Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत 8 की हालत गंभीर

राजस्थान: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत 8 की हालत गंभीर

जयपुर
भरतपुर राजस्थान के भरतपुर में शनिवार देर रात हुए हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लड़कियों की मौत हो गई, वहीं आठ की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाएं और बच्चियां सवार थीं। शादी से लौट रहे थे घरहादसा डीग थाना इलाके में डीग नगर रोड पर घटित हुआ। महिलाएं और बच्चियां गिरसे गांव से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं। हादसे में 9 वर्षीय प्रिंसी, 8 वर्षीय जाह्नवी, 18 वर्षीय पूजा की मौत हो गई जबकि करीब 8 अन्य घायल हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चियां हैं और महिलाएं हैं।  डीएम भी पहुंचे अस्पतालसीओ आशीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों को डीग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से सभी घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर आलोक र...
सेल्फी लेते वक्त अनासागर झील में गिरी युवती, रेस्क्यू टीम की अलर्टनेस से बची जान

सेल्फी लेते वक्त अनासागर झील में गिरी युवती, रेस्क्यू टीम की अलर्टनेस से बची जान

जयपुर
जयपुर राजस्थान के अजमेर आनासागर झील पर मोबाइल से सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवती झील में गिर गई। टीम के बचाव कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू कर लिया। इससे युवती की जान बचाने में सफलता मिली। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय प्रशासन और उर्स के दौरान आए जायरीनों ने एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के जवानों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। एक्शन में आई टीमएसडीआरएफ के कमांडेंट पंकज चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार आनासागर के रामप्रसाद घाट पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेते हुए रामनगर अजमेर निवासी 25 वर्षीय युवती नेहा माहेश्वरी झील में गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद रहे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तुरंत एक्शन में आ गई। घबरा गई थी युवतीएसडीआरएफ के बचावकर्मी हेड कांस्टेबल बजरंग लाल और कांस्टेबल सुरेश कुमार ने उसे गिरते देख तत्काल पानी में गोता लगा दिया। इसके बाद युवती को जिंदा बाहर...
राजस्थान में फिर बिजली संकट की आशंका, बेसिन कोल ब्लाॅक से फरवरी के बाद नहीं मिलेगा कोयला

राजस्थान में फिर बिजली संकट की आशंका, बेसिन कोल ब्लाॅक से फरवरी के बाद नहीं मिलेगा कोयला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में एक बार फिर कोयले की कमी से बिजली संकट गहराने के आसार बनते जा रहे हैं। दरअसल, प्रदेश को फरवरी के बाद पारसा ईस्ट कांटा बेसिन ब्लाॅक से कोयले की आपूर्ति नहीं मिल पाने की आंशका है। ऐसे में अतिरिक्त कोयला आंवटन के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों ने कोल इंडिया लिमिटेड से अतिरिक्त कोयला आंवटन के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 2021 के नबंवर महीने में कोयले की कमी के चलते प्रदेश की 7 बिजली यूनिट बंद हो गई थी। जिसके कारण गहलोत सरकार को गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बिजली कटौती करनी पड़ी थी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी बोले- केंद्र से संपर्क में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार से कोयला संकट दूर करने के लिए निरंतर संपर्क में है। फिलहाल पारसा ईस्टर एवं कांटा बेसिन कोल ब्लाॅक से 8 से 9 रैक प्रतिदिन आपूर्ति हो रही है। प्रदेश में &...
बीयर के दाम हो सकते हैं कम, गहलोत सरकार ने की MRP में कमी

बीयर के दाम हो सकते हैं कम, गहलोत सरकार ने की MRP में कमी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में आगामी दिनों में बीयर के दामों में कमी होने के पूरे आसार है। क्योंकि गहलोत सरकार ने सभी प्रकार के आबकारी उत्पादों पर कोविड सरचार्ज समाप्त कर दिया। सरकार ने हाल में 5 फरवरी को  वर्ष 2022-23 और 2023-2024 के लिए नई आबाकारी नीति जारी की है। नई आबकारी नीति में सरकार ने कई तरह की छूट प्रदान की है।  नई आबकारी नीति में बीयर, देशी मदिरा, राजस्थान निर्मित मदिरा की ईडीपी/ ईबीपी में पर्याप्त वृद्धि तथा बोटलिंग फीस में कमी की है। जिसका असर बीयर के दामों पर दिखाई देगा। राज्य में आगामी दिनों में  बीयर के दामों कमी आना तय माना जा रहा है। सरकार ने माइल्ड बीयर की एमआरपी में भी कमी की है। बोटलिंग फीस में छूट नई आबकारी नीति में गहलोत सरकार ने माइल्ड बीयर की एमआरपी में भी कमी की है। बीयर में ईडीपी के आधार पर रिटेलर के मार्जिन का निर्धारण किया गया है। बीयर उत्पादकों को अपनी उत्पादन क्...
राजस्थान: वेस्ट बंगाल से लड़कियां मंगाकर कोटा में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने चार को किया अरेस्ट, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

राजस्थान: वेस्ट बंगाल से लड़कियां मंगाकर कोटा में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने चार को किया अरेस्ट, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

जयपुर
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर की विज्ञान नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट विज्ञान नगर स्थित एक होटल में चल रहा था। इस होटल में बाहर से कॉल गर्ल्स मंगाई गई थीं। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने पहले भेजा बोगस ग्राहक दरअसल, होटल में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। इसे वेरिफाई करने के लिए पुलिस ने होटल में बोगस ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को भेजा। ऐसे में उस बोगस ग्राहक और सेक्स रैकेट चला रहे लोगों के बीच सौदा तय हुआ। जिसके बाद बोगस ग्राहक के इशारा मिलने पर पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी। जहां से पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि काफी समय से होटल में इस तरह की गति...
उदयपुर: ऑटो छोड़ कार चलाने का था ख्वाब, एक-एक रुपया जोड़ा… नसेड़ियों ने तोड़ा ड्राइवर का सपना

