Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में इस बार प्रचंड गर्मी के आसार, आसमान से बरसेगी आग

राजस्थान में इस बार प्रचंड गर्मी के आसार, आसमान से बरसेगी आग

जयपुर
जयपुर राजस्थान में इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार है। लू के ज्यादा चलने का पुर्वानुमान है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर का पूर्वानुमान है कि मार्च से मई  में राजस्थान में रात का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। अप्रैल और मई में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। प्रदेश में इस बार पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार इस बार प्रशांत महासागर में अलनीनो की कंडीशन बनी हुई है। यह अगले तीन महीने न्यूट्रल होने की संभावना है। इस तरह से हिंद महासागर में निगेटिव आईओडी बनी हुई है। इसके असर प्रदेश में इस बार गर्मी के तेवर दिखाने के पूरे आसार बने है।  आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत मौसम विभाग के अनुसार फाल्गुन मास के अंतिम दिनों में सूर्य देव की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप प्रचंड होता दिखाई दे ...
चीन में नए रूप में लौटा कोरोना, गहलोत ने PM मोदी से की चीन से आने वालों पर रोक की मांग, CM ने बताई ये बड़ी वजह 

चीन में नए रूप में लौटा कोरोना, गहलोत ने PM मोदी से की चीन से आने वालों पर रोक की मांग, CM ने बताई ये बड़ी वजह 

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर चीन से में कोरोना के नए रूप में लौटने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से चीन से आने वालों पर रोक लगाने की मांग की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को चीन में बढ़ते आंकड़ों के प्रति आगाह किया है। सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील कि है कि वह चीन के आवागमन नियंत्रण पर विचार करें। उल्लेखनीय है कि चीने में कोरोना नए रूप में लौटा है। यह पुराने वायरस से अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। चीन ने कोरोना के मद्देनजर लाॅकडाउन लगा दिया है।  चीन में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि चीन में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। जब दुनियाभर में कोविड के मामले कम हुए हैं। तब चीन में कोविड़ केस बढ़ना चिंताजनक है। क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। गहलोत ने कहा कि भारत सरकार को चीन के हालातों को देखकर वहां से ...
युवक को बंदूक से सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक दबा ट्रिगर चली गई जान

युवक को बंदूक से सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक दबा ट्रिगर चली गई जान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भरतपुर धौलपुर जिले में एक युवक अवैध देशी बंदूक (कट्टा) के साथ फेसबुक पोस्ट पर फोटो डालने के लिए सेल्फी ले रहा था मगर अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजन युवकों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामला बाड़ी सदर थाना इलाके के उमरेह गांव का है जब 19 वर्षीय सचिन मीणा दोस्तों के साथ सरसो की फसल काटने के लिए खेत पर गया था। तभी युवक में मन मे क्या विचार आया और वह अवैध हथियार निकाल कर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लग गया। अचानक से देशी कट्टा का ट्रिगल दबने से गोली चल गई और उसके सर में जाकर लग गई। ...
गहलोत-पायलट मुद्दा उछलने के आसार, कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान में कर सकता है बड़ा फेरबदल

गहलोत-पायलट मुद्दा उछलने के आसार, कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान में कर सकता है बड़ा फेरबदल

जयपुर
जयपुर पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राजस्थान में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कांग्रेस नेतृत्व के सामने राजस्थान को बचाना बड़ी चुनौती है। सचिन पायलट एक बार फिर पीसीसी चीफ बनाए जा सकते हैं। विधानसभा चुनावों में पायलट के नेतृत्व में ही राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। लेकिन अशोक गहलोत सीएम बनने में कामयाब रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। सीएम गहलोत जयपुर से 11.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में आज 4.30 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। कांग्रेस आलाकमान  ने 5 राज्यों में हुई हार पर मंथन के लिएए CWC की बैठक बुलाई है।...
राजस्थान: शराब की दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया 22 मार्च से, पिछले साल लगी थी 510 करोड़ की बोली

राजस्थान: शराब की दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया 22 मार्च से, पिछले साल लगी थी 510 करोड़ की बोली

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 22 मार्च से 5195 शराब दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। आवेदक को नीलामी में शामिल होने के लिए दुकान का चयन कर उसकी श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस जमा करनी होगी। नीलामी में 10 हजार के गुणक में बोली बढ़ा सकेंगे। नीलामी प्रक्रिया 22 मार्च से लगातार 4 दिन तक रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 7665 शराब दुकानों का आवंटन किया जाना है। कुल दुकानों में से एक तिहाई शराब की दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। बची हुई 5195 शराब दुकानों का आवंटन ऑनलाइन नीलामी के जरिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले कुईंया गांव के लिए शराब की दुकान की बोली  510 करोड़ में समाप्त हुई थी। ...
32 फीट की मूंछ ने बांधा समां, राजस्थान के भरतपुर में होली समारोह में लंबी मूंछों का प्रदर्शन

