Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में 10 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में होगा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का बढ़ाया दायरा, चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर होगा इलाज

राजस्थान में 10 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में होगा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का बढ़ाया दायरा, चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर होगा इलाज

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। योजना के तहत पहले 5 लाख रुपये की सीमा थी। सीएम गहलोत ने आज 23 फरवरी को विधानसभा का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी  दुर्घटना बीमा योजना भी प्रदेश में लागू की जाएगी। जिसमें 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा निशुल्क होगा। सीएम ने अपने बजट भाषण में राज्य के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में 5 नए विभाग खोलने का भी ऐलान किया। नए विभाग खुलने से मरीजों को निजी अस्तपतालों में जाना नहीं पड़ेगा। मरीजों को विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्ता युक्त चिकित्सा मिल सकेगी। चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर भी होगा इलाज सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण में योजना के तहत मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में...
REET : बजट में अशोक गहलोत की घोषणा, जुलाई में होगी रीट परीक्षा, मिलेंगी ये सुविधाएं

REET : बजट में अशोक गहलोत की घोषणा, जुलाई में होगी रीट परीक्षा, मिलेंगी ये सुविधाएं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर REET : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बजट भाषण ( Rajastan Budget 2022 ) के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि रीट की परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित होगी। रीट में पहले 32000 भर्तियां थीं जिसे बढ़ाकर 62000 कर दिया गया है। इसके अलावा रीट के पुराने परीक्षार्थियों से फिर से फीस नहीं ली जाएगी। सीएम गहलोत ने कहा कि जो सुविधाएं रीट परीक्षा के दौरान पहली दी गईं थीं, वह फिर से दी जाएंगी। आपको बता दें कि गहलोत सरकार ने रीट परीक्षा के दौरान रोडवेज व प्राइवेट बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी थी।  पुरानी पेंशन योजना फिर बहालप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी, 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि, ''हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य ...
राजस्थान में 10 हजार अंग्रेजी शिक्षकों की होगी भर्ती, CM गहलोत ने बताई अंग्रेजी कमजोर होने की यह वजह

राजस्थान में 10 हजार अंग्रेजी शिक्षकों की होगी भर्ती, CM गहलोत ने बताई अंग्रेजी कमजोर होने की यह वजह

जयपुर
जयपुर राजस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 23 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते प्रदेश में 10 हजार अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हजार  महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रथम चरण में 10 हजार अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत सार्वजनिक मंचों पर स्वीकार कर चुके हैं उनकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं है। जिसके कारण कई बार परेशानी होती है। सीएम गहलोत के मुताबिक अब जमाना बदल गया है। विज्ञान और तकनीक का जमाना है। अंग्रेजी का ज्ञान बेहद जरूरी है। उनकी सरकार की मंशा है कि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा अंग्रेजी में मिले। सीएम के मुताबिम उनके जमाने में अंग्रेजी पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं थे। 19 जिलों में खुलेंगे 36 कन्या महाविद्यालय सीएम गहलोत ने कहा कि प्...
आरएएस मेंस परीक्षा स्थगित, RPSC का अहम निर्णय

आरएएस मेंस परीक्षा स्थगित, RPSC का अहम निर्णय

जयपुर
जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस प्री परीक्षा 2021 का परिणाम रद्द कर देने के बाद आरपीएससी ने आरएएस मेंस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बुधवार को आरपीएससी की फुल बेंच ने मेंस परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। मेंस परीक्षा 25 और 26 फरवरी को प्रस्तावित थी। मेंस परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत थे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत सीएम गहलोत से सलाहकार संयम लोढ़ा ने मेंस परीक्षा स्थगित करने की मांग सीएम अशोक गहलोत से की थी। आरपीएससी ने परीक्षा कार्यक्रम यथा समय पर जारी करने की बात कही है।  आरपीएससी ने की थी अपील इससे पहले आरपीएससी ने हाईकोर्ट के एकलपीठ के आदेश को लेकर हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई होने से पहले ही आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले लिया। हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ के जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की अदालत ने परिण...
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का ऐलान, 1 लाख पदों पर निकलेंगी नई भर्तियां, पुरानी पेंशन योजना फिर बहाल

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का ऐलान, 1 लाख पदों पर निकलेंगी नई भर्तियां, पुरानी पेंशन योजना फिर बहाल

जयपुर
जयपुर भर्तियों में अनियमितता को लेकर चौतरफा घिरी गहलोत सरकार ने बुधवार को बजट पेश करने के दौरान बेरोजगार युवाओं के लिए कई अहम ऐलान किए। सीएम अशोक गहलोत बजट भाषण के दौरान कहा कि हमने 1 लाख से अधिक नियुक्तियां दे दी हैं। 1.25 लाख पदों पर भर्तियां पक्रियाधीन हैं। इसके अलावा 1 लाख और पदों पर नई भर्ती निकलेंगी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 में रीट की परीक्षा होगी। रीट के पुराने स्टूडेंट्स से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले जो सुविधाएं परीक्षाओं में मिलीं थीं, वह फिरे दी जाएंगी। रीट में हमने भर्तियां 32000 से बढ़ाकर 62000 कर दी हैं। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसओजी में एंटी चीटिंग सेल गठित होगा। पुरानी पेंशन योजना फिर बहालप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी, 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस ...
राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल, आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल, आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