उदयपुर: ऑटो छोड़ कार चलाने का था ख्वाब, एक-एक रुपया जोड़ा… नसेड़ियों ने तोड़ा ड्राइवर का सपना

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर की कच्ची बस्ती में रहने वाले एक ऑटो चालक का कार खरीदने का सपना उस वक्त टूट गया, जब तीन नशेड़ी युवकों ने उससे रास्ते में रोककर एक लाख रुपए लूट लिए। रात दिन मेहनत कर पीड़ित ने एक-एक रुपया जोड़ा था ताकि वह ऑटो छोड़कर कार चला सके, लेकिन उसकी मेहनत पर एक बार तो पानी फिर गया। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे में इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 10 फरवरी की रात की है। एसआई सुरेश विश्नाई ने बताया कि किशनपोल कच्ची बस्ती निवासी मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद अलानूर ने कार खरीदने के लिए एक लाख रुपए एकत्र किए थे। लोन लेने के लिए वो गवाहों की तलाश कर रहा था ताकि नई कार खरीद सके। यही वजह है कि उसने एक लाख रुपए अपने पास ही रखे थे। 10 फरवरी को वो ऑटो से सवारी लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी रास्ते में इन बदमाशों ने उसे रोका। चाकू निकाला और उसके हत्थे से सिर और माथे पर वार ...
आसाराम का दावा, पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को ‘सिखाया’, राजस्थान हाई कोर्ट ने आईपीएस अफसर को किया तलब

आसाराम का दावा, पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को ‘सिखाया’, राजस्थान हाई कोर्ट ने आईपीएस अफसर को किया तलब

जयपुर
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में स्वयंभू संत आसाराम बापू की दोष सिद्ध को चुनौती देने वाली एक अपील के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी को तलब किया है। आसाराम ने अपनी याचिका में दावा किया है कि पीड़िता को पुलिस ने सिखाया पढ़ाया था और पुलिस के कहने पर ही वह बयान दे रही है। न्यायालय ने आईपीएस अधिकारी को अपने साक्ष्य दर्ज करने के लिए तलब किया है।  निचली अदालत ने जोधपुर के एक आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ 2013 में दुष्कर्म करने के आरोप में आसाराम को 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा को अब सात मार्च को अदालत के गवाह के रूप में पेश होने के लिए कहा गया है। आसाराम के वकीलों की ओर से दायर एक याचिका के मुताबिक हो सकता है कि आईपीएस अधिकारी द्वारा की गई वीडियो रिकॉर्डिंग ने किशोरी की गवाही को प्रभावित किया...
शिक्षामंत्री बीडी कल्ला के आवास पर आत्मदाह का प्रयास, निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

शिक्षामंत्री बीडी कल्ला के आवास पर आत्मदाह का प्रयास, निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

जयपुर
जयपुर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों को पुनर्भरण राशि दिलवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को निजी स्कूल संचालक शिक्षामंत्री  बीडी कल्ला के आवास पर एकत्रित हुए।  इस दौरान स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष  अनिल शर्मा ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन मौके पर ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने अनिल शर्मा को रोक लिया। अनिल शर्मा का कहना है कि आरटीआई राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि शिक्षामंत्री बीडी कल्ला का कहना है कि शिक्षा विभाग की स्पष्ट गाइड लाइन है कि जिन संचालकों ने स्कूल खोलकर पढ़ाई करवाई उन्हें भुगतान मिलेगा। जिन्होंने पढ़ाई नहीं करवाई उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा।...
बजट सत्र का आज तीसरा दिन, लगे जय श्रीराम के नारे, स्पीकर जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष को फटकारा

बजट सत्र का आज तीसरा दिन, लगे जय श्रीराम के नारे, स्पीकर जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष को फटकारा

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। राज्यपालल के अभिभाषण पर बहस शुरू हुई। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे हंगामे के साथ शुरू हुई। हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही  शुरू हुई।  रीट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। भाजपा विधायक वेल में आए। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। स्पीकर जोशी ने कहा कि भाजपा के 4 सदस्यों को सदन से निलंबित कर रखा है। इसके बाद भी सदन में लेकर आए है। सदन में स्थापित परंपराओं को तोड़ रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ मुझे संसदीय परंपरा ना सिखाए है। बीडी कल्ला ने कहा कि विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है।  लेवर 1 की परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। भाजपा केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है। नाॅन इश्यू को लेकर इश्यू बना रही...
विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, BJP के निलंबित विधायक पहुंच गए सदन में

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, BJP के निलंबित विधायक पहुंच गए सदन में

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। राज्यपालल के अभिभाषण पर बहस शुरू हुई। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे हंगामे के साथ शुरू हुई। हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही  शुरू हुई।  शुक्रवार को निलंबन के बावजूद भाजपा को चारों विधायक सदन पहुंच गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने नाराजगी जताई। सीपी जोशी भाजपा पर संसदीय परंपराओं का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। स्पीकर जोशी ने कहा कि भाजपा के 4 सदस्यों को सदन से निलंबित कर रखा है। इसके बाद भी सदन में लेकर आए है। सदन में स्थापित परंपराओं को तोड़ रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ मुझे संसदीय परंपरा ना सिखाए है। ...