32 फीट की मूंछ ने बांधा समां, राजस्थान के भरतपुर में होली समारोह में लंबी मूंछों का प्रदर्शन

जयपुर
भरतपुर राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा लोहागढ़ किले में म्यूजियम परिसर में होली के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कुश्ती दंगल, लोक नृत्य, लंबी मूछ प्रतियोगिता और साफा बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे लंबी मूंछ रखने वाले जगमाल सिंह भाटी को विजयी घोषित किया गया जिनकी मूंछों की लंबाई 32 फुट है। आज चलेंगे रंगीन फव्वारेदेर रात पर्यटन विभाग के इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए शहर की भीड़ भारी संख्या में पहुंची। राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इन कार्यक्रमों में आज डीग के ऐतिहासिक जल महलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां जल महल परिसर में रंगीन फव्वारे चलाए जाएंगे। रंगीन फव्वारों को देखने के लिए देश विदेश से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किए लोकनृत्यकार्यक्रम में महिला कलाका...
CM गहलोत पहुंचे दिल्ली, CWC की बैठक में होंगे शामिल, CM ने  BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में तनाव और हिंसा का माहौल

CM गहलोत पहुंचे दिल्ली, CWC की बैठक में होंगे शामिल, CM ने  BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में तनाव और हिंसा का माहौल

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस कार्य​समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी के लोग नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। हालात चिंताजनक है।  नॉन इश्यू को इश्यू बनाकर राजनीति की जा रही है। सीएम ने कहा कि अभी हम मजबूत विपक्षी पार्टी है। जल्द सत्ता में वापसी करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने विचार-विमर्श के लिए CWC की बैठक बुलाई है। CWC की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा।...
जयपुर मैराथन का आयोजन, राज्यपाल कलराज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अभिनेता मिलिंद सोमन ने डांस कर बढ़ाया उत्साह

जयपुर मैराथन का आयोजन, राज्यपाल कलराज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अभिनेता मिलिंद सोमन ने डांस कर बढ़ाया उत्साह

जयपुर
जयपुर राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज रविवार को जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए।  मिश्र ने कहा कि इस तरह की मैराथन का आयोजन होना चाहिए ताकि लोग फिट रह सके। मैराथन में जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, अभिनेता मिलिंद सोमन भी मौजूद रहे। जयपुर मैराथन के 13वें संस्करण का आयोजन रविवार को किया गया। जहां बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित हो रही ड्रीम मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...
नशे की ऐसी लत, लग्जरी बस में चढ़ चुरा लेता था पैसेंजर्स के लैपटॉप; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

नशे की ऐसी लत, लग्जरी बस में चढ़ चुरा लेता था पैसेंजर्स के लैपटॉप; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर राजस्थान के अजमेर जिले में पुलिस ने लैपटॉप चुराने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। यह शख्स लग्जरी बसों में चढ़कर पैसेंजर्स के लैपटॉप उड़ा देता था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बसों को बनाता था निशानापुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि रोडवेज बसों के यात्रियों के लैपटॉप चोरी की निरन्तर शिकायत सामने आ रही थी। पुलिस ने इस दिशा में खोजबीन शुरू की तो एक स्मैक पीने का आदतन शातिर निगाह में आया। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई और धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी स्मैक पीने का आदी निकला। वह अपनी जरूरत को पूरा करने के लिये रोडवेज खासकर लग्जरी बसों में चढ़ जाता और यात्रियों के लैपटॉप चुरा लेता। मूल रूप से यूपी का रहने वालापुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में थाना कोतवाली के सराय छबीला का रहने वाला सरफराज (40) है। प...
दो बाइक की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, ससुराल से गांव लौटते वक्त हुआ हादसा

दो बाइक की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, ससुराल से गांव लौटते वक्त हुआ हादसा

जयपुर
उदयपुर राजस्थान के डूंगरपुर में दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चा भी घायल हो गया। हादसा मालाखोलड पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक बाइक पर सवार युवक अपने ससुराल से घर लौट रहा था। दूसरी बाइक पर सामने से आ रहे दो युवकों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद इन युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। इलाज के लिए ले जाते वक्त मौतकुंआ थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि गुजरात के मेघराज पाडला गांव का रहने वाला अरविंद राठौड़ (25) पुत्र सोमा राठौड़ शुक्रवार को अपने ससुराल भेमई (डूंगरपुर) आया था। रात को ही वह अपने घर जाने के लिए बाइक से रवाना हो गया। मालाखोलड पेट्रोल पंप के सामने दूसरी ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें अरविंद राठौड़ के अलावा दूसरी बाइक पर सवार मुकेश रेगर (25) निवासी तंबोल...