वाले सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नायबसिंह उर्फ नेबासिंह के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तीन-चार मुकदमे दर्ज हैं। उससे अनुसंधान किया जा चुका है। पीसी रिमांड अवधि समाप्त होने पर नायबसिंह उर्फ नेबासिंह को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया जाएगा। गौरतलब है कि 13 सितम्बर की रात्रि को जंक्शन थाना के एसआई मांगूराम...
अण्डर 16 सुपर लीग में हनुमानगढ़ ने दौसा को दी मात

अण्डर 16 सुपर लीग में हनुमानगढ़ ने दौसा को दी मात

हनुमानगढ़
विश्वास की घातक गेंदबाजीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य स्तरीय अण्डर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर लीग मकाबले में हनुमानगढ़ ने दौसा को 23 रन से हराया। हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि हनुमानगढ़ टीम की इस प्रतियोगिता में ये लगातार पांचवीं जीत है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए हनुमानगढ़ ने आदित्य सैनी के 22 रनों की मदद से 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दौसा की टीम हनुमानगढ़ के विश्वास की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 75 रन ही बना सकी। विश्वास ने 6, ऋषभ बराला ने 2 व आदित्य सैनी ने 1 विकेट लिया। उन्होंने बताया कि मैच को जिताने में विशेष योगदान विश्वास का रहा। विश्वास ने छह विकेट ली। हनुमानगढ़ का अगला मुकाबला रविवार को सवाई माधोपुर से होगा।...
रक्षा कवच का काम करती है ओजोन, क्षरण के आएंगे गंभीर परिणाम

रक्षा कवच का काम करती है ओजोन, क्षरण के आएंगे गंभीर परिणाम

हनुमानगढ़
विश्व ओजोन दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विश्व ओजोन दिवस के मौके पर शुक्रवार को टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के हॉल में वन विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को ओजोन परत का महत्व बताते हुए ओजोन परत को बचाने के लिए जागरुक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल अहरोदिया ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरलाल, विशिष्ट अतिथि वन विभाग के सहायक लेखाधिकारी दिनेश कुलड़िया थे। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त एडीईओ व राज्यपाल-राष्टÑपति पुरस्कार प्राप्त हरिकृष्ण आर्य व रयान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सन्तोष राजपुरोहित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धरती पर जीवन के प्रमुख कारकों में हवा, पानी की तरह सूर्य की किरणें भी शामिल हैं। लेकिन, यह अगर उसी रूप में धरती पर आएं। ...
टॉपर बेटियों को किया सम्मानित

टॉपर बेटियों को किया सम्मानित

हनुमानगढ़
सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ समारोहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में अलग-अलग कक्षाओं में टॉपर रही 17 बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मौजूद रहे नगर परिषद सभापति व कॉलेज का संचालन करने वाली जन कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश राज बंसल, सचिव अमरनाथ सिंगला व प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। अतिथियों ने अपने संबोधन में भविष्य में इन बेटियों से और अधिक मेहनत कर अपना, अपने माता-पिता व संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि समिति का प्रयास है कि कॉलेज में बेटियों को बेहतर शिक्षा मिले ताकि वे भी उच्च शिक्षा हासिल कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। उन्हें ...
नीट-आईआईटी में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान

नीट-आईआईटी में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान

हनुमानगढ़
जंक्शन स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेज में हुआ कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नीट और आईआईटी परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का शुक्रवार को जंक्शन स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेज में सम्मान किया गया। इस दौरान कोचिंग क्लासेज स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने चयनित छात्र-छात्राओं के रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भी नीट व आईआईटी परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं से बात कर काफी कुछ सीखा। इस मौके पर कॉन्सेप्ट क्लासेज के संचालक सतनाम सिंह खोसा ने बताया कि उनके संस्थान के चार विद्यार्थियों का चयन नीट परीक्षा-2022 में हुआ है। इनमें जगदीप सिंह, चेतना, दीपक घोड़ेला व खुशी शामिल हैं। वहीं आईआईटी एडवांस में देवेश सुथार का चयन हुआ है। देवेश की आॅल इंडिया 993वीं रैंक रही। वहीं दीक्षा नारंग ने राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोग्राम की काउंसलिंग में ईडब्ल्यूएस गर्ल्स कै...