जयपुर
जयपुर राजस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते प्रदेश में 1 अप्रेल 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लेने का ऐलान भी किया। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 1000 करोड़ का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सीएम ने वंचित कर्मचारियों को  7 वें वेतनामान देने की घोषणा भी की है। सीएम गहलोत ने इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।  कर्मचारी नेताओं ने किया स्वागत कर्मचारी नेता राकेश कुमार मीणा, सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा और सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष मेघराल पंवार एवं सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामप्रसाद ने सीएम गहलोत के निर्णय के स्वागत किया है। इन सभी कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सीएम ने पुरानी पेंशन यो...
Rajasthan Budget 2022: खुल गया जादूगर गहलोत का पिटारा, नौकरियों की बंपर घोषणा,  50 यूनिट मुफ्त मिलेगी, महिलाओं के लिए वर्क फ्राॅम होम की सुविधा

Rajasthan Budget 2022: खुल गया जादूगर गहलोत का पिटारा, नौकरियों की बंपर घोषणा,  50 यूनिट मुफ्त मिलेगी, महिलाओं के लिए वर्क फ्राॅम होम की सुविधा

जयपुर
जयपुर राजस्थान  के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि रीट की परीक्षा जुलाई 2022 में होगी। रीट के पदों की सख्या 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार कर दी है। सीएम ने कहा कि अगले साल 1 लाख पदों पर भर्ती होगी। 50 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। सीएम गहलोत ने जयपुर में मेट्रो का विस्तार करने की घोषणा भी की है। सीएम ने शहरों में रोजगार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है। मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन करने की घोषणा अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार मिलेगा। इस पर 800 करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन करने की घोषणा की है। राज्य सरकार खर्च उठाएगी। 700 करोड़ खर्च होंगे। शहरों में भी मनरेगा  जैसी गांरटी मिलने की सीएम अशोक गहलोत ने घो...
अंगदान के लिए गहलोत सरकार की अनूठी पहल, अब अगंदान के लिए पुलिस को नहीं पूछना पड़ता परिवार से

अंगदान के लिए गहलोत सरकार की अनूठी पहल, अब अगंदान के लिए पुलिस को नहीं पूछना पड़ता परिवार से

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 3 लाख 14 हजार 243 से अधिक स्थाई लाइसेंस के आवेदकों ने अंगदान के लिए अपनी सहमति प्रदान कर देश में अनूठा रिकाॅर्ड बनाया है। गहलोत सरकार ने राजस्थान में अगस्त 2020 में ड्राइविंग लाइसेंस के आॅनलाइन आवेदन पत्र में अंगदान की घोषणा को अनिवार्य किया था। गहलोत सरकार के इस नवाचार से डाॅक्टरों और पुलिसकर्मियों को अंगदान के लिए मृतक के परिवार ने नहीं पूछना पड़ता है। परिवहन मंत्री बोले- चलाएंगे जागरूकता अभियान उल्लेखनीय है कि एक व्यक्ति के अंगदान से कई व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। लाइसेंस पर लोगो लगा देखकर डाॅक्टर और पुलिसकर्मी द्वारा मृतक के परिवार जनों से मृतक के अंगदान के लिए सहमति लेने में आसानी हो जाती है। परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला का कहना है कि अभिनव पहल को अभियान का रूप दे रहे हैं। लाइसेंस आवेदकों को जागरूकता करने के लिए विभागीय बैठकों में आरटीओ, डी...
विदेशी युवती को भाया देसी छोरा, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, ऐसे हुई थी मुलाकात

विदेशी युवती को भाया देसी छोरा, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, ऐसे हुई थी मुलाकात

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर राजस्थान के अजमेर में विदेशी युवती व देशी युवक की शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस शादी में विदेशी युवती के परिजन सहित युवक के परिवार वाले भी शामिल हुए। शादी हिन्दू-रिवाज से हुई, जिसमें सभी रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं।  तीन साल पहले जर्मनी में ही मिले थेसागर गुर्जर साल 2015 में एमबीए की पढ़ाई करने जर्मनी गए। इसके बाद साल 2020 में वहीं पर डिलायट कंपनी में जॉब करने लगे। वहीं कंपनी की एक मीटिंग में सागर की मेलिनी से मुलाकात हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2020 में सागर ने मेलिनी को प्रपोज किया, जिसके बाद मेलिनी भी शादी के लिए राजी हो गई । दोनों के बीच तय हुआ कि शादी भारत मे होगी और हिन्दू रीति के अनुसार होगी। पिता राजी थे, मां बाद में मानीसागर गुर्जर ने जब मेलिनी से शादी करने की बात अपने पिता चंद्रभान गुर्जर को बताई तो वे राजी हो गए। हालांकि सागर की मां शुरुआत...
राजस्थान: सास-ससुर, साले ने प्रताड़ित किया, सुसाइड से पहले युवक ने लगाया आरोप; पुलिस बोली- जांच जारी

राजस्थान: सास-ससुर, साले ने प्रताड़ित किया, सुसाइड से पहले युवक ने लगाया आरोप; पुलिस बोली- जांच जारी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने तालाब में कूदकर कथित तौर से आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम भरत यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 28 साल के भरत यादव ने रणसागर तालाब में दूकर आत्महत्या की है।   कहा जा रहा है कि युवक ने सुसाइड से पहले अपना एक वीडियो बनाया था। कथित तौर से इस वीडियो में भरत यादव ने सास, ससुर और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि, अभी इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। जब तक तथ्य सामने नहीं आये कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामलें की जांच जारी है।  पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम...