Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

REET धांधली पर विधानसभा में गतिरोध टूटा, 4 BJP विधायकों का निलंबन रद्द

REET धांधली पर विधानसभा में गतिरोध टूटा, 4 BJP विधायकों का निलंबन रद्द

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र का आज चौथा दिन है। भाजपा रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच पर अड़ी है। स्पीकर ने भाजपा के 4 विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया गया। सदन में रीट मामले पर बहस जारी है। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल सदन में जवाब दे रहे हैं।  मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच एसओजी कर रही है। उन्होंने एसओजी की तारीफ की।  धारीवाल ने कहा कि रीट पेपर के लीक 2016 और 2018 में हुए थे। लेकिन जांच थानों से आगे नहीं बढ़ सकी। धारीवाल ने कहा कि सीबीआई को जांच देने का अर्थ है कोई बोर्ड दफ्तर सीज कर दें। इसलिए सीबीआई से रीट पेपर लीक मामले की जांच नहीं कराई जा सकती। सदन में रीट पर चर्चा जारी है।  सोमवार को टूटा गतिरोध स्पीकर सीपी जोशी ने भाजपा के 4 विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया  है। स्पीकर जोशी ने विधायक मदन दिलावर, अनिनाश गहलोत, चंद्रभान आक्या और रामला...
राजस्थान: REET पेपरलीक पर विधानसभा में चर्चा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सरकार से पूछे सवाल

राजस्थान: REET पेपरलीक पर विधानसभा में चर्चा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सरकार से पूछे सवाल

जयपुर
जयपुर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) मामले पर आज राज्य विधानसभा में चर्चा चल रही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने रीट पेपर लीक को लेकर सरकार की कामकाज पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने पूछे कड़े सवालगुलाबचंद कटारिया ने सवाल उठाया कि प्राइवेट कॉलेज चलाने वाले के बाद स्ट्रांगरूम की चाभी पहुंची कैसे? उन्होंने कहाकि आखिर इस रीट पेपर लीक का सरगना कौन है? उन्होंने कहाकि गरीब बच्चों के मां-बाप खेत बेचकर उन्हें तैयारी कराते हैं, उनका जवाबदेह कौन होता है। कटारिया ने सवाल उठाया कि तत्कालीन शिक्षामंत्री प्रेस कांफ्रेंस में कहते हैँ कि उनके घर के 13 बच्चे इस परीक्षा में फेल हो गए। उन्होंने पूछा कि शिक्षामंत्री उन फेल हुए लोगों के नाम बताएं।  प्रश्नकाल किया गया था स्थगितइससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्...
Jet परीक्षा आवेदन शुल्क 2800 रुपये से घटाकर 1250 किया, सीएम गहलोत ने बेरोजगार युवकों को दी राहत

Jet परीक्षा आवेदन शुल्क 2800 रुपये से घटाकर 1250 किया, सीएम गहलोत ने बेरोजगार युवकों को दी राहत

जयपुर
जयपुर राजस्थान की गहलोत सरकार ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए जेट परीक्षा आवेदन शुल्क 2800 रुपये से घटाकर 1250 रुपये कर दिया है। गहलोत सरकार के इस निर्णय से करीब 40 हजार विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय और निजी कृषि विश्ववद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन शुल्क में कमी के आदेश जारी कर दिए है।...
पड़ोसी देता था पत्नी के अपहरण और रेप की धमकी, राजस्थान के बाड़मेर में आहत पति ने किया सुसाइड

पड़ोसी देता था पत्नी के अपहरण और रेप की धमकी, राजस्थान के बाड़मेर में आहत पति ने किया सुसाइड

जयपुर
बाड़मेर राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी द्वारा पत्नी के अपहरण और रेप की धमकियों से आहत होकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 6 माह से परेशान कर रहा था पड़ोसीचैहटन थानाधिकारी भुटटाराम विश्नोई ने बताया कि मृतक को उसका पड़ोसी नगाराम पिछले 6 माह से परेशान कर रहा था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी नगाराम मृतक की पत्नी को बार-बार फोन करता था। मृतक के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि भाई की शादी 7 साल पहले गोहड़ का तला निवासी युवती से हुई थी। मृतक के दो बच्चियां हैं और वह खेती व मजदूरी का काम करता था। कई लोगों ने समझाया थामृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के कई लोगों ने आरोपी नगाराम को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना है। इतना ही नहीं...
कांग्रेस का बजट से पहले होगा खुला अधिवेशन, गहलोत सरकार कैसे रिपीट हो, बनाई जाएगी ये रणनीति

कांग्रेस का बजट से पहले होगा खुला अधिवेशन, गहलोत सरकार कैसे रिपीट हो, बनाई जाएगी ये रणनीति

जयपुर
जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 23 फरवरी से पहले खुला अधिवेशन होगा। यह अधिवेशन बजट से पहले बिड़ला सभागार में होगा। पहले यह अधिवेशन वर्चुअल होना था। लेकिन अब नई गाइडलाइंस के साथ इसे बिडला सभागार में करवाने की योजना है। अधिवेशन में 2023 में गहलोत सरकार कैसे रिपीट हो, इसकी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश में हर 5 साल सत्ता बदलने का ट्रेंड बरकरार नहीं रहे इस पर भी चर्चा होगी राज्य में हर 5 साल बाद सत्ता बदलने का ट्रेंड रहा है अधिवेशन में भाग लेने के लिए सीएम अशोक गहलोत समेत एआईसीसी और पीसीसी के पूर्व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 20 साल से राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनती रही है। सीएम अशोक गहलोत 23 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले ही अधिवेशन कराने की तैयारी है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है।...
राजस्थान : शादी के बाद पति को ब्लैकमेल कर रही पत्नी, 1 करोड़ की डिमांड; कहानी में धर्म का पेंच

राजस्थान : शादी के बाद पति को ब्लैकमेल कर रही पत्नी, 1 करोड़ की डिमांड; कहानी में धर्म का पेंच

जयपुर
उदयपुर राजस्थान के उदयपुर में ससुर ने अपनी ही बहू के खिलाफ धर्म छिपाकर बेटे से शादी करने और ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए मांगने का मामला दर्ज करवाया है। भूपालपुरा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले लड़की ने महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी जो समझाइश के बाद वापस ले ली। इस पूरी कहानी में सवाल यह है कि लड़की ने शादी धर्म बदलकर की या धर्म छिपाकर की। 10 फरवरी को दर्ज कराई रिपोर्टपुलिस ने बताया कि उदयपुर निवासी छितरमल जैन ने 10 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे अभिनव जैन की शादी श्रद्धा नाम की लड़की से हुई थी। लेकिन बाद में हमें पता चला कि वो लड़की मुस्लिम है और उसका नाम श्रद्धा नहीं बल्कि सरताज खान पिता सलीम खान है। शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने अपने पति और ससुराल वालों को परेशान करना शुरू कर दिया। परिजनों के खिलाफ ही महिला थाने में शिकायत क...
कुएं में कैसे गिरी मासूम? 80 फीट गहरे कुएं में पाइप पकड़कर घंटों रही खड़ी, फिर ऐसे बची जान

कुएं में कैसे गिरी मासूम? 80 फीट गहरे कुएं में पाइप पकड़कर घंटों रही खड़ी, फिर ऐसे बची जान

जयपुर
उदयपुर राजस्थान के राजसमंद स्थित धोइंदा में एक अजीब घटना हुई। अस्सी फीट गहरे कुएं में गले तक डूबी पांच साल की एक बच्ची घंटों पाइप पकड़े खड़ी रही। कुएं से बच्ची की पुकार सुनकर खेत में काम कर रही महिला ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को किसी ने कुएं में फेंका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कुएं में 50 फीट तक भरा है पानीगांववालों के मुताबिक कुआं 80 फीट गहरा है। इसमें 50 फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में बच्ची का बचना लोग चमत्कार मान रहे हैं। बच्ची को बचाने वाली महिला ने बताया कि उसने पहले वहां से एक बाइक को जाते हुए देखा था। कुएं के पास मोटर बंद करने गई तो उसे कुएं के अंदर से बच्ची की पुकार सुनाई दी। बच्ची अपने पापा को पुकार रही थी। महिला ने देखा तो बच्ची गले तक डूबी थी। ऐसे बचाया गयाकुएं के अंदर उतरने के लिए कुछ स्टेप बने हुए हैं।...
REET: MP किरोड़ीलाल का धरना मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के लिए बना गले की फांस, मंत्री का पुलिस से बातचीत का वीडियो वायरल

REET: MP किरोड़ीलाल का धरना मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के लिए बना गले की फांस, मंत्री का पुलिस से बातचीत का वीडियो वायरल

जयपुर
जयपुर राजस्थान में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का धरना सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के लिए गले की फांस बन गया है। क्योंकि सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पीड़ित परिवार की 10 लाख आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग पूरा कर पाने में पूरी तरह असमर्थ है। मंत्री गुढ़ा के सामने दिक्तत यह है कि किरोड़ी लाल को जबरन अपने राजकीय आवास से धरने से भी नहीं हटवा सकते। क्योंकि पीड़ित परिवार मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का है। पीड़ित परिवार को जबरन हटाने पर क्षेत्र में लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सांसद किरोड़ी लाल रीट पेपर लेकर आ रहे  कंटेनर पलटने से मारे गए ड्राइवर के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर मंत्री गुढ़ा के आवास पर गत तीन दिनों से धरना दे रहे हैं। पुलिस से बातचीत का वीडियो वायरल उल्लेखनीय है कि हादसे का शिकार होने वाला पीड़िता परिवार सैनिक कल्या...
राजस्थान: मातृकुंडिया में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत

राजस्थान: मातृकुंडिया में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत

जयपुर
चित्तौड़गढ़ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आज सुबह हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा प्रसिद्ध तीर्थस्थल मातृकुंडिया में एक मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान हुआ। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।  चालीस फिट की ऊंचाई पर थे मजदूरप्राप्त जानकारी अनुसार सुबह जिले में राशमी थाना क्षेत्र के मातृकुंडिया में जाट समाज का मंदिर बन रहा है। इस मंदिर पर लगभग चालीस फुट की ऊंचाई मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक लकड़ी का प्लेटफार्म टूट जाने से पांच मजदूर गिर गए। इससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतकों की हुई पहचानमौके पर पहुंची चौकी पुलिस एवं लोगों की मदद से घायलों को राशमी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चितौड़गढ़ भेज दिया गया। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि ये श्रमिक पाली जिले के निवासी हैं। मृतकों की पहचान कालू एवं राजू के रूप में की गई है। घटना...
समझौते के बाद भी नहीं सुलझ रहा आरक्षण का मुद्दा, MLA को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने से बढ़ा विवाद

समझौते के बाद भी नहीं सुलझ रहा आरक्षण का मुद्दा, MLA को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने से बढ़ा विवाद

जयपुर
जयपुर राजस्थान में गुर्जर आऱक्षण को लेकर गहलोत सरकार की तरफ कई समझौते किए जा चुके हैं। इसके बाद भी गुर्जर आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझ रहा है। ताजा विवाद देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष पद राजनीतिक नियुक्ति को लेकर हो गया है। राज्य सरकार ने विधायक जोगिंद्रर सिंह अवाना को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। सीएम गहलोत के इस निर्णय का गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने वादाखिलाफी की है। समझौता को पालन नहीं किया है। राजनीतिक व्यक्ति को बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया। गहलोत सरकर के साथ 2020 में हुआ था समझौता हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर कहा- गुर्जर आरक्षण के लिए प्रदेश के 73 युवाओं की जानें चली गई थी। मुकदमें चलें। तब जाकर आरक्षण मिला। विडंबना देखिए 15 साल में देवनारायण बोर्ड को दो चैयरमेन मिले वो भी अन्य प्रदेशों से।  हिम्मत सिंह गुर्जर ने गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप ल...